बसना(जीतयादव)। पिरदा मंडल के ग्राम बरनाईदादर स्थित हाईस्कूल परिसर में सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने हिस्सा लिया और शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने आम जनता की समस्याएं सुनीं तथा उनके निराकरण का भरोसा दिलाया।
सुशासन तिहार में पिरदा मंडल के शिविर में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने ग्रामीणों को दी योजनाओं की जानकारी।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। शिविर के माध्यम से लोगों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान भी किया जा रहा है। इस दौरान क्षेत्र की जनता से सीधे संवाद कर उनकी आवश्यकताओं और सुझावों को भी जाना गया।

सुशासन तिहार शिविर में मुख्य रूप से जनपद अध्यक्ष श्रीमती ऊषा पुरुषोत्तम धृतलहरे जी, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती जगमोती भोई जी, श्रीमती रामदुलारी सिन्हा जी, पिरदा मंडल अध्यक्ष श्री अभिमन्यु प्रधान जी, जनपद सदस्य श्री पुरुषोत्तम धृतलहरे जी, जनपद सदस्य श्री बहाबल जी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्री जगदीश प्रधान जी, सांसद प्रतिनिधि मनमीत छाबड़ा जी, विधायक प्रतिनिधि श्री कैलाश अग्रवाल जी, जिला कार्यकारिणी सदस्य श्री परशुराम गड़तिया जी, मंडल महामंत्री श्री सुभाष बंजारा जी, अध्यक्ष अजा मोर्चा श्री राजकुमार चौहान जी, उपाध्यक्ष अजा मोर्चा श्री जगत कुमार जी, महामंत्री पिछड़ा वर्ग मोर्चा श्री हेतराम राठौर जी तथा सरपंच श्री खिरोद प्रधान जी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

इसके अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, बिहान योजना से जुड़ी महिलाएं तथा क्षेत्र की मातृशक्ति भी बड़ी संख्या में शामिल हुईं।



