महासमुंद। जिले में राजस्व कार्यों में लापरवाही और हड़ताल में शामिल होने के मामले में प्रशासन ने पांच पटवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह (भा.प्र.से.) के निर्देश पर संबंधित अनुविभागीय अधिकारियों द्वारा की गई है।
पटवारी के निलंबन पर कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देश पर कार्रवाई, किसानों के राजस्व कार्यों, पंजीयन पीवी सत्यापन और डीसीएस सर्वे में संतोषजनक प्रगति नहीं मिलने पर प्रशासन सख्त।
प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, किसानों के राजस्व संबंधी कार्यों में लापरवाही बरतने के साथ-साथ पंजीयन पीवी सत्यापन तथा डीसीएस (DCS) सर्वे में संतोषजनक प्रगति नहीं पाए जाने को कार्रवाई का आधार बनाया गया है। बताया गया है कि संबंधित पांचों पटवारी हड़ताल में भी शामिल थे। इन मामलों को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने निलंबन की कार्रवाई की है।
निलंबित किए गए पटवारी में भंगी राम ध्रुव (बागबाहरा), कमलेश डहरे (बागबाहरा), नीरज कुमार वर्मा (बागबाहरा), तिलक राम चौधरी (बसना) और दयमंती नायक (सरायपाली) शामिल हैं।
प्रशासन की इस कार्रवाई को राजस्व कार्यों में लापरवाही पर सख्त रुख के रूप में देखा जा रहा है। किसानों से जुड़े राजस्व संबंधी कार्यों, पंजीयन सत्यापन और सर्वे कार्यों को समय पर पूरा कराने के लिए प्रशासन द्वारा अधिकारियों-कर्मचारियों की कार्यप्रगति पर नजर रखी जा रही है।
जिले में राजस्व सेवाओं को सुचारु बनाए रखने और किसानों के कार्यों में अनावश्यक देरी रोकने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई है।


