Close Menu
Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सरायपाली: 20 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार।

    05/06/2026

    भाटापारा: रेलवे स्टेशनों पर पुलिस का आकस्मिक चेकिंग अभियान, यात्रियों में बढ़ा सुरक्षा का भरोसा।

    05/06/2026

    महासमुंद: सड़क पर उतरी किसान कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा दस सूत्रीय मांगों का ज्ञापन।

    05/06/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, June 7
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision
    • होम
    • रायपुर
    • महासमुंद
    • पिथौरा
    • बसना
    • सरायपाली
    • बागबाहरा
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
    • वेब स्टोरी
    • अन्य
    Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision
    Home»रायगढ़»रायगढ़: फर्जी पुलिस बनकर वृद्ध महिला से सोने की चैन झपटने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार।
    रायगढ़

    रायगढ़: फर्जी पुलिस बनकर वृद्ध महिला से सोने की चैन झपटने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार।

    Ashok NishadBy Ashok Nishad08/03/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    सोने chain lutne wala image
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram Copy Link

    रायगढ़(जीतयादव)।थाना चक्रधरनगर क्षेत्र में फर्जी पुलिस बनकर एक वृद्ध महिला से सोने की चैन झपटने की घटना का पुलिस ने चंद घंटों में खुलासा कर दिया। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटी गई सोने की माला और वारदात में प्रयुक्त स्कूटी बरामद कर ली है। जब्त संपत्ति की कुल कीमत करीब 1 लाख 35 हजार रुपये बताई जा रही है।

    चक्रधरनगर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, सोने की चैन झपटने वाले आरोपियों को कुछ ही घंटों में  दबोचा।

    पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर आधार कार्ड जांच के बहाने वृद्ध महिला के गले से सोने की माला झपट ली थी।

    chain image1

    घटना के संबंध में ग्राम सम्बलपुरी निवासी रेशमी निषाद ने थाना चक्रधरनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि वह अपनी दादी रामकुंवर निषाद के साथ सम्बलपुरी से परसदा चंद्रपुर जाने के लिए मां मंगला कंपनी की बस से निकले थे। बस से सिग्नल चौक के पास उतरने के बाद दोनों पैदल सारंगढ़ बस स्टैंड जाने के लिए मरीन ड्राइव पंजरी प्लांट मार्ग से जा रहे थे।

    logo

    इसी दौरान स्कूटी क्रमांक CG 13 AT 9561 में सवार दो अज्ञात युवक उनके पास आए और खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए किसी दुर्घटना के संबंध में पूछताछ करने की बात कही। आरोपियों ने आधार कार्ड दिखाने के बहाने दोनों को रोक लिया। इसी बीच एक आरोपी ने वृद्ध महिला के गले में पहनी सोने की माला झपट ली और दोनों आरोपी स्कूटी में बैठकर मौके से फरार हो गए।

    logo

    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू की। थाना चक्रधरनगर में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 86/2026 के तहत बीएनएस की धारा 304 और 3(5) में अपराध पंजीबद्ध किया गया।पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से लूटी गई सोने की माला और वारदात में प्रयुक्त स्कूटी जब्त कर ली गई है। दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

    Chhattisgarh Vision News Logo
    Ashok Nishad
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    Related Posts

    रायगढ़: CCTV फुटेज से खुला शॉ मिल चोरी का राज, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार।

    04/06/2026

    रायगढ़: खरसिया पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई लूट की वारदात, तीन आरोपी गिरफ्तार।

    03/06/2026

    रायगढ़: ट्रेलर लूटकांड का फरार आरोपी गिरफ्तार, 10 माह बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा।

    03/06/2026

    रायगढ़: 22 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त, गेरवानी जंगल में रेड दो आरोपी गिरफ्तार।

    28/05/2026

    रायगढ़: अवैध महुआ शराब बेचने वाले आरोपी को दबोचा, 10 लीटर शराब जब्त।

    28/05/2026

    रायगढ़: पुलिस ने 230 फरार वारंटियों को किया गिरफ्तार, अपराधियों में मचा हड़कंप।

    28/05/2026
    टॉप पोस्ट
    रायगढ़

    रायगढ़: CCTV फुटेज से खुला शॉ मिल चोरी का राज, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार।

    Ashok Nishad
    रायगढ़

    रायगढ़: खरसिया पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई लूट की वारदात, तीन आरोपी गिरफ्तार।

    Ashok Nishad
    रायगढ़

    रायगढ़: ट्रेलर लूटकांड का फरार आरोपी गिरफ्तार, 10 माह बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा।

    Ashok Nishad
    Editors Picks

    सरायपाली: 20 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार।

    05/06/2026

    भाटापारा: रेलवे स्टेशनों पर पुलिस का आकस्मिक चेकिंग अभियान, यात्रियों में बढ़ा सुरक्षा का भरोसा।

    05/06/2026

    महासमुंद: सड़क पर उतरी किसान कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा दस सूत्रीय मांगों का ज्ञापन।

    05/06/2026

    बसना: अवैध महुआ शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 15 लीटर महुआ शराब जब्त।

    04/06/2026
    About Us

    Chhattisgarh Vision एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-विदेश की ताज़ा खबरें, विश्लेषण और जनहित से जुड़ी जानकारी पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष और सटीक समाचार प्रदान करना है।

    Editor: Ashok Nishad

    Email Us: cgvisionan@gmail.com

    Contact: +91-9977002352

    Address: Mowa, Raipur, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Use Full Pages
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    June 2026
    MTWTFSS
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930 
    « May    
    © 2026 Chhattisgarh Vision. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.