बसना(जीतयादव)। कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन की ब्लॉक इकाई बसना का गठन जनपद पंचायत सभागार में आयोजित एक विशेष बैठक में किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से श्री शरण दास को ब्लॉक अध्यक्ष तथा श्री रूपसिंह सिंदार को सचिव पद के लिए मनोनीत किया गया। सभी उपस्थित कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने एक स्वर में प्रस्ताव का समर्थन किया।
कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन की आगामी 29–31 को प्रस्तावित आंदोलन पर भी हुई चर्चा
बैठक में कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के संयोजक श्री पुरुषोत्तम छत्तीसगढ़िया विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने संगठन की रीति-नीति, उद्देश्य तथा आगामी दिनों में प्रस्तावित आंदोलन को लेकर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए संगठन एकजुट होकर संघर्ष करेगा और आगे की रणनीति के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

संरक्षक के रूप में श्री पीयूष ठाकुर (मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत बसना), श्री बद्री विशाल जोलहे (विकासखंड शिक्षा अधिकारी), श्री अनिल सिंह साव (विकासखंड स्रोत समन्वयक), श्री सुखराम निराला (रेंजर, बसना) तथा श्री नयन प्रधान (एसडीओ, जनपद पंचायत बसना) को दायित्व सौंपा गया।

संगठन में उपाध्यक्ष पद पर विजय धृतलहरे (जिला अध्यक्ष), नीलांबर नायक, गजेंद्र नायक (सीजीटीए), विनय कुमार प्रधान, जागेश्वर बाघ, नरेश पटेल (अध्यक्ष पंचायत सचिव संघ) तथा गजपति जगत (तहसील कार्यालय बसना) को मनोनीत किया गया।
कोषाध्यक्ष के रूप में उपेंद्र नाग, सहसचिव के रूप में राजेश भारती, प्रवक्ता के रूप में वारिस कुमार एवं मीडिया प्रभारी के रूप में प्रेम साव को जिम्मेदारी दी गई।
इसके अलावा राज नारायण शर्मा, भगवान प्रसाद सेठ, गिरधारी पटेल, प्रवीण खोपरा गड़े को सलाहकार बनाया गया। जनपद स्तर के संगठन प्रमुखों में सूकलाल नायक (पटवारी), ईश्वर, गेंदलाल एवं गिरधारी शामिल रहे।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि आगामी दिनों में संगठन का विस्तार करते हुए सभी विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारियों को जोड़ा जाएगा। संगठन गठन को लेकर कर्मचारियों में हर्ष और उत्साह का माहौल देखा गया।संयोजक श्री छत्तीसगढ़िया ने बताया कि 29, 30 और 31 तारीख को पूरे छत्तीसगढ़ में आंदोलन प्रस्तावित है, जिसमें बसना ब्लॉक भी सक्रिय भागीदारी करेगा।



