Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Ashok Nishad
सरायपाली। प्रगति इंस्टीट्यूट सरायपाली में मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत निशुल्क गणवेश वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र की विधायक चातुरी नंद मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने नर्सिंग के छात्र-छात्राओं को गणवेश वितरित किया और उन्हें मन लगाकर अध्ययन करने तथा जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। विधायक नंद ने कहा कि “कौशल ही भविष्य की सच्ची पूंजी है।” उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना युवाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित हो रही है। जब हमारे युवा हुनरमंद बनेंगे, तभी नया…
पिथौरा। स्वामी आत्मानंद हिंदी शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महासमुंद में आयोजित जिला स्तरीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी, पश्चिम भारत विज्ञान मेला और क्विज प्रतियोगिता में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पिथौरा की बाल वैज्ञानिकों ने शानदार प्रदर्शन किया। विद्यालय के “होम ऑटोमेशन” मॉडल को जोन लेवल के लिए चयनित किया गया, जो सभी के आकर्षण का केंद्र रहा। यह मॉडल अटल टिंकरिंग लैब प्रभारी एवं प्राचार्य आशाराम बरिहा तथा भौतिकी विभाग के व्याख्याता जी.एम. साहू के मार्गदर्शन में तैयार किया गया था। बाल वैज्ञानिक जागृति सिन्हा ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न…
बसना। ज्ञान और नवाचार के इस क्वांटम युग में बसना ब्लॉक ने शिक्षा के क्षेत्र में एक बार फिर अपनी श्रेष्ठता का प्रमाण दिया है। महासमुंद जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम स्कूल में आयोजित जिला स्तरीय शिक्षक संगोष्ठी में “क्वांटम युग का आगाज : संभावना एवं चुनौती” विषय पर उत्कृष्ट प्रस्तुति देते हुए पीएम श्री सेजेस बसना स्कूल के भौतिकी व्याख्याता अजय कुमार भोई ने प्रथम स्थान प्राप्त कर बसना का नाम पूरे जिले में गौरवान्वित किया। वहीं, इसी प्रतियोगिता में सेजेस भंवरपुर स्कूल के व्याख्याता प्रदीप बारीक ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जो पूरे क्षेत्र के लिए…
बसना। त्योहारों का सीजन शुरू होते ही बसना के प्रतिष्ठित मोबाइल शोरूम माँ लक्ष्मी मोबाइल ने ग्राहकों के लिए शानदार धनतेरस और दीपावली धमाका ऑफर की घोषणा की है। इस ऑफर में मोबाइल खरीदने वाले ग्राहकों को Super Splendor मोटरसाइकिल, TV, Refrigerator (Freeze), LED सहित अनेक आकर्षक इनाम जीतने का मौका मिलेगा। शोरूम संचालकों ने बताया कि यह ऑफर सीमित समय के लिए है और इसका उद्देश्य ग्राहकों को त्योहारी खुशी के साथ बेहतरीन गिफ्ट देने का अवसर प्रदान करना है। दुकान में सभी प्रमुख ब्रांड जैसे Samsung, Vivo, Oppo, Realme, Redmi, OnePlus आदि के नवीनतम मॉडल आकर्षक दामों पर…
बसना। रविवार शाम को हुए भीषण सड़क हादसे में ग्राम चकरदा निवासी एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम चकरदा निवासी ठण्डाराम पटेल और मनोज पटेल रविवार को रायपुर वार्ड बॉय की परीक्षा देने गए थे। परीक्षा समाप्त होने के बाद दोनों मोटरसाइकिल (सुपर स्प्लेंडर CG06 GU 4742) से अपने गांव लौट रहे थे। शाम करीब 6:30 बजे, जब वे जगदीशपुर ओवरब्रिज के आगे पहुंचे, तभी विपरीत दिशा से आ रही कार (OD17 D 7555) के चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उनकी मोटरसाइकिल को…
