Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    महासमुंद: नकली होलोग्राम और फर्जी लेबल से शराब तस्करी का पर्दाफाश, 7 आरोपी गिरफ्तार।

    26/09/2026

    महासमुंद: मानव तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 10 ठिकानों पर छापेमारी; 5 आरोपी गिरफ्तार।

    26/09/2026

    महासमुंद: शेयर मार्केट में ज्यादा मुनाफे का लालच देकर 6.80 लाख की साइबर ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार।

    26/09/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, September 27
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Chhattisgarh Vision
    • होम
    • रायपुर
    • महासमुंद
    • पिथौरा
    • बसना
    • सरायपाली
    • बागबाहरा
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
    • वेब स्टोरी
    • अन्य
    Chhattisgarh Vision
    Home»महासमुंद»बसना: बसना विकासखंड में विद्यार्थियों की अपार आईडी निर्माण को लेकर बीईओ ने ली समीक्षा बैठक
    महासमुंद

    बसना: बसना विकासखंड में विद्यार्थियों की अपार आईडी निर्माण को लेकर बीईओ ने ली समीक्षा बैठक

    Ashok NishadBy Ashok Nishad18/12/2025Updated:18/12/2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    अपार आईडी BEO traning image 11
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram Copy Link

    बसना(जीत यादव)।बसना विकासखंड में विद्यार्थियों की अपार आईडी (APAAR ID) निर्माण को प्रमुख एजेंडा बनाया गया। इसके साथ ही जाति प्रमाण पत्र निर्माण, छात्रवृत्ति वितरण, निःशुल्क पाठ्यपुस्तक वितरण तथा प्रधानमंत्री द्वारा प्रारंभ किए गए परीक्षा से संबंधित कार्यक्रम में विद्यार्थियों, पालकों एवं शिक्षकों के पंजीयन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में बसना विकासखंड के लगभग 30 से 35 अशासकीय विद्यालयों के प्राचार्य एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

    सर्व शिक्षा अभियान

    विद्यार्थियों की शैक्षणिक जानकारी को डिजिटल रूप से सुरक्षित और सुव्यवस्थित करने के उद्देश्य से विकासखंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) बद्री विशाल जोल्हे एवं बीआरसीसी अनिल साव के मार्गदर्शन में समस्त अशासकीय विद्यालयों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। यह बैठक विकासखंड स्रोत केंद्र समन्वयक कार्यालय, बसना में संपन्न हुई।

    31 दिसंबर तक सभी विद्यार्थियों की अपार आईडी अनिवार्य रूप से बनाने के निर्देश

    बैठक की शुरुआत बीआरसीसी अनिल साव द्वारा स्वागत एवं परिचय के साथ की गई। उन्होंने कहा कि अपार आईडी विद्यार्थियों के शैक्षणिक भविष्य से जुड़ा एक अत्यंत महत्वपूर्ण दस्तावेज है, इसलिए इसके निर्माण में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने प्राचार्यों को निर्देशित किया कि पालकों को अपार आईडी के लाभों की जानकारी दी जाए तथा आधार कार्ड में नाम या अन्य विवरण में त्रुटि होने की स्थिति में समय रहते सुधार कराने हेतु विद्यार्थियों को चॉइस सेंटर भेजा जाए।

    Temri school training nइस अवसर पर बीईओ बद्री विशाल जोल्हे ने अपार आईडी की उपयोगिता पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए बताया कि इसके माध्यम से विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम, शैक्षणिक प्रगति एवं अन्य शैक्षणिक गतिविधियों का संपूर्ण रिकॉर्ड एक ही प्लेटफॉर्म पर सुरक्षित रहेगा। इससे भविष्य में उच्च शिक्षा, छात्रवृत्ति एवं विभिन्न शैक्षणिक योजनाओं का लाभ लेने में विद्यार्थियों को आसानी होगी।

    kalpana electronics basna

    उन्होंने सभी विद्यालयों को स्पष्ट निर्देश दिए कि 31 दिसंबर तक प्रत्येक विद्यार्थी की अपार आईडी अनिवार्य रूप से तैयार कर ली जाए, ताकि किसी भी छात्र को शासकीय योजनाओं एवं शैक्षणिक सुविधाओं से वंचित न होना पड़े। बैठक के अंत में सभी प्राचार्यों ने समय-सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने का आश्वासन दिया।

    Pritam Jagat new banner

    Ashok Nishad Image
    Ashok Nishad
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    Related Posts

    महासमुंद: मानव तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 10 ठिकानों पर छापेमारी; 5 आरोपी गिरफ्तार।

    26/09/2026

    महासमुंद: शेयर मार्केट में ज्यादा मुनाफे का लालच देकर 6.80 लाख की साइबर ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार।

    26/09/2026

    महासमुंद: DISHA की बैठक में शामिल हुए बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल, विकास कार्यों की हुई समीक्षा।

    24/09/2026

    महासमुंद: स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ ने नवपदस्थ सीएमएचओ डॉ. आर.के. सिंह कुशवाहा का किया स्वागत।

    24/09/2026

    महासमुंद: शिक्षक हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा: 30 लाख की उधारी और ब्याज विवाद में साथी गुरुजी ने ली जान।

    20/09/2026

    महासमुंद: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर पटेवा थाना में सृष्टि ध्रुव ने पुलिस जवानों को बांधी राखी।

    28/08/2026
    टॉप पोस्ट
    महासमुंद

    महासमुंद: मानव तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 10 ठिकानों पर छापेमारी; 5 आरोपी गिरफ्तार।

    Ashok Nishad
    महासमुंद

    महासमुंद: शेयर मार्केट में ज्यादा मुनाफे का लालच देकर 6.80 लाख की साइबर ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार।

    Ashok Nishad
    महासमुंद

    महासमुंद: DISHA की बैठक में शामिल हुए बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल, विकास कार्यों की हुई समीक्षा।

    Ashok Nishad
    Editors Picks

    बसना: वन्दे मातरम् के 150वें वर्ष पर सरस्वती शिशु मंदिर बसना में सामूहिक गायन किया गया।

    26/09/2026

    बसना: भंवरपुर में 48 घंटे में सुलझी परदेशी यादव की मौत की गुत्थी, दो आरोपी गिरफ्तार।

    13/09/2026

    महासमुंद: नकली होलोग्राम और फर्जी लेबल से शराब तस्करी का पर्दाफाश, 7 आरोपी गिरफ्तार।

    26/09/2026

    महासमुंद: मानव तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 10 ठिकानों पर छापेमारी; 5 आरोपी गिरफ्तार।

    26/09/2026
    About Us

    Chhattisgarh Vision एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-विदेश की ताज़ा खबरें, विश्लेषण और जनहित से जुड़ी जानकारी पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष और सटीक समाचार प्रदान करना है।

    Editor: Ashok Nishad

    Email Us: cgvisionan@gmail.com

    Contact: +91-9977002352

    Address: Mowa, Raipur, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Use Full Pages
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    September 2026
    MTWTFSS
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930 
    « Aug    
    © 2026 Chhattisgarh Vision. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.