Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सरायपाली: नाबालिग से दुष्कर्म और अश्लील वीडियो वायरल करने के मामले में आरोपी को 20 साल की सजा।

    22/08/2026

    महासमुंद: मुड़ैना आंगनबाड़ी केंद्र में शिशु संरक्षण दिवस पर बच्चों को पिलाई गई विटामिन ए की खुराक।

    22/08/2026

    महासमुंद: उप मुख्यमंत्री अरुण साव 22 अगस्त को महासमुंद दौरे पर, भूमिपूजन-लोकार्पण और समीक्षा बैठक में होंगे शामिल।

    22/08/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, August 22
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Chhattisgarh Vision
    • होम
    • रायपुर
    • महासमुंद
    • पिथौरा
    • बसना
    • सरायपाली
    • बागबाहरा
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
    • वेब स्टोरी
    • अन्य
    Chhattisgarh Vision
    Home»बसना»बसना: दुर्गापाली में कलेक्टर ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहकर करियर पर ध्यान देने किया प्रेरित।
    बसना

    बसना: दुर्गापाली में कलेक्टर ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहकर करियर पर ध्यान देने किया प्रेरित।

    Ashok NishadBy Ashok Nishad22/08/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    दुर्गापाली स्कूल में कलेक्टर
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram Copy Link

    बसना(जीतयादव)। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दुर्गापाली पहुंचकर विद्यार्थियों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों को नशे से दूर रहने, मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखने और अपने भविष्य एवं करियर को लेकर गंभीर रहने के लिए प्रेरित किया।

     दुर्गापाली स्कूल में विद्यार्थियों से संवाद, डिजिटल संसाधनों के सदुपयोग और मानसिक स्वास्थ्य पर दिया जोर।

    कलेक्टर ने विद्यार्थियों से बातचीत करते हुए कहा कि आज का समय नई तकनीक और डिजिटल संसाधनों का है। विद्यार्थियों को तकनीक का सही उपयोग करते हुए पढ़ाई को बेहतर बनाने पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने यूट्यूब और दीक्षा पोर्टल जैसे शैक्षणिक प्लेटफॉर्म का उपयोग कर नियमित अध्ययन और अभ्यास करने की सलाह दी।

    दुर्गापाली स्कूल में कलेक्टर

    उन्होंने कहा कि केवल पढ़ाई ही नहीं, बल्कि खेलकूद और अन्य सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में भी विद्यार्थियों को हिस्सा लेना चाहिए। इससे बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ता है और उनका सर्वांगीण विकास होता है।

    कलेक्टर ने विद्यालय परिसर में पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर भी चर्चा की। उन्होंने पौधों के संरक्षण और संवर्धन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और विद्यार्थियों को पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझने के लिए प्रेरित किया।

    इसके बाद कलेक्टर ने प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक शाला दुर्गापाली का भी निरीक्षण किया। यहां पोषण आहार के तहत विद्यार्थियों को केले वितरित किए गए। उन्होंने बच्चों के साथ आत्मीयता से समय बिताया और विद्यालय में संचालित मध्यान्ह भोजन व्यवस्था का भी अवलोकन किया।

    इस दौरान जिला मिशन समन्वयक रेखराज शर्मा, नायब तहसीलदार बसना ललित साहू, विद्यालय के प्राचार्य निमंकर पटेल एवं संकुल समन्वयक मनोरंजन साहू उपस्थित रहे।

    कलेक्टर के इस संवाद से विद्यार्थियों को शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और तकनीक के सकारात्मक उपयोग को लेकर महत्वपूर्ण संदेश मिला। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने लक्ष्य तय कर मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने की अपील की।

    Ashok Nishad Image
    Ashok Nishad
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    Related Posts

    बसना: दिव्यांग सहायता शिविर में जरूरतमंदों को मिले सहायक उपकरण और ट्राइसाइकिल।

    21/08/2026

    बसना: जमड़ी में रथ यात्रा महोत्सव के बीच सीसी रोड का भूमिपूजन, बसना तहसील मार्ग की भी उठी मांग।

    18/08/2026

    बसना: बुधूडोगर प्राथमिक शाला में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस।

    16/08/2026

    बसना: बरगांव के शासकीय प्राथमिक स्कूल में देशभक्ति के माहौल में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस।

    16/08/2026

    बसना: सांकरा में स्वतंत्रता दिवस पर मारवाड़ी युवा मंच ने पेश की सेवा और पर्यावरण संरक्षण की मिसाल।

    16/08/2026

    बसना: बिलखंड स्कूल में उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस।

    16/08/2026
    टॉप पोस्ट
    बसना

    बसना: दिव्यांग सहायता शिविर में जरूरतमंदों को मिले सहायक उपकरण और ट्राइसाइकिल।

    Ashok Nishad
    बसना

    बसना: जमड़ी में रथ यात्रा महोत्सव के बीच सीसी रोड का भूमिपूजन, बसना तहसील मार्ग की भी उठी मांग।

    Ashok Nishad
    बसना

    बसना: बुधूडोगर प्राथमिक शाला में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस।

    Ashok Nishad
    Editors Picks

    महासमुंद: 16 सूत्रीय मांगों को लेकर व्यावसायिक प्रशिक्षकों ने खोला मोर्चा, काम बंद-कलम बंद आंदोलन।

    18/08/2026

    सरायपाली: नाबालिग से दुष्कर्म और अश्लील वीडियो वायरल करने के मामले में आरोपी को 20 साल की सजा।

    22/08/2026

    महासमुंद: मुड़ैना आंगनबाड़ी केंद्र में शिशु संरक्षण दिवस पर बच्चों को पिलाई गई विटामिन ए की खुराक।

    22/08/2026

    महासमुंद: उप मुख्यमंत्री अरुण साव 22 अगस्त को महासमुंद दौरे पर, भूमिपूजन-लोकार्पण और समीक्षा बैठक में होंगे शामिल।

    22/08/2026
    About Us

    Chhattisgarh Vision एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-विदेश की ताज़ा खबरें, विश्लेषण और जनहित से जुड़ी जानकारी पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष और सटीक समाचार प्रदान करना है।

    Editor: Ashok Nishad

    Email Us: cgvisionan@gmail.com

    Contact: +91-9977002352

    Address: Mowa, Raipur, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Use Full Pages
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    August 2026
    MTWTFSS
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31 
    « Jul    
    © 2026 Chhattisgarh Vision. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.