Close Menu
Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बसना: भगतदेवरी में 3 महीने से स्ट्रीट लाइट बंद, अंधेरे से ग्रामीण परेशान।

    21/04/2026

    सरायपाली: अवैध महुआ शराब पर पुलिस की कार्रवाई, 50 लीटर शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार।

    20/04/2026

    महासमुंद: 47 किलो गांजा जब्त, पुलिस ने किया अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़।

    20/04/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, April 21
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision
    • होम
    • रायपुर
    • महासमुंद
    • पिथौरा
    • बसना
    • सरायपाली
    • बागबाहरा
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
    • वेब स्टोरी
    • अन्य
    Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision
    Home»महासमुंद»बसना: खरीफ विपणन में धान खरीदी(1) के संबंध में प्रभारी प्रबंधक एवं डाटा ऑपरेटरों का प्रशिक्षण।
    महासमुंद

    बसना: खरीफ विपणन में धान खरीदी(1) के संबंध में प्रभारी प्रबंधक एवं डाटा ऑपरेटरों का प्रशिक्षण।

    Ashok NishadBy Ashok Nishad17/11/2025Updated:03/02/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    धान खरीदी Traning deo 1
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram Copy Link

    बसना(जीत यादव)। खरीफ विपणन वर्ष 2025–26 के अंतर्गत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी प्रक्रिया को सुचारू, पारदर्शी एवं नियमबद्ध रूप से सुनिश्चित कराने हेतु महासमुंद व बागबाहरा क्षेत्र के सभी प्रभारी प्रबंधक एवं डाटा ऑपरेटरों का प्रशिक्षण वन विभाग के प्रशिक्षण हॉल में आयोजित किया गया।कार्यक्रम में कलेक्टर विनय लंगेह मुख्य रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने सख्त निर्देश जारी किए।

    Traning deo 2

    विषय सूची

    Toggle
    • धान खरीदी शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता – कलेक्टर
    • किसानों को मिले सही लाभ – पारदर्शी प्रक्रिया अनिवार्य
    • गुणवत्ता जांच एवं समय पालन अनिवार्य
          • दस्तावेज संधारण एवं बारदाना वितरण में पारदर्शिता
          • कोचिया–बिचौलियों पर कड़ी निगरानी
          • अधिकारी एवं प्रशिक्षण में उपस्थित जन

    धान खरीदी शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता – कलेक्टर

    कलेक्टर लंगेह ने स्पष्ट कहा कि धान खरीदी राज्य शासन की प्राथमिकता में है, इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की अनियमितता, चूक या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।उन्होंने बताया कि धान खरीदी को राज्य शासन ने अत्यावश्यक सेवा (ESMA) के तहत शामिल किया है, अतः ड्यूटी पर अनुपस्थित पाए जाने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध एफआईआर सहित कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    Traning deo 3

    किसानों को मिले सही लाभ – पारदर्शी प्रक्रिया अनिवार्य

    कलेक्टर ने निर्देश दिए कि —
    ✔ प्रति एकड़ 21 क्विंटल की दर से धान खरीदा जाए
    ✔ टोकन प्रणाली को सख्ती से लागू किया जाए
    ✔ तुरह हाथ एप से प्रतिदिन सुबह 8:00 से 9:00 बजे तक टोकन जारी किए जाएं
    ✔ समिति स्तर पर सुबह 9:30 से शाम 5:00 बजे तक टोकन काटे जाएं
    ✔ किसानों को रकबा समर्पण के लिए जागरूक एवं प्रोत्साहित किया जाए

    Traning deo 4

    गुणवत्ता जांच एवं समय पालन अनिवार्य

    प्रशिक्षण में बताया गया कि —

    • धान की नमी की जांच अनिवार्य होगी, 14% से 17% नमी वाले धान की ही खरीदी होगी

    • शाम 5 बजे के बाद किसी भी स्थिति में धान खरीदी नहीं की जाएगी

    • रिजेक्टेड या अधिक नमी वाले धान को उसी दिन फड़ से हटाना अनिवार्य होगा

    • खरीदी केंद्रों में इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटा का उपयोग किया जाएगा

