बसना(जीत यादव)।सर्व आदिवासी समाज परिक्षेत्र बड़े साजापाली द्वारा कन्या शाला भवन बड़े साजापाली में सोमवार, 01 दिसंबर 2025 को एक भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (PSC) में नायब तहसीलदार पद पर चयनित श्री हेमलाल सिदार तथा प्राचार्य पद पर पदोन्नत श्री भोग सिंह भोई के सम्मान में आयोजित किया गया। दोनों ही व्यक्तित्व क्षेत्र के लिए प्रेरणास्रोत माने जाते हैं।
कार्यक्रम उत्साहपूर्ण और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में श्री हेमलाल सिदार (नवनियुक्त नायब तहसीलदार) एवं श्री भोग सिंह भोई (नवनियुक्त प्राचार्य, शासकीय हाई स्कूल बानी गिरोला) उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री भरत लाल जगत ने की।
विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति
समारोह में कई जनप्रतिनिधि एवं शिक्षा जगत के पदाधिकारी शामिल हुए, जिनमें प्रमुख रूप से—
श्रीमती ईश्वरी वेदराम कुर्रे, सरपंच बड़े साजापाली
श्रीमती नीला बाई उसूम कुमार बरिहा, सरपंच बेलटिकरी
श्री भरत लाल पटेल, अध्यक्ष शाला विकास समिति
श्री त्रिलोचन पटेल, समन्वयक संकुल केंद्र बड़े साजापाली
श्री सादराम अजय, प्रधान पाठक मिडिल स्कूल बुदेलाभाठा
श्री संतोष कुमार कहार, शिक्षक एवं नोडल
श्री गणपत देवदास, शिक्षक प्रा.शा. खुरदरहा
श्री घनश्याम साहू, समन्वयक संकुल केंद्र बेलटिकरी
श्री पुरन जगत, सेवानिवृत्त कर्मचारी
समाज के प्रमुख पदाधिकारियों की सहभागिता
समारोह में सर्व आदिवासी समाज के मुख्य नेतृत्वकर्ता—
जमींदार समाज प्रमुख रेवतीरमण सिंह सिदार, धर्मेन्द्र सिंह सिदार, उसुम कुमार बरिहा, विजय सिंह सिदार, खिलेश बरिहा, पुष्पा सिदार, युवा सचिव मनोज सिदार (महासमुंद) सहित समाज के वरिष्ठजन व युवा प्रतिनिधि बड़ी संख्या में शामिल रहे।
युवा एवं महिला प्रभाग की सक्रिय भूमिका
आदिवासी युवा प्रभाग सरायपाली–बसना के पदाधिकारी—
राजेन्द्र सिदार (सचिव), टिकेश्वर मरकाम (कोषाध्यक्ष), प्रकाश पालेश्वर (संयोजक) तथा युवराज सिंह सिदार, देशराज सिदार, करन मेलोडी, पंकज कश्यप सहित अनेक युवाओं ने सक्रिय भूमिका निभाई।महिला प्रभाग से श्रीमती डोलेश्वरी सिदार, श्रीमती लक्ष्मी जगत, मंजू सिदार, पूजा सिदार, रंजना सिदार एवं अन्य महिलाओं ने सहभागिता दी।
दीप प्रज्ज्वलन एवं सम्मान
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन और पूजा-अर्चना से हुई। अतिथियों का पुष्पहार, शाल तथा श्रीफल भेंटकर स्वागत किया गया। पूरा परिसर तालियों और जोहार से गूंज उठा।
प्रेरणादायक संबोधन
सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि—“हेमलाल सिदार जैसे प्रतिभाशाली युवा समाज के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं। कड़ी मेहनत, अनुशासन और नशामुक्त जीवन सफलता की कुंजी है।”
हेमलाल सिदार का उद्बोधन
अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा—“मेरी सफलता माता-पिता, गुरुजन और समाज के आशीर्वाद का परिणाम है। मैं युवाओं से कहना चाहता हूँ कि सपने देखें, मेहनत करें और अपनी क्षमता पर विश्वास रखें।”
सफलतापूर्वक संपन्न हुआ कार्यक्रम
कार्यक्रम के अंत में समाज की ओर से यह संकल्प लिया गया कि—“प्रतिभाशाली युवाओं को अवसर, प्रेरणा और सहयोग प्रदान करने में समाज हमेशा अग्रणी रहेगा।”समाज ने दोनों सम्मानित व्यक्तित्वों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं और कार्यक्रम का समापन आभार प्रदर्शन के साथ हुआ।






