सरायपाली(जीतयादव)। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भूथिया में विद्यालय के सर्वांगीण विकास, शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार तथा जनसहभागिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 20 सदस्यीय शाला प्रबंधन समिति (एसएमसी) का गठन किया गया। शासन के निर्देशानुसार आयोजित बैठक में संस्था प्रमुख एवं समिति के सचिव विक्रम कुमार यादव के मार्गदर्शन में सर्वसम्मति से समिति के पदाधिकारियों का निर्वाचन संपन्न हुआ।
भूथिया स्कूल में 20 सदस्यीय एसएमसी का गठन, मंजू साहू उपाध्यक्ष निर्वाचित; विद्यालय विकास और शिक्षा गुणवत्ता पर रहेगा फोकस।
बैठक में पालक सदस्य रोहित कुमार प्रधान को शाला प्रबंधन समिति का अध्यक्ष तथा श्रीमती मंजू साहू को उपाध्यक्ष चुना गया। संस्था प्रमुख विक्रम कुमार यादव ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि शाला प्रबंधन समिति विद्यालय और समाज के बीच महत्वपूर्ण सेतु का कार्य करती है। समिति के सक्रिय सहयोग से विद्यालय में शैक्षणिक गुणवत्ता, अनुशासन, आधारभूत सुविधाओं के विकास तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएंगे।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष रोहित कुमार प्रधान एवं उपाध्यक्ष मंजू साहू ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए भूथिया स्कूल के विकास, बेहतर शैक्षणिक वातावरण और छात्रहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि पालकों, शिक्षकों और ग्रामीणों के सहयोग से विद्यालय को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।
बैठक में वरिष्ठ नागरिक प्रतिनिधि तरुण भोई, सरपंच प्रतिनिधि गोकुल भोई, शिक्षक प्रतिनिधि डिग्री लाल प्रधान सहित समिति के सदस्य लक्ष्मी भोई, संजू नंद, रूमी कंधेर, आशमोती सिदार, सादवानी सिदार, द्रोपती बरिहा, नूतनेश प्रधान, राम प्रसाद बरिहा, ओम प्रकाश बरिहा, जय कुमार बरिहा, सुनीता नंद, अभय भोई, गीता गरुड़ और महेंद्र कंधेर उपस्थित रहे। समिति गठन पर विद्यालय परिवार एवं ग्रामीणों ने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।


