Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    पिथौरा: स्ट्रीट लाइट के नीचे चल रहा था जुआ फड़, पुलिस की रेड में 7 जुआरी गिरफ्तार।

    07/11/2026

    महासमुंद: भानपुर में जुआ फड़ पर बागबाहरा पुलिस की दबिश, 9 जुआरी गिरफ्तार।

    07/11/2026

    महासमुंद: पचरी में अवैध महुआ शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 आरोपी गिरफ्तार।

    07/11/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, November 13
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Chhattisgarh Vision
    • होम
    • रायपुर
    • महासमुंद
    • पिथौरा
    • बसना
    • सरायपाली
    • बागबाहरा
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
    • वेब स्टोरी
    • अन्य
    Chhattisgarh Vision
    Home»महासमुंद»सरायपाली में गायत्री महायज्ञ हेतु भूमि पूजन सम्पन्न जनप्रतिनिधियों और श्रद्धालुओं की रही उपस्थिति
    महासमुंद

    सरायपाली में गायत्री महायज्ञ हेतु भूमि पूजन सम्पन्न जनप्रतिनिधियों और श्रद्धालुओं की रही उपस्थिति

    Ashok NishadBy Ashok Nishad02/12/2025Updated:02/12/2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Gayatri puja image 1
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram Copy Link

    सरायपाली(जीतयादव)।गायत्री परिवार ट्रस्ट सरायपाली के तत्वावधान में आगामी 31 दिसंबर 2025 से 3 जनवरी 2026 तक प्रस्तावित 51 कुण्डीय राष्ट्र शौर्य समृद्धि गायत्री महायज्ञ के शुभारंभ हेतु आज 30 नवंबर 2025, रविवार को भूमि पूजन समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम गायत्री शक्तिपीठ के पास, नई मंडी के सामने, मुख्य मार्ग सरायपाली में अत्यंत उत्साह, श्रद्धा और वैदिक परंपरा के साथ सम्पन्न हुआ।

    Gayatri puja image 2

    कार्यक्रम की शुरुआत गायत्री मंत्र जाप, दीप प्रज्ज्वलन और गुरु चरण वंदना से हुई। भूमि पूजन में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती चातुरी नंद, विधायक सरायपाली उपस्थित रहीं। विशिष्ट अतिथियों में श्रीमती मोंगरा किशन पटेल (अध्यक्ष, जिला पंचायत महासमुंद), श्रीमती लक्ष्मी पटेल (अध्यक्ष, जनपद पंचायत सरायपाली) एवं श्रीमती सरस्वती पटेल (अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद सरायपाली) शामिल थीं। बड़ी संख्या में श्रद्धालु, स्थानीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और युवा प्रकोष्ठ के सदस्य उपस्थित रहे।

    Gayatri puja image 3

    भूमि पूजन अनुष्ठान आचार्य हेमेंद्र नायक, गोरा प्रसाद साहू (गोड़ा) और केदार डडसेना द्वारा वैदिक विधि-विधान से सम्पन्न कराया गया। यज्ञ संचालन सरिया टीम अरविन्द प्रधान की टोली ने किया। प्रस्तावना का वाचन वरिष्ठ परिजन कन्हैयालाल पटेल द्वारा किया गया।

    गायत्री परिवार के वक्ताओं ने कहा—
    “यह परियोजना लोकमंगल, संस्कार और सद्भाव को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रारंभ की जा रही है। भूमि पूजन इस महायज्ञ के पवित्र आरंभ का प्रतीक है।”मुख्य अतिथि श्रीमती चातुरी नंद ने गायत्री परिवार की समाज सुधार, नशा मुक्ति, वृक्षारोपण, संस्कार विकास एवं जनजागरूकता अभियानों में महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की। उन्होंने महायज्ञ को क्षेत्र के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक सार्थक कदम बताया।