बसना। शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रतीक बने शासकीय प्राथमिक शाला गढ़पटनी, संकुल केन्द्र बसना के प्रधान पाठक श्री सरविन्द सिदार को समता साहित्य अकादमी द्वारा आयोजित गरिमामय समारोह में “प्राइड ऑफ टीचर अवार्ड 2025” से सम्मानित किया गया। यह प्रतिष्ठित सम्मान उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान, नवाचारपूर्ण शिक्षण विधियों, छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास तथा समाज सेवा में उल्लेखनीय भूमिका के लिए प्रदान किया गया। श्री सिदार ने अपने कार्यकाल में विद्यालय को केवल एक शिक्षण संस्थान नहीं, बल्कि प्रेरणा और सामाजिक परिवर्तन का केंद्र बना दिया है। उन्होंने विद्यार्थियों में सीखने की…
रायपुर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) द्वारा रविवार को आयोजित वार्ड बॉय और वार्ड आया भर्ती परीक्षा में अव्यवस्था के आरोप सामने आए हैं। कई अभ्यर्थियों ने शिकायत की कि परीक्षा केंद्रों पर गेट निर्धारित समय से पहले बंद कर दिए गए, जिसके कारण वे परीक्षा देने से वंचित रह गए। अभ्यर्थियों के अनुसार, परीक्षा केंद्रों पर गेट सुबह 10:30 बजे बंद होना था, लेकिन 10:25 बजे के आसपास ही प्रवेश द्वार बंद कर दिए गए। जबकि एडमिट कार्ड में स्पष्ट रूप से लिखा था कि गेट परीक्षा शुरू होने से आधे घंटे पहले बंद किया जाएगा। इस परीक्षा के…
सरायपाली। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूली शिक्षा, ग्रामोद्योग एवं विधि विधायी कैबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव के मंत्री बनने के बाद रविवार को उनके प्रथम नगर आगमन पर सरायपाली में भव्य स्वागत किया गया। पुराना चेक पोस्ट झिलमिला चौक पर यादव समाज के पदाधिकारियों और नागरिकों ने फूलमालाओं से उनका आत्मीय स्वागत किया। इसके बाद मंत्री गजेन्द्र यादव का काफिला केजुआ रोड स्थित नवीन विश्राम गृह पहुंचा, जहाँ समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने उनका स्वागत कर सामाजिक और विकासात्मक मुद्दों पर चर्चा की। इस अवसर पर यादव समाज के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी नरेन्द्र कुमार यादव, जिला कार्यकारी अध्यक्ष पवन…
महासमुंद। जिले के लिए यह गर्व और सम्मान का क्षण है। भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय, स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग तथा अटल इनोवेशन मिशन, नीति आयोग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित “विकसित भारत बिल्डथॉन 2025” कार्यक्रम में महासमुंद जिले की दो छात्राएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रत्यक्ष संवाद करेंगी। विकसित भारत बिल्डथॉन कार्यक्रम में छात्राओं की उपलब्धि पर विद्यालय व जिले में हर्ष का माहौल। यह कार्यक्रम 13 अक्टूबर को नई दिल्ली से लाइव प्रसारण के माध्यम से आयोजित होगा, जिसमें देशभर के 1.5 लाख विद्यालयों के एक करोड़ से अधिक विद्यार्थी भाग लेंगे। इस आयोजन की थीम प्रधानमंत्री…
बसना। विश्व बालिका दिवस के अवसर पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तोषगांव में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई की छात्राओं द्वारा एक भव्य जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का उद्देश्य ग्रामीणों को बालिकाओं के अधिकारों, शिक्षा के महत्व, समान अवसरों और उनके विशाल कार्यक्षेत्र के प्रति जागरूक करना था। विश्व बालिका दिवस पर रैली के माध्यम से बालिकाओं के अधिकारों और शिक्षा का दिया गया संदेश। छात्राओं ने पूरे जोश और उत्साह के साथ गांव की गलियों में नारे लगाते हुए यह संदेश दिया कि —“बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ”, “बालिका है राष्ट्र की शान”, “समान अधिकार हमारा सम्मान”।इस…