Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सरायपाली: शाला प्रवेश उत्सव की तैयारियों को लेकर विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

    24/06/2026

    बसना: शासकीय प्राथमिक शाला गढ़पटनी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव।

    24/06/2026

    बसना: शिक्षा विभाग के निरीक्षण के दौरान विभिन्न शैक्षणिक मुद्दों पर सौंपा गया ज्ञापन।

    24/06/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, June 25
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Chhattisgarh Vision
    • होम
    • रायपुर
    • महासमुंद
    • पिथौरा
    • बसना
    • सरायपाली
    • बागबाहरा
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
    • वेब स्टोरी
    • अन्य
    Chhattisgarh Vision
    Home»बसना»बसना: पीएम श्री सेजेस बसना(1) में विज्ञान मेला का भव्य आयोजन किया गया।
    बसना

    बसना: पीएम श्री सेजेस बसना(1) में विज्ञान मेला का भव्य आयोजन किया गया।

    Ashok NishadBy Ashok Nishad12/10/2025Updated:20/01/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    पीएम श्री Premchand sao arekel
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram Copy Link

    बसना। पीएम श्री सेजेस (Swami Atmanand Government Excellent School) बसना में विकासखंड स्तरीय पश्चिम भारत विज्ञान मेला का आयोजन बड़े ही उत्साह और वैज्ञानिक माहौल में किया गया। इस आयोजन में बाल वैज्ञानिकों ने विज्ञान प्रदर्शनी, विज्ञान नाटिका, सेमिनार, प्रश्न मंच, शिक्षक संगोष्ठी और विज्ञान क्लब की उपलब्धियों का प्रदर्शन किया।

    shiksha logoपीएम श्री सेजेस बसना में विद्यार्थियों ने रचनात्मकता और वैज्ञानिक सोच का परिचय दिया।

    यह आयोजन एनसीईआरटी नई दिल्ली के निर्देशानुसार एवं एससीईआरटी रायपुर के आदेशानुसार आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरे, सहायक संचालक नंदकिशोर सिन्हा, डीएमसी रेखराज शर्मा, जिला नोडल अधिकारी जगदीश सिन्हा, बीईओ बद्री विशाल जोल्हे, तथा विकासखंड स्रोत समन्वयक (समग्र शिक्षा) अनिल सिंह साव और सेजेस प्राचार्य के.के. पुरोहित के मार्गदर्शन में किया गया।

    premchand sao lab

    कार्यक्रम में संस्था के प्राचार्य के.के. पुरोहित ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि “विज्ञान प्रदर्शनी से विद्यार्थियों में अनुसंधान और प्रयोग की भावना विकसित होती है। विज्ञान को केवल पढ़ाई का विषय नहीं, बल्कि जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए।”

    पीएम श्री सेजेस बसना में मेला का मुख्य विषय था — “विकसित और आत्मनिर्भर भारत”, जिसके अंतर्गत सात उप-विषयों पर बाल वैज्ञानिकों ने अपने मॉडल प्रस्तुत किए। लगभग 50 विद्यार्थियों ने पूरे बसना विकासखंड से इसमें भाग लिया।

    क्रीड़ा Pirda 333

    विकासखंड विज्ञान प्रभारी योगेश कुमार प्रधान ने बताया कि पीएम श्री सेजेस बसना में विज्ञान मेले का उद्देश्य बच्चों में वैज्ञानिक सोच, समस्या समाधान की क्षमता और नवाचार की भावना को बढ़ाना है। वहीं भौतिकी के व्याख्याता अजय कुमार भोई ने कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों को “कक्षा में सीखे गए सिद्धांतों को प्रयोगात्मक रूप से समझने का अवसर मिलता है।”

