Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सरायपाली: शाला प्रवेश उत्सव की तैयारियों को लेकर विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

    24/06/2026

    बसना: शासकीय प्राथमिक शाला गढ़पटनी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव।

    24/06/2026

    बसना: शिक्षा विभाग के निरीक्षण के दौरान विभिन्न शैक्षणिक मुद्दों पर सौंपा गया ज्ञापन।

    24/06/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, June 25
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Chhattisgarh Vision
    • होम
    • रायपुर
    • महासमुंद
    • पिथौरा
    • बसना
    • सरायपाली
    • बागबाहरा
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
    • वेब स्टोरी
    • अन्य
    Chhattisgarh Vision
    Home»सरायपाली»सरायपाली: बीईओ ने शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं का विस्तृत निरीक्षण किया।
    सरायपाली

    सरायपाली: बीईओ ने शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं का विस्तृत निरीक्षण किया।

    Ashok NishadBy Ashok Nishad23/01/2026Updated:23/01/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    बीईओ beo 111
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram Copy Link

    सरायपाली(जीतयादव)। विकासखंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) सरायपाली श्री टी.सी. पटेल द्वारा दूरस्थ एवं सुदूर अंचल में स्थित शासकीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने शासकीय उच्च प्राथमिक शाला कोटद्वारी, संकुल केंद्र बलौदा का दौरा कर विद्यालय की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं का विस्तृत निरीक्षण किया।

    निरीक्षण के दौरान बीईओ सरायपाली ने विद्यालय में विद्यार्थियों की उपस्थिति, शिक्षकों की उपस्थिति, शिक्षण व्यवस्था, मध्यान्ह भोजन योजना, विद्यार्थी विकास सूचकांक, दीवार लेखन, विद्यांजलि पोर्टल, स्वच्छता एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया।

    बीईओ beo 2

    विषय सूची

    Toggle
    • कक्षाओं में जाकर विद्यार्थियों से किया संवाद
    • प्रार्थना सभा में भी हुए शामिल
    • लापरवाही पर होगी कार्रवाई
    कक्षाओं में जाकर विद्यार्थियों से किया संवाद

    बीईओ टी.सी. पटेल ने कक्षाओं में पहुंचकर विद्यार्थियों से सीधे संवाद किया और उनसे पढ़ाई से संबंधित प्रश्न पूछकर शिक्षण गुणवत्ता का मूल्यांकन किया। इसके साथ ही मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता, भोजनालय की साफ-सफाई तथा खाद्य सामग्री के भंडारण की भी बारीकी से जांच की गई।

    उन्होंने विद्यालय के प्रधानपाठक एवं स्टाफ को आवश्यक सुधार के निर्देश देते हुए कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना सभी की जिम्मेदारी है।

    बीईओ beo 3
    प्रार्थना सभा में भी हुए शामिल

    निरीक्षण के दौरान बीईओ सरायपाली विद्यालय की प्रार्थना सभा में भी शामिल हुए और बच्चों को नियमित अध्ययन, अनुशासन एवं स्वच्छता के महत्व के बारे में प्रेरित किया।

    लापरवाही पर होगी कार्रवाई

    बीईओ टी.सी. पटेल ने स्पष्ट कहा कि यदि किसी भी विद्यालय में लापरवाही या अनियमितता पाई जाती है, तो संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। साथ ही विद्यालय प्रबंधन को समय-समय पर स्वच्छता, अनुशासन एवं शैक्षणिक गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

    निरीक्षण के दौरान विद्यालय के सभी शिक्षक उपस्थित पाए गए, जिस पर बीईओ ने संतोष व्यक्त किया और शिक्षकों को इसी तरह जिम्मेदारी के साथ कार्य करते रहने की सलाह दी।यह औचक निरीक्षण शिक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत, पारदर्शी एवं छात्र हितैषी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

    Ashok Nishad Image
    Ashok Nishad
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    Related Posts

    सरायपाली: शाला प्रवेश उत्सव की तैयारियों को लेकर विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

    24/06/2026

    बसना: BEST कंप्यूटर एजुकेशन को तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।

    24/06/2026

    सरायपाली: NMMSE परीक्षा में चयनित छात्रा लक्ष्मी भोई का सम्मान, विद्यालय में हर्ष का माहौल।

    21/06/2026

    सरायपाली: रिमजी स्कूल में नवाचारी गतिविधियों के साथ मनाया गया प्रवेश उत्सव।

    18/06/2026

    सरायपाली: शाला प्रवेशोत्सव के साथ सरायपाली में नए शिक्षा सत्र का हुआ भव्य शुभारंभ।

    18/06/2026

    सरायपाली: स्कूटी में महुआ शराब की तस्करी कर रहा युवक गिरफ्तार, 30 लीटर शराब जब्त।

    17/06/2026
    टॉप पोस्ट
    सरायपाली

    सरायपाली: शाला प्रवेश उत्सव की तैयारियों को लेकर विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

    Ashok Nishad
    सरायपाली

    बसना: BEST कंप्यूटर एजुकेशन को तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।

    Ashok Nishad
    सरायपाली

    सरायपाली: NMMSE परीक्षा में चयनित छात्रा लक्ष्मी भोई का सम्मान, विद्यालय में हर्ष का माहौल।

    Ashok Nishad
    Editors Picks

    सरायपाली: शाला प्रवेश उत्सव की तैयारियों को लेकर विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

    24/06/2026

    बसना: शासकीय प्राथमिक शाला गढ़पटनी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव।

    24/06/2026

    बसना: शिक्षा विभाग के निरीक्षण के दौरान विभिन्न शैक्षणिक मुद्दों पर सौंपा गया ज्ञापन।

    24/06/2026

    भंवरपुर: तरेकेला में खड़खड़िया जुआ फड़ पर बसना पुलिस की रेड, 6 आरोपी गिरफ्तार।

    24/06/2026
    About Us

    Chhattisgarh Vision एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-विदेश की ताज़ा खबरें, विश्लेषण और जनहित से जुड़ी जानकारी पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष और सटीक समाचार प्रदान करना है।

    Editor: Ashok Nishad

    Email Us: cgvisionan@gmail.com

    Contact: +91-9977002352

    Address: Mowa, Raipur, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Use Full Pages
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    June 2026
    MTWTFSS
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930 
    « May    
    © 2026 Chhattisgarh Vision. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.