Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Ashok Nishad
बसना (जीत यादव)। बसना ब्लॉक के ग्राम बरगांव में परंपरागत आस्था और श्रद्धा के साथ महालक्ष्मी पूजा का भव्य आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। गाँव के मुख्य मार्ग और गलियों को फूलों, रंगोली और आकर्षक सजावट से विशेष रूप से सजाया गया था। सुबह से ही महिलाएँ, पुरुष और बुजुर्ग श्रद्धालु पूजा में शामिल होने के लिए एकत्रित होने लगे।पूजा विधि का संचालन पुजारियों द्वारा शास्त्रीय विधि-विधान के साथ किया गया। महिलाओं ने पारंपरिक रूप से हल्दी, कुंकुम, पुष्प और दीप अर्पित कर देवी महालक्ष्मी से सुख-समृद्धि की कामना की। मंगल गीत, देवी भजन और सामूहिक आरती ने…
बसना(जीत यादव)।विश्व के महान मार्शल आर्टिस्ट और हॉलीवुड अभिनेता मास्टर ब्रूसली की 84वीं जयंती के उपलक्ष्य में हाईस्कूल जमदरहा, बसना में विशेष कार्यक्रम एवं कराटे प्रदर्शन का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राज्य कराटे संघ जिला इकाई महासमुंद तथा सेल्फ डिफेंस ऑर्गेनाइजेशन ऑफ छत्तीसगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार 27 नवंबर को सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रिंसिपल ऑफ कराटे शिहान वरुण पाण्डेय थे, जबकि अध्यक्षता साहित्यकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता सेंसेई डीजेन्द्र कुर्रे ने की। मुख्य अतिथि ने ब्रूसली के जीवन पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए कहा कि ब्रूसली ने 12 वर्ष की उम्र से मास्टर ईप मैन के…
महासमुंद(जीत यादव)।Anti Narcotics Task Force (ANTF) की टीम ने थाना कोमाखान पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी में शामिल दो अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 50 किलो ग्राम गांजा जिसकी अनुमानित कीमत 25 लाख रुपये, एक मारुति स्विफ्ट डिजायर कार कीमत 1.50 लाख रुपये, तथा तीन मोबाइल फोन कीमत 11,000 रुपये सहित कुल 26,61,000 रुपये का मादक व सामग्री जप्त किया गया। खुफिया सूचना पर हुई कार्रवाई Anti Narcotics Task Force को 27 नवंबर 2025 को सूचना मिली थी कि उड़ीसा से महासमुंद की ओर एक सिल्वर रंग…
सराईपाली(जीत यादव)।कुंभकार महासंघ फुलझर अंचल द्वारा आयोजित चक्र पूजा महोत्सव एवं वार्षिक सम्मेलन 2025 ग्राम केदुवां शाखा सभा बोंदा में 25 से 27 नवंबर तक भव्य रूप से संपन्न हुआ। तीन दिवसीय इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज में एकता, संस्कृति संरक्षण, सामाजिक जागरूकता और जनसेवा की भावना को बढ़ावा देना रहा। कलश यात्रा से हुआ शुभारंभ चक्र पूजा महोत्सव का आगाज़ 25 नवंबर को भव्य कलश यात्रा से हुआ। इसमें केदुवां सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में माताएं–बहनें और समाजजन शामिल हुए। 26 नवंबर को आमसभा एवं अतिथि सत्कार समारोह आयोजित हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि श्री शंभूनाथ…
बसना(जीत यादव)।भारत स्काउट्स एवं गाइड्स संघ छत्तीसगढ़, विकासखण्ड बसना द्वारा आयोजित तृतीय सोपान व निपुण जाँच शिविर के द्वितीय दिवस में विविध शिक्षण एवं मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया। सुबह की शुरुआत स्काउट मास्टर हीराधर साव द्वारा सभी स्काउट-गाइड छात्र-छात्राओं को तीन किलोमीटर दौड़ कराकर वार्म-अप कराते हुए की गई। शिविर संचालक गिरीश कुमार पाढ़ी ने बीपी सिक्स कराकर उसके महत्व से अवगत कराया। गाइड कैप्टन अन्नपूर्णा बुड़ेक ने सभी प्रतिभागियों को जुम्बा नृत्य करवाया, जिससे बच्चों में उत्साह और ऊर्जा का संचार हुआ। कक्षा समय में विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञों ने प्रशिक्षण दिया। सचिव विवेकानंद दास ने स्काउट…
