Close Menu
Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    महासमुंद: तुमगांव जंगल में फांसी पर लटका मिला युवक का शव, पुलिस कर रही जांच।

    10/04/2026

    बसना: अरेकेल में जमीन कब्जा और अवैध मुरुम खनन का मामला गरमाया।

    10/04/2026

    पिरदा: देवलगढ़ में सड़क निर्माण का शुभारंभ, वर्षों पुरानी मांग पूरी।

    10/04/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, April 11
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision
    • होम
    • रायपुर
    • महासमुंद
    • पिथौरा
    • बसना
    • सरायपाली
    • बागबाहरा
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
    • वेब स्टोरी
    • अन्य
    Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision
    Home»सरायपाली»सरायपाली: TLM मेला का आयोजन राष्ट्रीय आविष्कार अभियान अंतर्गत झिलमिला स्कूल में किया गया।
    सरायपाली

    सरायपाली: TLM मेला का आयोजन राष्ट्रीय आविष्कार अभियान अंतर्गत झिलमिला स्कूल में किया गया।

    Ashok NishadBy Ashok Nishad15/02/2026Updated:15/02/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    TLM spl1
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram Copy Link

    सरायपाली(जीतयादव)।राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत दिनांक 13 फरवरी 2026 को शासकीय हाई स्कूल झिलमिला में विकासखंड स्तरीय TLM (Teaching Learning Material) मेला का सफल आयोजन किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में भाषा, अंग्रेजी, सामाजिक विज्ञान, गणित एवं विज्ञान विषयों के प्रति रुचि बढ़ाना, नवाचार को प्रोत्साहित करना तथा शिक्षकों द्वारा तैयार की गई शैक्षणिक सामग्री को साझा मंच प्रदान करना रहा।

    spl22
    “TLM मेला में कबाड़ से जुगाड़ आधारित नवाचारी शिक्षण सामग्री का हुआ प्रदर्शन”

    कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्ज्वलन, सरस्वती वंदना, राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान के साथ किया गया। सरस्वती वंदना का सामूहिक गायन श्री डिंगरदास वैष्णव द्वारा कराया गया। इस अवसर पर विकासखंड के विभिन्न प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने-अपने नवाचारी TLM मॉडल प्रस्तुत किए।

    spl33

    TLM मेले में गणित, हिन्दी, अंग्रेजी, सामाजिक विज्ञान एवं विज्ञान विषयों से संबंधित विविध मॉडल, चार्ट, प्रयोगात्मक सामग्री एवं कबाड़ से जुगाड़ आधारित शिक्षण सामग्री प्रदर्शित की गई, जिसे विषय विशेषज्ञों की समिति द्वारा निर्धारित मापदंडों के आधार पर मूल्यांकन किया गया।

    उच्च प्राथमिक विभाग में निर्णायक मंडल के रूप में श्री सी. एल. पुहुप (प्राचार्य, शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल केजुवां), श्री भोगसिंग भोई (प्राचार्य, शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल बनीगिरोला), श्री गजेंद्र नायक (प्राचार्य, शासकीय हाई स्कूल झिलमिला) एवं श्रीमती दीपिका पटेल (व्याख्याता, मा.स.गो. उच्च माध्यमिक विद्यालय सरायपाली) उपस्थित रहे। प्राथमिक विभाग में श्री कामता पटेल (संकुल समन्वयक बालसी), श्री किशोर पटेल (संकुल समन्वयक कनकेवा) एवं श्री गिरधारी पटेल (संकुल समन्वयक लिमगांव) ने निर्णायक की भूमिका निभाई।spl44

