बसना(जीतयादव)। Petrol Diesel की लगातार बढ़ती कीमतों को लेकर बसना विधानसभा के कांग्रेस नेता और जिला पंचायत सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान ने केंद्र और राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि महंगाई ने आम जनता और किसानों की कमर तोड़ दी है, जबकि सरकार लगातार ईंधन के दाम बढ़ाकर लोगों पर अतिरिक्त बोझ डाल रही है।
कांग्रेस नेता मोक्ष कुमार प्रधान बोले- बढ़ती Petrol Diesel से किसान और मध्यम वर्ग परेशान, सरकार तुरंत दे राहत।
मोक्ष कुमार प्रधान ने कहा कि देश में पहली बार ऐसा देखने को मिल रहा है, जब महज 10 दिनों के भीतर चार बार Petrol और Diesel की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जनता को राहत देने के बजाय उनकी जेब पर लगातार बोझ बढ़ा रही है।
उन्होंने जारी आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि 15 मई को पेट्रोल 3.29 रुपये और डीजल 3.11 रुपये महंगा हुआ। इसके बाद 19 मई को पेट्रोल में 96 पैसे और डीजल में 94 पैसे की बढ़ोतरी की गई। वहीं 23 मई को पेट्रोल 94 पैसे और डीजल 95 पैसे महंगा हुआ, जबकि 25 मई को फिर पेट्रोल 2.61 रुपये और डीजल 2.71 रुपये बढ़ा दिया गया।
कांग्रेस नेता ने कहा कि बढ़ती कीमतों का सबसे ज्यादा असर किसानों पर पड़ रहा है, क्योंकि खेती-किसानी का अधिकांश काम डीजल पर निर्भर है। डीजल महंगा होने से खेती की लागत लगातार बढ़ रही है। साथ ही कई जगहों पर पेट्रोल-डीजल की किल्लत से किसान परेशान हो रहे हैं।
उन्होंने कहा कि परिवहन खर्च बढ़ने से खाद्य सामग्री, सब्जियां और रोजमर्रा के सामान की कीमतों में भी तेजी आई है। इसका सीधा असर आम जनता की जेब पर पड़ रहा है। गांव से लेकर शहर तक हर वर्ग महंगाई से परेशान है।
मोक्ष कुमार प्रधान ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार ने जल्द Petrol Diesel की कीमतों में कमी नहीं की, तो कांग्रेस पार्टी जनता के साथ सड़क से सदन तक आंदोलन करेगी। उन्होंने कहा कि जनता अब सरकार की नीतियों से नाराज है और आने वाले समय में इसका जवाब देगी।