महासमुंद। खल्लारी विधानसभा के लोकप्रिय विधायक द्वारिकाधीश यादव को महासमुंद जिला कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाए जाने पर क्षेत्र में खुशी की लहर है। उनकी नियुक्ति पर जिला पंचायत सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान सहित कई जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने शुभकामनाएँ दी हैं। द्वारिकाधीश यादव का राजनीतिक अनुभव बेहद समृद्ध रहा है। वे दो बार जनपद उपाध्यक्ष, दो बार विधायक, और एक बार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पिथौरा के अध्यक्ष रह चुके हैं। संगठन में उनकी सक्रियता और लंबा अनुभव कांग्रेस पार्टी के लिए हमेशा लाभदायक रहा है।कार्यकर्ताओं का मानना है कि संगठन को मजबूत करने में यादव की भूमिका महत्वपूर्ण…
बसना(जीत यादव)। ग्राम नौगेड़ी में आयोजित 26वें वार्षिक लक्ष्मी पूजा महोत्सव का आयोजन इस वर्ष भव्यता और धार्मिक उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। उनके आगमन पर ग्रामवासियों ने पारंपरिक विधि से आत्मीय स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने की पूजा-अर्चना कार्यक्रम के शुभारंभ पर मोक्ष कुमार प्रधान ने माँ लक्ष्मी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पूजा-अर्चना की और गाँव तथा क्षेत्र की उन्नति, सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।अपने संबोधन में उन्होंने कहा— “ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज में भाईचारा बढ़ाते हैं और…
रायपुर में DGP-IG कॉन्फ्रेंस आज से, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रात में पहुंचे; पीएम मोदी भी करेंगे शिरकत रायपुर। नवा रायपुर स्थित IIM परिसर में आयोजित होने वाली देश की सबसे महत्वपूर्ण सुरक्षा बैठक DGP-IG कॉन्फ्रेंस के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह गुरुवार देर रात रायपुर पहुंचे। एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उनका स्वागत किया। यह सम्मेलन 28 से 30 नवंबर तक चलेगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, देशभर के डीजी, आईजी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। प्रोटोकॉल में बदलाव, शाह एक दिन पहले पहुंचे पहले कार्यक्रम के अनुसार गृहमंत्री अमित शाह शुक्रवार सुबह…
महासमुंद।जिले में धान खरीदी शुरू होते ही व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए प्रशासन सक्रिय हो गया है। इसी क्रम में कलेक्टर विनय लंगेह ने गुरुवार को कई धान खरीदी केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित, सुखीपाली में गंभीर अनियमितताएँ पाई गईं, जिसके चलते प्रभारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। बारदाने की अव्यवस्था और सीसीटीवी कैमरा न होना गंभीर लापरवाही कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान पाया कि धान खरीदी केन्द्र में बारदाना अव्यवस्थित रूप से रखा गया था और कई बारदानों पर अनिवार्य टैग भी नहीं लगे थे।इसके अलावा…
बसना। नर्सिंगनाथ में प्रतिष्ठित टाइल्स एडहेसिव ब्रांड MYK Laticrete द्वारा ठेकेदारों के लिए एक विशेष तकनीकी मीटिंग आयोजित की गई। कंपनी की ओर से क्षेत्र में गुणवत्ता और तकनीकी जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से पहले भी बसना में कई बार प्रशिक्षण एवं बैठकें आयोजित की जा चुकी हैं। इसी श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए यह बैठक अत्यंत सफल रही। कंपनी के विशेषज्ञों ने दी तकनीकी जानकारी बैठक में MYK Laticrete के हेड कोच पीयूष खर्रे और सतीश कुमार ने टाइल्स एडहेसिव के आधुनिक उपयोग, उसकी मजबूती, विभिन्न ग्रेड के एडहेसिव के चुनाव, वाटरप्रूफिंग समाधान और इंस्टॉलेशन की सही तकनीक के…