    प्रतियोगिता के परिणाम स्वरूप प्राथमिक स्तर पर प्रथम स्थान कु. अनुपमा सतपथी (शासकीय प्राथमिक शाला शास्त्री नगर, संकुल केंद्र झिलमिला), द्वितीय स्थान श्रीमती अनीता चौधरी (शासकीय प्राथमिक शाला पुटका) तथा तृतीय स्थान श्रीमती स्मिता साहू (शासकीय प्राथमिक शाला जंगलबेड़ा) ने प्राप्त किया। उच्च प्राथमिक स्तर पर प्रथम स्थान श्री ओम प्रकाश साव (उच्च प्राथमिक शाला रिमजी), द्वितीय स्थान श्री यशवंत चौधरी (सेजेस सरायपाली) एवं तृतीय स्थान श्रीमती संगीता पंडा (अंग्रेजी माध्यम मंदिर सरायपाली) ने प्राप्त किया।

    spl55

    TLM मेले में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के अधिकारी, संकुल समन्वयक, प्राचार्य एवं शिक्षक-शिक्षिकाएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

    spl22

    इस आयोजन को सफल बनाने में श्री घनश्याम दास, योगेश साहू (टीएलएम सह प्रभारी), श्री विद्या साहू, युगेश चौधरी, शौकी लाल का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन कबाड़ से जुगाड़ ब्लॉक नोडल (टीएलएम) दुर्वादल दीप ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन विकासखंड स्त्रोत समन्वयक समग्र शिक्षा श्री देवानंद नायक द्वारा किया गया। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी योगेश साहू ने दी।

    Chhattisgarh Vision News Logo
    Ashok Nishad
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    Related Posts

    सरायपाली: ड्रग पैडलर गिरफ्तार 4.43 किलो गांजा बरामद, पुलिस की संयुक्त कार्रवाई।

    10/04/2026

    सरायपाली: सिंघोड़ा में 312 किलो गांजा जब्त, अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा।

    10/04/2026

    सरायपाली: कुटेला में प्रधान पाठक भोजराज पटेल के सेवानिवृत्ति पर अभिनंदन समारोह।

    08/04/2026

    सरायपाली: सिंघोड़ा में 281 किलो गांजा जब्त, महाराष्ट्र के 5 तस्कर गिरफ्तार।

    04/04/2026

    सरायपाली: अमरकोट धान उपार्जन केंद्र में 1.65 करोड़ का घोटाला, दो आरोपी गिरफ्तार। 

    04/04/2026

    सरायपाली: सिरशोभा में श्री राम कथा महोत्सव का भव्य आयोजन 4 से 6 अप्रैल तक।

    04/04/2026
    टॉप पोस्ट
    सरायपाली

    सरायपाली: ड्रग पैडलर गिरफ्तार 4.43 किलो गांजा बरामद, पुलिस की संयुक्त कार्रवाई।

    Ashok Nishad
    सरायपाली

    सरायपाली: सिंघोड़ा में 312 किलो गांजा जब्त, अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा।

    Ashok Nishad
    सरायपाली

    सरायपाली: कुटेला में प्रधान पाठक भोजराज पटेल के सेवानिवृत्ति पर अभिनंदन समारोह।

    Ashok Nishad
    Editors Picks

    महासमुंद: तुमगांव जंगल में फांसी पर लटका मिला युवक का शव, पुलिस कर रही जांच।

    10/04/2026

    बसना: अरेकेल में जमीन कब्जा और अवैध मुरुम खनन का मामला गरमाया।

    10/04/2026

    पिरदा: देवलगढ़ में सड़क निर्माण का शुभारंभ, वर्षों पुरानी मांग पूरी।

    10/04/2026

    महासमुंद: “PowerX” ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार।

    10/04/2026
    About Us

    Chhattisgarh Vision एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-विदेश की ताज़ा खबरें, विश्लेषण और जनहित से जुड़ी जानकारी पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष और सटीक समाचार प्रदान करना है।

    Editor: Ashok Nishad

    Email Us: cgvisionan@gmail.com

    Contact: +91-9977002352

    Address: Mowa, Raipur, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Use Full Pages
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    April 2026
    MTWTFSS
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930 
    « Mar    
    © 2026 Chhattisgarh Vision. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.