Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बसना: गढ़फुलझर में ‘लक्ष्य महासमुंद’ प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित, नवोदय एवं प्रयास विद्यालयों की तैयारी पर जोर।

    21/07/2026

    सरायपाली: मोटरसाइकिल चोरी के आरोपी को बलौदा पुलिस ने किया गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल।

    21/07/2026

    सरायपाली: बालसी में 7.2 लीटर अवैध देशी शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार।

    21/07/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, July 21
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Chhattisgarh Vision
    • होम
    • रायपुर
    • महासमुंद
    • पिथौरा
    • बसना
    • सरायपाली
    • बागबाहरा
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
    • वेब स्टोरी
    • अन्य
    Chhattisgarh Vision
    Home»बसना»बसना: गढ़फुलझर में ‘लक्ष्य महासमुंद’ प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित, नवोदय एवं प्रयास विद्यालयों की तैयारी पर जोर।
    बसना

    बसना: गढ़फुलझर में ‘लक्ष्य महासमुंद’ प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित, नवोदय एवं प्रयास विद्यालयों की तैयारी पर जोर।

    Ashok NishadBy Ashok Nishad21/07/2026Updated:21/07/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    गढ़फुलझर ‘लक्ष्य महासमुंद’ प्रशिक्षण
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram Copy Link

    बसना(जीतयादव)।‘लक्ष्य महासमुंद’ अभियान के तहत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गढ़फुलझर में एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित की गई। अभियान का उद्देश्य शासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा 5वीं एवं 8वीं के विद्यार्थियों को जवाहर नवोदय विद्यालय, प्रयास आवासीय विद्यालय, एकलव्य विद्यालय एवं सैनिक विद्यालय जैसी प्रतिष्ठित संस्थाओं की प्रवेश परीक्षाओं के लिए विद्यालय स्तर पर ही बेहतर तैयारी और मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है।

    गढ़फुलझर में कक्षा 5वीं और 8वीं के विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए विद्यालय समय में ही मिलेगा गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन।

    कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य सुरेश कुमार पटेल के स्वागत एवं प्रेरक उद्बोधन से हुआ। उन्होंने कहा कि ‘लक्ष्य महासमुंद’ अभियान विद्यार्थियों की प्रतिभा को सही दिशा देने वाला महत्वपूर्ण प्रयास है। इससे ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के समान अवसर मिलेंगे।

    गढ़फुलझर में ‘लक्ष्य महासमुंद’ प्रशिक्ष

    अंकोरी के संकुल समन्वयक आरिफ बेग ने अभियान की रूपरेखा और प्रशिक्षण की कार्ययोजना की जानकारी दी। वहीं गढ़फुलझर के संकुल समन्वयक अरुण कुमार प्रधान ने विद्यार्थियों की आवश्यकताओं के अनुरूप शिक्षण, मासिक मूल्यांकन एवं प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी को लेकर उपयोगी सुझाव दिए।

    गढ़फुलझर में डीआरजी प्रेमचन्द साव ने गणित एवं विज्ञान विषय के प्रभावी अध्यापन, गतिविधि आधारित शिक्षण, तार्किक चिंतन और समस्या समाधान कौशल पर शिक्षकों को मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि विद्यालय समय में प्रतियोगी परीक्षाओं की नियमित तैयारी से विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ेगा और चयन की संभावनाएं मजबूत होंगी।

    बीआरजी मुकेश कुमार साहू, सूरत हाथी, जौशिक सामल एवं एफएलएन नोडल शरण कुमार दास ने भी शिक्षकों को नियमित अभ्यास, मासिक परीक्षा और गुणवत्तापूर्ण शिक्षण के लिए प्रेरित किया। कार्यशाला में प्रश्न-पत्र विश्लेषण, अध्ययन सामग्री एवं मूल्यांकन प्रक्रिया पर भी चर्चा हुई। अंत में सभी ने अभियान के उद्देश्यों को सफल बनाने और अधिक से अधिक विद्यार्थियों का चयन प्रतिष्ठित संस्थानों में सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।

    Ashok Nishad Image
    Ashok Nishad
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    Related Posts

    महासमुंद: कोटवार अब रखेंगे हर गतिविधि पर नजर, गांवों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत।

    21/07/2026

    बसना: अरेकेल में सुरक्षित शनिवार के तहत सर्पदंश जागरूकता कार्यशाला आयोजित।

    19/07/2026

    बसना: डीआरजी-बीआरजी की बैठक आयोजित, कक्षा सातवीं की नई पाठ्यपुस्तकों के प्रशिक्षण पर हुआ मंथन।

    19/07/2026

    बसना: बारिश से किसानों के चेहरों पर लौटी मुस्कान, खेती-किसानी ने पकड़ी रफ्तार-मोक्ष कुमार प्रधान।

    18/07/2026

    बसना: गढ़पटनी के प्रधान पाठक सरविन्द सिदार राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान 2026 से सम्मानित हुए।

    17/07/2026

    पिरदा: शासकीय माध्यमिक शाला साई सरायपाली में भाजपा पदाधिकारियों ने कराया न्योता भोज।

    16/07/2026
    टॉप पोस्ट
    बसना

    महासमुंद: कोटवार अब रखेंगे हर गतिविधि पर नजर, गांवों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत।

    Ashok Nishad
    बसना

    बसना: अरेकेल में सुरक्षित शनिवार के तहत सर्पदंश जागरूकता कार्यशाला आयोजित।

    Ashok Nishad
    बसना

    बसना: डीआरजी-बीआरजी की बैठक आयोजित, कक्षा सातवीं की नई पाठ्यपुस्तकों के प्रशिक्षण पर हुआ मंथन।

    Ashok Nishad
    Editors Picks

    बसना: गढ़फुलझर में ‘लक्ष्य महासमुंद’ प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित, नवोदय एवं प्रयास विद्यालयों की तैयारी पर जोर।

    21/07/2026

    बसना: अरेकेल में सुरक्षित शनिवार के तहत सर्पदंश जागरूकता कार्यशाला आयोजित।

    19/07/2026

    बसना: सिरको में लाखों की चोरी करने वाला शातिर चोर 24 घंटे में गिरफ्तार।

    31/03/2026

    सरायपाली: मोटरसाइकिल चोरी के आरोपी को बलौदा पुलिस ने किया गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल।

    21/07/2026
    About Us

    Chhattisgarh Vision एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-विदेश की ताज़ा खबरें, विश्लेषण और जनहित से जुड़ी जानकारी पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष और सटीक समाचार प्रदान करना है।

    Editor: Ashok Nishad

    Email Us: cgvisionan@gmail.com

    Contact: +91-9977002352

    Address: Mowa, Raipur, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Use Full Pages
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    July 2026
    MTWTFSS
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031 
    « Jun    
    © 2026 Chhattisgarh Vision. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.