Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रायपुर: ‘प्रोजेक्ट सहारा’ के तहत 1,739 दिव्यांगजनों को मिले आधुनिक सहायक उपकरण।

    04/08/2026

    महासमुंद: धरती आबा-जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत तकनीकी सहयोगी संस्थाओं से 10 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित।

    04/08/2026

    सरायपाली: विश्व आदिवासी दिवस की तैयारी को लेकर सर्व आदिवासी समाज की बैठक संपन्न।

    04/08/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 4
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Chhattisgarh Vision
    • होम
    • रायपुर
    • महासमुंद
    • पिथौरा
    • बसना
    • सरायपाली
    • बागबाहरा
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
    • वेब स्टोरी
    • अन्य
    Chhattisgarh Vision
    Home»सरायपाली»सरायपाली: विश्व आदिवासी दिवस की तैयारी को लेकर सर्व आदिवासी समाज की बैठक संपन्न।
    सरायपाली

    सरायपाली: विश्व आदिवासी दिवस की तैयारी को लेकर सर्व आदिवासी समाज की बैठक संपन्न।

    Ashok NishadBy Ashok Nishad04/08/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    विश्व आदिवासी दिवस
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram Copy Link

    सरायपाली(जीतयादव)। आगामी विश्व आदिवासी दिवस के आयोजन को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए बूढ़ादेव नगर स्थित गोंडवाना भवन, सरायपाली में सर्व आदिवासी समाज की आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में 9 अगस्त को होने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने के साथ आयोजन से जुड़ी विभिन्न व्यवस्थाओं और तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

    विश्व आदिवासी दिवस पर 9 अगस्त को बूढ़ादेव ठाना में पूजा-अर्चना के बाद निकलेगी भव्य रैली, न्यू मंडी प्रांगण में होंगे सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम।

    बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि कार्यक्रम बूढ़ादेव ठाना में विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना से शुरू किया जाएगा। इसके बाद नगर में भव्य रैली निकाली जाएगी। रैली विभिन्न मार्गों से होते हुए नगर भ्रमण करेगी और न्यू मंडी प्रांगण पहुंचेगी, जहां सर्व आदिवासी समाज की ओर से विभिन्न सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

    बैठक में कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समाज के सदस्यों की जिम्मेदारियों और व्यवस्थाओं को लेकर भी चर्चा की गई। उपस्थित पदाधिकारियों ने कहा कि विश्व आदिवासी दिवस आदिवासी समाज की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकजुटता को प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण अवसर है। कार्यक्रम में समाज के सभी वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

    इस अवसर पर सर्व आदिवासी समाज के ब्लॉक अध्यक्ष विजय सिंह नेताम एवं गोंड समाज सरायपाली सर्कल अध्यक्ष श्यामाचरण सिदार ने समाज के सभी लोगों से अपील की कि वे 9 अगस्त को आयोजित कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल हों और आयोजन को सफल बनाने में अपना सेवा एवं सहयोग प्रदान करें।

    उन्होंने कहा कि समाज की एकजुटता और सहभागिता से ही कार्यक्रम को भव्य और यादगार बनाया जा सकता है। बैठक में उपस्थित समाज के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और वरिष्ठजनों ने आयोजन को सफल बनाने के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया।

    Ashok Nishad Image
    Ashok Nishad
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    Related Posts

    सरायपाली: शासकीय कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय सरायपाली में ‘स्पीड रीडिंग’ कार्यक्रम, बच्चों ने दिखाया पढ़ने का हुनर।

    04/08/2026

    सरायपाली: शासकीय प्राथमिक शाला कंवरपाली में विद्यार्थियों को वितरित किया गया नि:शुल्क गणवेश।

    02/08/2026

    सरायपाली: विकासखंड स्तरीय व्यायाम शिक्षकों की बैठक में खेल प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन पर बनी रणनीति।

    01/08/2026

    सरायपाली: शासकीय प्राथमिक शाला सिरशोभा में बाल संसद का गठन, नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ।

    01/08/2026

    सरायपाली: शासकीय प्राथमिक शाला सिरशोभा में विद्यार्थियों को वितरित किए गए निःशुल्क गणवेश।

    31/07/2026

    सरायपाली: शासकीय आदिवासी कन्या आश्रम डूडुमचुंवाँ में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई गुरु पूर्णिमा।

    30/07/2026
    टॉप पोस्ट
    सरायपाली

    सरायपाली: शासकीय कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय सरायपाली में ‘स्पीड रीडिंग’ कार्यक्रम, बच्चों ने दिखाया पढ़ने का हुनर।

    Ashok Nishad
    सरायपाली

    सरायपाली: शासकीय प्राथमिक शाला कंवरपाली में विद्यार्थियों को वितरित किया गया नि:शुल्क गणवेश।

    Ashok Nishad
    सरायपाली

    सरायपाली: विकासखंड स्तरीय व्यायाम शिक्षकों की बैठक में खेल प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन पर बनी रणनीति।

    Ashok Nishad
    Editors Picks

    महासमुंद: ‘नशा मुक्त युवा और विकसित भारत संकल्प’ अभियान, युवाओं ने लिया नशामुक्ति का संकल्प।

    03/08/2026

    रायपुर: ‘प्रोजेक्ट सहारा’ के तहत 1,739 दिव्यांगजनों को मिले आधुनिक सहायक उपकरण।

    04/08/2026

    महासमुंद: धरती आबा-जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत तकनीकी सहयोगी संस्थाओं से 10 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित।

    04/08/2026

    सरायपाली: विश्व आदिवासी दिवस की तैयारी को लेकर सर्व आदिवासी समाज की बैठक संपन्न।

    04/08/2026
    About Us

    Chhattisgarh Vision एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-विदेश की ताज़ा खबरें, विश्लेषण और जनहित से जुड़ी जानकारी पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष और सटीक समाचार प्रदान करना है।

    Editor: Ashok Nishad

    Email Us: cgvisionan@gmail.com

    Contact: +91-9977002352

    Address: Mowa, Raipur, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Use Full Pages
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    August 2026
    MTWTFSS
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31 
    « Jul    
    © 2026 Chhattisgarh Vision. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.