बसना (जीत यादव) – बसना विकासखंड अंतर्गत सरस्वती शिशु मंदिर बड़ेटेमरी में नवंबर माह का आचार्य विकास वर्ग सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती, ओम एवं भारत माता की प्रतिमाओं के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ की गई।
उद्घाटन सत्र में सह जिला समन्वयक सुरेश साहू, संकुल प्रमुख दयानिधि पटेल, गिरिजाशंकर त्रिपाठी, संतोष पटेल, रत्थुराम, रैनसिंग, दुकालू एवं बिलकिस बानो सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहे। इस सत्र में जिला ग्राम भारती अध्यक्ष रामचंद्र अग्रवाल ने आचार्यों को महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान किया।
कार्यक्रम के प्रथम कालांश में गफ्फार खान ने गणित विषय, जबकि द्वितीय कालांश में वारिश कुमार ने अंग्रेजी विषय पर प्रशिक्षण दिया। भोजन अवकाश उपरांत सप्त शक्ति संगम विषय पर दिलचन्द पटेल (प्राचार्य, चांदन) द्वारा मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

एक दिवसीय प्रशिक्षण सत्र में ग्रामीण क्षेत्र के कुल 154 आचार्यों में से 101 आचार्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन शांति पाठ के साथ किया गया, जबकि आभार प्रदर्शन संकुल प्रमुख दयानिधि पटेल ने व्यक्त किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित:
संतोष पटेल, रत्थुराम, रैनसिंग, दुकालू, सेतलाल, नरेश, बिलकिस बानो, बिसिकेशन, जयदेव, गिरधारी, अनुछाया, हेमकांती, सुशील साहू (प्रधानाचार्य), खिरोदिनी, मनीषा, कुसुम (दीदी जी) एवं अन्य गणमान्य शिक्षक-शिक्षिकाएँ।




