Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    महासमुंद: मिनी स्टेडियम महासमुंद में लहराया तिरंगा, प्रभारी मंत्री दयाल दास बघेल ने दी सलामी।

    15/08/2026

    बागबाहरा: कसेकेरा में पानी टंकी के नीचे चल रहा था जुआ फड़, 7 जुआरी पुलिस के हत्थे चढ़े।

    15/08/2026

    बागबाहरा: भीमखोज में घर से 80 लीटर महुआ शराब जब्त, युवक गिरफ्तार।

    15/08/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, August 15
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Chhattisgarh Vision
    • होम
    • रायपुर
    • महासमुंद
    • पिथौरा
    • बसना
    • सरायपाली
    • बागबाहरा
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
    • वेब स्टोरी
    • अन्य
    Chhattisgarh Vision
    Home»सरायपाली»सरायपाली: अवलाचक्का में किराना दुकान में शराब बेचने पर 2 साल की सजा, 50 हजार जुर्माना।
    सरायपाली

    सरायपाली: अवलाचक्का में किराना दुकान में शराब बेचने पर 2 साल की सजा, 50 हजार जुर्माना।

    Ashok NishadBy Ashok Nishad15/08/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    अवलाचक्का शराब बिक्री मामला
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram Copy Link

    सरायपाली(जीतयादव)। अवलाचक्का में किराना दुकान की आड़ में अंग्रेजी शराब बेचने के मामले में अदालत ने सख्त फैसला सुनाया है। पुलिस की जांच और जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर न्यायालय ने आरोपी रतिराम सिदार को दोषी ठहराते हुए दो साल के कारावास और 50 हजार रुपए के अर्थदंड की सजा सुनाई है।

    विषय सूची

    Toggle
    • अवलाचक्का में 167 पाव अंग्रेजी शराब हुई थी जब्त, पुलिस के साक्ष्यों के आधार पर अदालत ने आरोपी को ठहराया दोषी।
    • ई-साक्ष्य से मजबूत हुआ मामला
    अवलाचक्का में 167 पाव अंग्रेजी शराब हुई थी जब्त, पुलिस के साक्ष्यों के आधार पर अदालत ने आरोपी को ठहराया दोषी।

    मामला 12 अप्रैल 2026 का है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि अवलाचक्का गांव में रतिराम सिदार अपनी किराना दुकान से अवैध रूप से शराब बेच रहा है। सूचना के बाद थाना सरायपाली पुलिस की टीम ने गवाहों की मौजूदगी में दुकान पर छापामार कार्रवाई की।

    जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 167 पाव अंग्रेजी शराब अवलाचक्का में बरामद की। शराब जब्त करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। जब्त शराब का नियमानुसार आबकारी परीक्षण कराया गया और पुलिस ने निर्धारित समय में न्यायालय में चालान पेश किया।

    मामले की सुनवाई जेएमएफसी वैभव घृतलहरे के न्यायालय में हुई। पुलिस द्वारा पेश किए गए साक्ष्यों और प्रभावी न्यायालयीन पैरवी के आधार पर आरोपी को दोषी माना गया। न्यायालय ने रतिराम सिदार को दो वर्ष की सजा के साथ 50 हजार रुपए के अर्थदंड से दंडित किया।

    ई-साक्ष्य से मजबूत हुआ मामला

    पुलिस के अनुसार, नए कानून के तहत ई-साक्ष्य और तकनीकी साक्ष्यों के उपयोग से ऐसे मामलों में जांच और अभियोजन को मजबूती मिल रही है। पहले कई मामलों में गवाहों के मुकर जाने से अभियोजन पक्ष कमजोर पड़ जाता था, लेकिन अब तकनीकी साक्ष्यों के जरिए घटनाओं से जुड़े प्रमाण को बेहतर तरीके से न्यायालय के सामने रखा जा रहा है।

    इस मामले में भी पुलिस द्वारा जुटाए गए साक्ष्यों और समय पर चालान पेश करने से दोषसिद्धि में मदद मिली। मामले की विवेचना सहायक उप निरीक्षक नरेन्द्र मार्कण्डेय ने की।

    Ashok Nishad Image
    Ashok Nishad
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    Related Posts

    सरायपाली: खपरीडीह में सरायपाली पुलिस की छापेमारी, 11.280 लीटर शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार।

    14/08/2026

    सरायपाली: भूथिया स्कूल में कक्षा 9वीं की छात्राओं को निःशुल्क सरस्वती साइकिल का वितरण।

    14/08/2026

    सरायपाली: स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को लेकर डूडुमचुंवाँ में शाला विकास प्रबंधन समिति की बैठक।

    14/08/2026

    सरायपाली: मुड़पहार में नवपदस्थ आंगनबाड़ी सहायिका रवीना पारेश्वर ने बच्चों को कराया नेवता भोज।

    14/08/2026

    सरायपाली: बैदपाली में नवप्रवेशी छात्राओं को मिली स्पोर्ट्स ड्रेस और शैक्षणिक सामग्री, पढ़ाई के साथ खेलों के लिए किया प्रेरित।

    14/08/2026

    सरायपाली: बैतारी में 249 लीटर से अधिक अवैध अंग्रेजी शराब के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार।

    13/08/2026
    टॉप पोस्ट
    सरायपाली

    सरायपाली: खपरीडीह में सरायपाली पुलिस की छापेमारी, 11.280 लीटर शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार।

    Ashok Nishad
    सरायपाली

    सरायपाली: भूथिया स्कूल में कक्षा 9वीं की छात्राओं को निःशुल्क सरस्वती साइकिल का वितरण।

    Ashok Nishad
    सरायपाली

    सरायपाली: स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को लेकर डूडुमचुंवाँ में शाला विकास प्रबंधन समिति की बैठक।

    Ashok Nishad
    Editors Picks

    सरायपाली: अवलाचक्का में किराना दुकान में शराब बेचने पर 2 साल की सजा, 50 हजार जुर्माना।

    15/08/2026

    बसना: स्वर्गीय श्री जयदेव सतपथी महाविद्यालय में वन महोत्सव, सांसद ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश।

    15/08/2026

    महासमुंद: विभाजन की विभीषिका पर छायाचित्र प्रदर्शनी, प्रभारी मंत्री ने किया अवलोकन।

    15/08/2026

    महासमुंद: तिरंगा दौड़ का उत्साह, 900 से अधिक लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर लगाई दौड़।

    15/08/2026
    About Us

    Chhattisgarh Vision एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-विदेश की ताज़ा खबरें, विश्लेषण और जनहित से जुड़ी जानकारी पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष और सटीक समाचार प्रदान करना है।

    Editor: Ashok Nishad

    Email Us: cgvisionan@gmail.com

    Contact: +91-9977002352

    Address: Mowa, Raipur, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Use Full Pages
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    August 2026
    MTWTFSS
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31 
    « Jul    
    © 2026 Chhattisgarh Vision. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.