    विज्ञान प्रदर्शनी में प्रमुख मॉडल और प्रस्तुतियाँ —

    • ऑटोमैटिक स्ट्रीट लाइट

    • ब्लूटूथ कंट्रोल कार

    • वर्षा जल संग्रहण प्रणाली

    • एयर प्यूरीफिकेशन मशीन

    • हर्बल बायोप्लास्टिक

    • लो कॉस्ट मेडिकल किट

    • वेस्ट एंड वॉटर मैनेजमेंट सिस्टम

    • स्वास्थ्य एवं स्वच्छता पर विज्ञान नाटिका

    निर्णायक मंडल में आलोक भोई (व्याख्याता, शास. उच्च. मा. शाला बरोली) और प्रेमचंद साव (सहायक नोडल, जिला शैक्षिक एवं विज्ञान परिषद्) उपस्थित रहे, जिन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और बच्चों से सवाल पूछकर उन्हें प्रोत्साहित किया।

    साइबर अपराध portal

    पीएम श्री सेजेस बसना में कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अजय कुमार भोई, योगेश कुमार प्रधान, संदीप कुमार अग्रवाल, नवीन कुमार साव, आलोक भोई, धीरेन्द्र कुमार भोई, प्रदीप कुमार बारिक, चंद्रहास साहू, परमेश्वर ओगरे और विनोद कुमार चौहान की महत्वपूर्ण उपस्थिति रही।

    इस विज्ञान मेला ने न केवल छात्रों की वैज्ञानिक प्रतिभा को मंच दिया, बल्कि आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने की दिशा में एक प्रेरक कदम साबित हुआ।

    Ashok Nishad Image
    Ashok Nishad
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    Related Posts

    बसना: शासकीय प्राथमिक शाला गढ़पटनी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव।

    24/06/2026

    बसना: शिक्षा विभाग के निरीक्षण के दौरान विभिन्न शैक्षणिक मुद्दों पर सौंपा गया ज्ञापन।

    24/06/2026

    भंवरपुर: तरेकेला में खड़खड़िया जुआ फड़ पर बसना पुलिस की रेड, 6 आरोपी गिरफ्तार।

    24/06/2026

    बसना: 24 घंटे में वाहन चोरी का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार, 6 मोटरसाइकिल बरामद।

    24/06/2026

    भंवरपुर: छिर्रालेवा में 80 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई।

    24/06/2026

    बसना: एकलव्य आवासीय विद्यालय (EMRS) में चयनित हुए करनापाली स्कूल के 4 विद्यार्थी।

    24/06/2026
    टॉप पोस्ट
    बसना

    बसना: शासकीय प्राथमिक शाला गढ़पटनी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव।

    Ashok Nishad
    बसना

    बसना: शिक्षा विभाग के निरीक्षण के दौरान विभिन्न शैक्षणिक मुद्दों पर सौंपा गया ज्ञापन।

    Ashok Nishad
    बसना

    भंवरपुर: तरेकेला में खड़खड़िया जुआ फड़ पर बसना पुलिस की रेड, 6 आरोपी गिरफ्तार।

    Ashok Nishad
    Editors Picks

    सरायपाली: शाला प्रवेश उत्सव की तैयारियों को लेकर विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

    24/06/2026

    बसना: शासकीय प्राथमिक शाला गढ़पटनी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव।

    24/06/2026

    बसना: शिक्षा विभाग के निरीक्षण के दौरान विभिन्न शैक्षणिक मुद्दों पर सौंपा गया ज्ञापन।

    24/06/2026

    भंवरपुर: तरेकेला में खड़खड़िया जुआ फड़ पर बसना पुलिस की रेड, 6 आरोपी गिरफ्तार।

    24/06/2026
    About Us

    Chhattisgarh Vision एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-विदेश की ताज़ा खबरें, विश्लेषण और जनहित से जुड़ी जानकारी पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष और सटीक समाचार प्रदान करना है।

    Editor: Ashok Nishad

    Email Us: cgvisionan@gmail.com

    Contact: +91-9977002352

    Address: Mowa, Raipur, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Use Full Pages
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    June 2026
    MTWTFSS
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930 
    « May    
    © 2026 Chhattisgarh Vision. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.