बसना(जीतयादव)।भारतीय जनता पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया है। इस नवगठित कार्यकारिणी में बसना क्षेत्र के सक्रिय भाजपा कार्यकर्ता कामेश बंजारा को भाजयुमो जिला महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति से क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी और उत्साह का माहौल है।
बसना के सक्रिय भारतीय जनता युवा मोर्चा कार्यकर्ता को मिली बड़ी जिम्मेदारी, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर।
भाजयुमो जिला अध्यक्ष अमन वर्मा द्वारा जिला पदाधिकारियों एवं विभिन्न प्रकल्पों के पदाधिकारियों की घोषणा की गई। यह नियुक्ति भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, संगठन प्रदेश महामंत्री पवन साय, संभाग प्रभारी अखिलेश सोनी के निर्देश तथा भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिया की अनुमति से की गई। वहीं भाजपा जिला प्रभारी जयंती पटेल और भाजपा जिला अध्यक्ष एतराम साहू की अनुशंसा पर कार्यकारिणी का गठन किया गया।

कामेश बंजारा लंबे समय से भाजपा संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। वे पूर्व में भारतीय जनता युवा मोर्चा बसना के अध्यक्ष (2017–2022), भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष महासमुंद (2021–2023) तथा नगर पंचायत बसना में सांसद प्रतिनिधि (2021–2024) जैसे महत्वपूर्ण दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने विधानसभा, लोकसभा और नगरीय निकाय चुनावों में भी संगठन के लिए सक्रिय भूमिका निभाई है।

पार्टी नेतृत्व ने उनकी सक्रियता, संगठनात्मक क्षमता और समर्पण को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।नए दायित्व मिलने पर कामेश बंजारा ने शीर्ष नेतृत्व एवं जिला नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।
इस अवसर पर उन्होंने भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सांसद रूपकुमारी चौधरी, भाजपा जिला अध्यक्ष एतराम साहू, विधायक संपत अग्रवाल, विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा तथा भाजयुमो जिला अध्यक्ष अमन वर्मा का आभार व्यक्त किया।कामेश बंजारा को जिला महामंत्री बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं।




