सरायपाली(जीतयादव)। जिले में अवैध महुआ शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सरायपाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 60 लीटर अवैध महुआ शराब और परिवहन में प्रयुक्त एक बिना नंबर की एक्टिवा स्कूटी जब्त की गई है।
जोगनीपाली मोड़ पर घेराबंदी कर पकड़े गए 60 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ दो आरोपी।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 9 जून 2026 को सरायपाली पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति बिना नंबर की एक्टिवा स्कूटी में अवैध महुआ शराब लेकर ग्राम अर्जुन्डा की ओर से आ रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने ग्राम जोगनीपाली मोड़ के पास घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोका।
पूछताछ के दौरान स्कूटी चला रहे युवक ने अपना नाम कुंदन तांडी (22 वर्ष), निवासी ग्राम पैकिन थाना सिंघोड़ा तथा पीछे बैठे युवक ने अपना नाम करन चौहान (21 वर्ष), निवासी ग्राम चकरदा थाना सरायपाली बताया। तलाशी लेने पर स्कूटी के बीच रखी दो प्लास्टिक बोरियों से कुल 60 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद हुई।

पुलिस ने जब्त शराब की कीमत 12 हजार रुपये आंकी है। वहीं परिवहन में प्रयुक्त बिना नंबर की एक्टिवा स्कूटी, जिसकी अनुमानित कीमत 80 हजार रुपये बताई गई है, को भी जब्त कर लिया गया। दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार किया गया।


