सरायपाली(जीतयादव)।पाटसेन्द्री एवं केसराटाल के विद्यालयों में विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। पूर्व माध्यमिक शाला पाटसेन्द्री में शाला परिवार द्वारा कक्षा आठवीं के छात्र-छात्राओं को भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया और उन्हें सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने विद्यालय में बिताए अपने तीन वर्षों के अनुभव साझा करते हुए शिक्षकों के मार्गदर्शन, पढ़ाई और सांस्कृतिक गतिविधियों की यादें ताजा कीं।
विद्यालय परिवार ने छात्रों को दी भावभीनी विदाई, उज्ज्वल भविष्य की कामना।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्था प्रमुख चन्द्रभानु पटेल ने विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि उन्होंने विद्यालय में अनुशासन के साथ तीन वर्षों तक शिक्षा प्राप्त की है। अब उन्हें आगामी परीक्षाओं में बिना किसी तनाव के शामिल होकर अच्छे अंक प्राप्त करने का प्रयास करना चाहिए, ताकि वे अपने माता-पिता और विद्यालय का नाम रोशन कर सकें। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
इसी प्रकार शासकीय प्राथमिक शाला केसराटाल में भी कक्षा पांचवीं के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बच्चों को सम्मानपूर्वक विदाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
इस अवसर पर शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष पृथ्वीराज प्रधान, शिक्षाविद शंभू शंकर साहू, प्रधान पाठक श्रीमती दीपांजलि सिदार तथा शिक्षक निरंजन मेहेर सहित पालकगण, रसोइया, स्वीपर और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।



