Close Menu
Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बसना: शिशुपाल पर्वत से बारीकपाली के युवक-युवती ने लगाई छलांग, दोनों की मौत।

    03/05/2026

    रायपुर: MOBILE इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम का सफल परीक्षण, हर फोन पर पहुंचेगा अलर्ट।

    03/05/2026

    बसना: खेमड़ा में अष्टप्रहरी हरिनाम यज्ञ संपन्न, भक्ति में डूबा पूरा गांव।

    03/05/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, May 3
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision
    • होम
    • रायपुर
    • महासमुंद
    • पिथौरा
    • बसना
    • सरायपाली
    • बागबाहरा
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
    • वेब स्टोरी
    • अन्य
    Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision
    Home»सरायपाली»सरायपाली: ठाकुर पेट्रोकेमिकल में LPG घोटाला, सिंघोड़ा के 6 कैप्सूल से 100 टन गैस गायब।
    सरायपाली

    सरायपाली: ठाकुर पेट्रोकेमिकल में LPG घोटाला, सिंघोड़ा के 6 कैप्सूल से 100 टन गैस गायब।

    Ashok NishadBy Ashok Nishad03/05/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    LPG गैस से जुड़े एक बड़े गबन का खुलासा
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram Copy Link

    सरायपाली(जीतयादव)। जिले में LPG गैस से जुड़े एक बड़े गबन का खुलासा हुआ है। सिंघोड़ा थाना क्षेत्र में जब्त 6 एलपीजी कैप्सूल, जिन्हें सुरक्षित रख-रखाव के लिए ठाकुर पेट्रोकेमिकल, उरला (अभनपुर) को सुपुर्द किया गया था, उनसे करीब 90 से 100 मीट्रिक टन गैस गायब होने का मामला सामने आया है। इसकी अनुमानित कीमत करीब 1.5 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

    LPG गैस गबन का खुलासा संतोष सिंह ठाकुर समेत कई आरोपी फरार।

    जांच में पता चला है कि 31 मार्च से 6 अप्रैल 2026 के बीच आरोपियों ने सुनियोजित तरीके से सभी कैप्सूल से गैस खाली कर दी। कैप्सूल में लगे जीपीएस से मिली जानकारी के अनुसार 31 मार्च को 2, 1 अप्रैल को 1, 3 अप्रैल को 1 और 5 अप्रैल को 2 कैप्सूल खाली किए गए। प्लांट कर्मचारियों ने भी पूछताछ में स्वीकार किया कि यह कार्य मालिक और मैनेजर के निर्देश पर किया गया।

    दस्तावेजों की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। अप्रैल महीने में कंपनी द्वारा केवल 47 टन गैस खरीदी गई, जबकि 107 टन LPG गैस बेचने का रिकॉर्ड मिला है। इससे स्पष्ट है कि बड़ी मात्रा में चोरी की LPG गैस की अवैध बिक्री की गई। कच्चे बिल और रजिस्टर के माध्यम से भी लेन-देन किया जाता था।

    जांच में यह भी सामने आया कि सुपुर्दनामे के बाद कैप्सूल का तत्काल वजन नहीं कराया गया। करीब 200 किलोमीटर की दूरी में कई धर्मकांटे होने के बावजूद तौल नहीं कराई गई और बाद में खाली कैप्सूल का वजन कर कूटरचित दस्तावेज तैयार किए गए।

    विशेषज्ञों की जांच में सभी कैप्सूल पूरी तरह सुरक्षित और लीकेज-फ्री पाए गए हैं। विशेषज्ञों ने इतनी बड़ी मात्रा में LPG गैस के लीकेज की संभावना से इनकार किया है।

    मामले में पुलिस ने संतोष सिंह ठाकुर, कंपनी के डायरेक्टर, प्लांट मैनेजर सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज किया है। अब तक निखिल वैष्णव को गिरफ्तार किया गया है, जबकि अन्य आरोपी फरार हैं।पुलिस ने कार्रवाई के दौरान LPG कैप्सूल टैंकर, गैस सिलेंडर, दस्तावेज, कंप्यूटर और सीसीटीवी डीवीआर सहित बड़ी मात्रा में सामग्री जब्त की है। मामले की जांच जारी है।

    Chhattisgarh Vision News Logo
    Ashok Nishad
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    Related Posts

    सरायपाली: 10.270 किलो गांजा के साथ देवलभाटा के 4 आरोपी गिरफ्तार।

    02/05/2026

    सरायपाली: बैदपाली बाजार के पास 45 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार।

    02/05/2026

    सरायपाली: नूनपानी में 165 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त,1 आरोपी गिरफ्तार।

    02/05/2026

    सरायपाली: टिशा साहू ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान, 10वीं बोर्ड में टॉप-10 में बनाई जगह।

    01/05/2026

    सरायपाली: पाटसेन्द्री मिडिल स्कूल में घोषित हुआ परीक्षा परिणाम, 8वीं में लड़कियों का दबदबा।

    01/05/2026

    सरायपाली: बस से 46 लाख की चांदी बरामद, सिंघोड़ा पुलिस की बड़ी कार्यवाही।

    25/04/2026
    टॉप पोस्ट
    सरायपाली

    सरायपाली: 10.270 किलो गांजा के साथ देवलभाटा के 4 आरोपी गिरफ्तार।

    Ashok Nishad
    सरायपाली

    सरायपाली: बैदपाली बाजार के पास 45 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार।

    Ashok Nishad
    सरायपाली

    सरायपाली: नूनपानी में 165 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त,1 आरोपी गिरफ्तार।

    Ashok Nishad
    Editors Picks

    बसना: कार से 27 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त, हरदीप सिंह रैना गिरफ्तार।

    03/05/2026

    पिरदा: सेंट स्टीफेंस मॉडल स्कूल का शानदार रिजल्ट, ICSE 100% और ISC 92% सफलता।

    03/05/2026

    बसना: शिशुपाल पर्वत से बारीकपाली के युवक-युवती ने लगाई छलांग, दोनों की मौत।

    03/05/2026

    रायपुर: MOBILE इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम का सफल परीक्षण, हर फोन पर पहुंचेगा अलर्ट।

    03/05/2026
    About Us

    Chhattisgarh Vision एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-विदेश की ताज़ा खबरें, विश्लेषण और जनहित से जुड़ी जानकारी पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष और सटीक समाचार प्रदान करना है।

    Editor: Ashok Nishad

    Email Us: cgvisionan@gmail.com

    Contact: +91-9977002352

    Address: Mowa, Raipur, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Use Full Pages
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    May 2026
    MTWTFSS
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    © 2026 Chhattisgarh Vision. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.