    Gayatri puja image 4

    कार्यक्रम में गायत्री परिवार ट्रस्ट सरायपाली के संरक्षक डॉ. आर.के. वाजपेयी, वरिष्ठ परिजन राजकुमारी साहू, जितेंद्र खोड़ियार, जी.एल. साहू, सालिकराम चौधरी, तथा सरिया, बरमकेला, सारंगढ़, पिथौरा, बसना, महासमुंद, पदमपुर (उड़ीसा), कोदोपाली (उड़ीसा), भैंसादरहा, चंद्रपुर सहित कई क्षेत्रों के गायत्री परिजन उपस्थित थे।

    समारोह के अंत में यज्ञ, सामूहिक प्रार्थना, शांति पाठ, भजन-संकीर्तन सहित विभिन्न आध्यात्मिक गतिविधियाँ सम्पन्न हुईं। कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण और नव-निर्माण कार्य की सफल पूर्णता की मंगलकामनाओं के साथ हुआ।कार्यक्रम का संचालन तरुण दास ने किया तथा आभार प्रदर्शन राजकुमारी साहू द्वारा किया गया। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी दुर्वादल दीप ने दी।

    Dr Bharti Patel Saraipali

    Ashok Nishad Image
    Ashok Nishad
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    Related Posts

    महासमुंद: भानपुर में जुआ फड़ पर बागबाहरा पुलिस की दबिश, 9 जुआरी गिरफ्तार।

    07/11/2026

    महासमुंद: पचरी में अवैध महुआ शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 आरोपी गिरफ्तार।

    07/11/2026

    महासमुंद: जुआ खेलते 8 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने स्कॉर्पियो और 6 दोपहिया वाहनों सहित ₹5.16 लाख का मशरूका किया जब्त।

    06/11/2026

    महासमुंद: FFS मोबाइल ऐप से मिलेगा उर्वरक, किसानों को टोकन के जरिए मिलेगी खाद।

    06/11/2026

    महासमुंद: 2 नवंबर को होगा महासमुंद में जिला स्तरीय राज्योत्सव, तैयारियों में जुटा प्रशासन।

    02/11/2026

    महासमुंद: पांच दिवसीय पीयर एजुकेटर मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण संपन्न, 40 प्रतिभागियों को मिला प्रमाण पत्र।

    02/11/2026
    टॉप पोस्ट
    महासमुंद

    महासमुंद: भानपुर में जुआ फड़ पर बागबाहरा पुलिस की दबिश, 9 जुआरी गिरफ्तार।

    Ashok Nishad
    महासमुंद

    महासमुंद: पचरी में अवैध महुआ शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 आरोपी गिरफ्तार।

    Ashok Nishad
    महासमुंद

    महासमुंद: जुआ खेलते 8 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने स्कॉर्पियो और 6 दोपहिया वाहनों सहित ₹5.16 लाख का मशरूका किया जब्त।

    Ashok Nishad
    Editors Picks

    पिथौरा: स्ट्रीट लाइट के नीचे चल रहा था जुआ फड़, पुलिस की रेड में 7 जुआरी गिरफ्तार।

    07/11/2026

    महासमुंद: भानपुर में जुआ फड़ पर बागबाहरा पुलिस की दबिश, 9 जुआरी गिरफ्तार।

    07/11/2026

    महासमुंद: पचरी में अवैध महुआ शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 आरोपी गिरफ्तार।

    07/11/2026

    महासमुंद: जुआ खेलते 8 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने स्कॉर्पियो और 6 दोपहिया वाहनों सहित ₹5.16 लाख का मशरूका किया जब्त।

    06/11/2026
    About Us

    Chhattisgarh Vision एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-विदेश की ताज़ा खबरें, विश्लेषण और जनहित से जुड़ी जानकारी पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष और सटीक समाचार प्रदान करना है।

    Editor: Ashok Nishad

    Email Us: cgvisionan@gmail.com

    Contact: +91-9977002352

    Address: Mowa, Raipur, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Use Full Pages
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    November 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30 
    « Oct    
    © 2026 Chhattisgarh Vision. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.