सरायपाली(जीतयादव)। आगामी 14 अप्रैल को बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर बसना शहर में उनकी आदमकद प्रतिमा के लोकार्पण को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन रखा गया है, जिसमें विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी और समाज के प्रमुख लोग शामिल होंगे।
अंबेडकर जयंती और प्रतिमा लोकार्पण की तैयारियों पर बनेगी रणनीति।
जानकारी के अनुसार, बैठक शनिवार दोपहर 1 बजे शाकम्बरी भवन, वार्ड क्रमांक 7 बेदपाली रोड सरायपाली में आयोजित की जाएगी। बैठक में अंबेडकर जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों, प्रतिमा लोकार्पण समारोह और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की जाएगी।
![]()
इस बैठक में समाज के कई प्रमुख लोगों की उपस्थिति प्रस्तावित है। इनमें प्रमुख रूप से बंशी तांडी, प्रेमलाल चौहान, देव प्रसाद, दयानंद तांडी, कल्प राम, उदेराम चौहान, बसंत चौहान, उदय टेलर, मनोज नंद, जगदीश चौहान, चंद्रसाय मांझी, टिंकू बाघ, रामलाल बाघ, नंदकुमार बंजारे, दौलत रात्रे, धनेश्वर भास्कर, लोकनाथ बारी, खिरचंद, भोजराज रात्रे, विजय नेताम, सुरोति लकड़ा, विजय विशाल, क्षेत्रस सिदार, जयदेव भोई, पुष्पक राठिया, पुरुषोत्तम दीवान, दीपक जगत, शौकीलाल मुंडा, घसिया सिदार, राजेंद्र नायक पटेल, मनोज प्रधान, रामलाल साहू, नारायण पटेल, अजय निर्मलकर, अजय यादव, विजय विशाल गौर, मलीनदास और आशाराम भास्कर सहित अन्य लोग शामिल होंगे।

इसके साथ ही सर्व अजा-अजजा एवं पिछड़ी जाति महासंघ छत्तीसगढ़ रायपुर के पदाधिकारी भी बैठक में उपस्थित रहेंगे। इनमें छोटेलाल टंडन, जगदीश सिदार, रामेश्वर चौहान, मकरध्वज बाघ और रामजी विश्वकर्मा शामिल हैं।आयोजकों ने सभी आमंत्रित लोगों से अपील की है कि वे निर्धारित समय पर बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती और प्रतिमा लोकार्पण कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सहयोग दें।




