पिथौरा।भारत स्काउट गाइड संघ पिथौरा द्वारा ग्राम जघोरा में आयोजित तृतीय सोपान जांच शिविर का मंगलवार को सफल समापन हुआ। इस अवसर पर पिथौरा थाना प्रभारी उमेश वर्मा के नेतृत्व में साइबर सुरक्षा, नशा मुक्ति और कानूनी जागरूकता पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।
थाना प्रभारी व पुलिस टीम ने बच्चों को आत्मरक्षा तकनीकें, नशाखोरी के दुष्परिणाम, और बढ़ते साइबर अपराधों से बचाव के तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बच्चों को व्यावहारिक आत्मरक्षा अभ्यास भी करवाया गया।
पुलिस अधिकारियों ने सोशल मीडिया, ऑनलाइन फ्रॉड, फर्जी लिंक, ओटीपी धोखाधड़ी और ऑनलाइन गेमिंग के खतरों को समझाते हुए सुरक्षित रहने के महत्वपूर्ण नियम बताए।
150 छात्रों की सहभागिता, बच्चों ने पूछे सवाल
शिविर में कुल 150 छात्रों ने भाग लिया। बच्चों ने पुलिस अधिकारियों से उनकी कार्यप्रणाली और सुरक्षा उपायों से जुड़े कई प्रश्न पूछे, जिनका थाना प्रभारी उमेश वर्मा ने शालीनता और धैर्यपूर्वक जवाब दिया।
शिक्षकों ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों में जागरूकता बढ़ाने के लिए बेहद जरूरी हैं, जिससे वे डिजिटल दुनिया में सुरक्षित रह सकें और नशे जैसे जोखिमों से दूर रहें।
अतिथि एवं अधिकारियों की उपस्थिति
इस अवसर पर —
गौरव चंद्राकर (ब्लॉक मीडिया प्रभारी)
लेख राम साहू, संतोष कुमार साहू, झनेश साहू, रामकुमार नायक, नरेश नायक, दिलीप निषाद
स्काउट संघ के पदाधिकारी, शिक्षक एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
वहीं, पुलिस टीम में —
उमेश वर्मा (थाना प्रभारी)
सद्दाम सूरज कुर्रे (आरक्षक)
कमल नारायण साहू (आरक्षक)
सत्यनारायण अग्रवाल (स्काउट संघ अध्यक्ष)
स्वप्निल तिवारी (पूर्व जिला उपाध्यक्ष, स्काउट संघ)
उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को आत्मनिर्भर, सतर्क, नशा-मुक्त और डिजिटल रूप से जागरूक बनाना था। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं, और उनकी सुरक्षा व जागरूकता सामूहिक जिम्मेदारी है।