    • किसान द्वारा प्रस्तुत टोकन और ऋण पुस्तिका का मिलान आवश्यक होगा

    दस्तावेज संधारण एवं बारदाना वितरण में पारदर्शिता

    केंद्रों पर निम्न सभी रजिस्टर अनिवार्य रूप से संधारित किए जाएंगे :टोकन रजिस्टर, धान आवक रजिस्टर, खरीदी रजिस्टर, बारदाना वितरण, तौल कांटा, स्टैक रजिस्टर, निरीक्षण पंजी आदि।धान के बोरों पर समिति का नाम, पंजीयन नंबर और धान की किस्म का स्टेंसिल अनिवार्य रूप से अंकित किया जाएगा तथा सिलाई जूूट सुतली से ही की जाएगी।

    कोचिया–बिचौलियों पर कड़ी निगरानी

    कलेक्टर ने निर्देश दिया कि —

    • संदिग्ध व्यक्तियों द्वारा अधिक मात्रा में धान लाए जाने पर तत्काल जांच की जाए

    • गैर-उत्पादित, संग्रहित या खरीदे गए धान की खरीदी पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगी

    • कोचिया व बिचौलियों की गतिविधियां पकड़ में आने पर तुरंत रिपोर्ट व कार्यवाही की जाएगी

    अधिकारी एवं प्रशिक्षण में उपस्थित जन

    कार्यक्रम में अपर कलेक्टर रवि साहू, एसडीएम अक्षरा गुप्ता, खाद्य अधिकारी अजय यादव, DMO आशुतोष को, NAN नोडल अधिकारी आशीष शर्मा सहित संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

    Chhattisgarh Vision News Logo
    Ashok Nishad
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    Related Posts

    महासमुंद: 47 किलो गांजा जब्त, पुलिस ने किया अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़।

    20/04/2026

    महासमुंद: मानव तस्करी पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, फंसे परिवार का रेस्क्यू, 2 आरोपी गिरफ्तार।

    20/04/2026

    महासमुंद: अवैध शराब बेचते 1 आरोपी गिरफ्तार, 7.9 लीटर शराब जब्त।

    18/04/2026

    महासमुंद: अवैध शराब परिवहन करते 1 आरोपी गिरफ्तार, मोटरसाइकिल सहित शराब जब्त।

    18/04/2026

    महासमुंद: खल्लारी में अवैध महुआ शराब पर कार्रवाई, 4 लीटर शराब जब्त, 1 आरोपी गिरफ्तार।

    15/04/2026

    महासमुंद: तुमगांव में महुआ शराब भट्टी पर छापा, 2 आरोपी गिरफ्तार।

    15/04/2026
    टॉप पोस्ट
    महासमुंद

    महासमुंद: 47 किलो गांजा जब्त, पुलिस ने किया अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़।

    Ashok Nishad
    महासमुंद

    महासमुंद: मानव तस्करी पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, फंसे परिवार का रेस्क्यू, 2 आरोपी गिरफ्तार।

    Ashok Nishad
    महासमुंद

    महासमुंद: अवैध शराब बेचते 1 आरोपी गिरफ्तार, 7.9 लीटर शराब जब्त।

    Ashok Nishad
    Editors Picks

    बसना: रिलीज हुआ एलबम छत्तीसगढ़ी गीत “मोर बर ले देबे”, दर्शकों में उत्साह।

    20/04/2026

    बसना: भगतदेवरी में 3 महीने से स्ट्रीट लाइट बंद, अंधेरे से ग्रामीण परेशान।

    21/04/2026

    सरायपाली: अवैध महुआ शराब पर पुलिस की कार्रवाई, 50 लीटर शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार।

    20/04/2026

    महासमुंद: 47 किलो गांजा जब्त, पुलिस ने किया अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़।

    20/04/2026
    About Us

    Chhattisgarh Vision एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-विदेश की ताज़ा खबरें, विश्लेषण और जनहित से जुड़ी जानकारी पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष और सटीक समाचार प्रदान करना है।

    Editor: Ashok Nishad

    Email Us: cgvisionan@gmail.com

    Contact: +91-9977002352

    Address: Mowa, Raipur, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Use Full Pages
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    April 2026
    MTWTFSS
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930 
    « Mar    
    © 2026 Chhattisgarh Vision. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.