Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    महासमुंद: कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की समस्याएं।

    01/10/2026

    बसना: शिक्षकों की कमी पर NH-53 में चक्काजाम, मोक्ष कुमार प्रधान ने किया समर्थन।

    01/10/2026

    बसना: ढोढरकसा हाईस्कूल में शिक्षकों की कमी पर चक्काजाम, NH-53 पर ग्रामीणों का प्रदर्शन।

    30/09/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, October 1
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Chhattisgarh Vision
    • होम
    • रायपुर
    • महासमुंद
    • पिथौरा
    • बसना
    • सरायपाली
    • बागबाहरा
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
    • वेब स्टोरी
    • अन्य
    Chhattisgarh Vision
    Home»सरायपाली»सरायपाली: बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर नेवता भोज का आयोजन किया गया।
    सरायपाली

    सरायपाली: बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर नेवता भोज का आयोजन किया गया।

    Ashok NishadBy Ashok Nishad23/01/2026Updated:23/01/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    बसंत पंचमी ris 2
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram Copy Link

    सरायपाली(जीतयादव)।शासकीय प्राथमिक शाला रिसेकेला में आज बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मां सरस्वती की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर विद्यालय के सभी बच्चों ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलन किया तथा आशीर्वाद प्राप्त किया। बच्चों द्वारा श्रीफल एवं पुष्प अर्पित कर सामूहिक रूप से सरस्वती पूजन संपन्न कराया गया।

    बसंत पंचमी ris 3

    बसंत पंचमी पर सरस्वती पूजन के साथ रिसेकेला और मोहनमुंडा स्कूल में नेवता भोज का आयोजन किया गया।

    इसी अवसर पर विद्यालय में नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती भी श्रद्धापूर्वक मनाई गई। शिक्षकों द्वारा बच्चों को भारतीय संस्कृति, परंपरा एवं महान व्यक्तित्वों के जीवन से जुड़ी प्रेरणादायक जानकारी दी गई। पूजा कार्यक्रम में बच्चों में विशेष उत्साह एवं उमंग देखने को मिला।

    बसंत पंचमी ris 4

    विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्ष श्रीमती पद्मावती डड़सेना द्वारा बच्चों के लिए नेवता भोज का आयोजन किया गया, जिसमें बूंदी एवं प्रसाद का वितरण किया गया। बच्चों ने भी अपने घरों से श्रीफल, पुष्प एवं प्रसाद लाकर मां सरस्वती को अर्पित किया। पूरे विद्यालय परिसर में भक्तिमय एवं उत्सवपूर्ण वातावरण देखने को मिला।

    shiksha logo

    इसी तरह शासकीय प्राथमिक शाला मोहनमुंडा में ग्राम पंचायत के सरपंच श्री नेपाल चंद्र सिदार द्वारा अपने जन्मदिवस के अवसर पर बच्चों को नेवता भोज दिया गया। इस अवसर पर बच्चों को खीर, पूरी एवं पापड़ परोसे गए। शाला परिवार की ओर से सरपंच श्री सिदार को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए बच्चों के साथ खुशियां साझा करने के लिए आभार व्यक्त किया गया।

    इस प्रकार दोनों विद्यालयों में बसंत पंचमी एवं सामाजिक सहभागिता के साथ बच्चों के लिए यह दिन यादगार बन गया।

    Ashok Nishad Image
    Ashok Nishad
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    Related Posts

    सरायपाली: 178 करोड़ रुपए के जल विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन, घर-घर पहुंचेगा शुद्ध पेयजल।

    24/09/2026

    सरायपाली: सड़क पर चलती ट्रक रोककर ड्राइवर से मारपीट, कोल्ड ड्रिंक की पेटियां और मोबाइल लूटने वाले गिरोह का खुलासा।

    23/09/2026

    सरायपाली: मुधा प्राथमिक शाला में नेवता भोज के साथ मनाया अनुष्का का तीसरा जन्मदिन।

    23/08/2026

    सरायपाली: 78 हजार की नकबजनी का खुलासा, पड़ोसी समेत तीन आरोपी गिरफ्तार।

    23/08/2026

    सरायपाली: नाबालिग से दुष्कर्म और अश्लील वीडियो वायरल करने के मामले में आरोपी को 20 साल की सजा।

    22/08/2026

    सरायपाली: अवलाचक्का में किराना दुकान में शराब बेचने पर 2 साल की सजा, 50 हजार जुर्माना।

    15/08/2026
    टॉप पोस्ट
    सरायपाली

    सरायपाली: 178 करोड़ रुपए के जल विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन, घर-घर पहुंचेगा शुद्ध पेयजल।

    Ashok Nishad
    सरायपाली

    सरायपाली: सड़क पर चलती ट्रक रोककर ड्राइवर से मारपीट, कोल्ड ड्रिंक की पेटियां और मोबाइल लूटने वाले गिरोह का खुलासा।

    Ashok Nishad
    सरायपाली

    सरायपाली: मुधा प्राथमिक शाला में नेवता भोज के साथ मनाया अनुष्का का तीसरा जन्मदिन।

    Ashok Nishad
    Editors Picks

    महासमुंद: कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की समस्याएं।

    01/10/2026

    बसना: शिक्षकों की कमी पर NH-53 में चक्काजाम, मोक्ष कुमार प्रधान ने किया समर्थन।

    01/10/2026

    बसना: ढोढरकसा हाईस्कूल में शिक्षकों की कमी पर चक्काजाम, NH-53 पर ग्रामीणों का प्रदर्शन।

    30/09/2026

    बसना: सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

    30/09/2026
    About Us

    Chhattisgarh Vision एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-विदेश की ताज़ा खबरें, विश्लेषण और जनहित से जुड़ी जानकारी पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष और सटीक समाचार प्रदान करना है।

    Editor: Ashok Nishad

    Email Us: cgvisionan@gmail.com

    Contact: +91-9977002352

    Address: Mowa, Raipur, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Use Full Pages
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    October 2026
    MTWTFSS
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031 
    « Sep    
    © 2026 Chhattisgarh Vision. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.