Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    महासमुंद: नकली होलोग्राम और फर्जी लेबल से शराब तस्करी का पर्दाफाश, 7 आरोपी गिरफ्तार।

    26/09/2026

    महासमुंद: मानव तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 10 ठिकानों पर छापेमारी; 5 आरोपी गिरफ्तार।

    26/09/2026

    महासमुंद: शेयर मार्केट में ज्यादा मुनाफे का लालच देकर 6.80 लाख की साइबर ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार।

    26/09/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, September 28
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Chhattisgarh Vision
    • होम
    • रायपुर
    • महासमुंद
    • पिथौरा
    • बसना
    • सरायपाली
    • बागबाहरा
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
    • वेब स्टोरी
    • अन्य
    Chhattisgarh Vision
    Home»महासमुंद»सांकरा पुलिस द्वारा ADN इंग्लिश स्कूल में NMBA नशा मुक्ति एवं छात्र सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम
    महासमुंद

    सांकरा पुलिस द्वारा ADN इंग्लिश स्कूल में NMBA नशा मुक्ति एवं छात्र सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

    Ashok NishadBy Ashok Nishad21/11/2025Updated:21/11/2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Sankra ADN School Image 1
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram Copy Link

    सांकरा पुलिस द्वारा ADN इंग्लिश स्कूल सांकरा में नशा मुक्ति एवं छात्र सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    बसना (जीत यादव)। सांकरा थाना के तत्वावधान में ADN अंग्रेजी माध्यम विद्यालय सांकरा में NMBA नशा मुक्ति, छेड़खानी से बचाव, साइबर सुरक्षा एवं छात्र सुरक्षा विषय पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थी, शिक्षकगण एवं विद्यालय प्रबंधन के सदस्य उपस्थित रहे। यह कार्यक्रम थाना प्रभारी राणा सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया, जिसमें A.S.I. राजेंद्र प्रसाद भोई, प्रधान आरक्षक प्रेमलता नाग और विशेष आरक्षक मनोज डडसेना मुख्य रूप से शामिल हुए।

    Sankra ADN School Image 2

    मुख्य वक्ता विशेष आरक्षक मनोज डडसेना ने विद्यार्थियों को NMBA नशे के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्परिणामों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने तंबाकू, शराब और अन्य नशीले पदार्थों के खतरों पर प्रकाश डालते हुए छात्रों से नशे से दूर रहने की अपील की। इसके साथ ही विद्यार्थियों को गुड-टच–बैड-टच, छेड़खानी से बचाव के तरीके, इंटरनेट का सुरक्षित उपयोग, साइबर ठगी से सावधानी, सोशल मीडिया सुरक्षा और आत्म-सुरक्षा के अधिकारों से भी अवगत कराया।

    Sankra ADN School Image 3

    कार्यक्रम के दौरान पुलिस विभाग ने विद्यार्थियों के साथ संवादात्मक सत्र भी रखा, जिसमें छात्रों को सवाल-जवाब के माध्यम से जागरूक किया गया। सही उत्तर देने वाले विद्यार्थियों को पुलिस अधिकारियों द्वारा पुरस्कार भी प्रदान किए गए, जिससे बच्चों में उत्साह देखा गया।

    kalpana electronics basna

    विद्यालय की चेयरमेन श्रीमती हिमाद्री संजय नायक ने कहा कि वर्तमान समय में NMBA नशा-मुक्ति और छात्र सुरक्षा से जुड़ी जागरूकता बेहद आवश्यक है। ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में सकारात्मक सोच और जिम्मेदारी की भावना विकसित करते हैं। विद्यालय के प्राचार्य श्री धरणीघर ने पुलिस विभाग का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ बच्चों के आत्मविश्वास और सुरक्षा जागरूकता को मजबूत करती हैं।

    Dr Bharti Patel Saraipali

    विशेष आरक्षक मनोज डडसेना द्वारा लगातार किए जा रहे प्रशिक्षण और जन-जागरूकता कार्यों से क्षेत्र के युवाओं, बच्चों और लोगों में NMBA सुरक्षा, नशा-मुक्ति और जिम्मेदार नागरिकता की भावना तेजी से बढ़ रही है। उनका योगदान समाज को सुरक्षित और जागरूक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

    Pritam singh jagat

    Ashok Nishad Image
    Ashok Nishad
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    Related Posts

    महासमुंद: मानव तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 10 ठिकानों पर छापेमारी; 5 आरोपी गिरफ्तार।

    26/09/2026

    महासमुंद: शेयर मार्केट में ज्यादा मुनाफे का लालच देकर 6.80 लाख की साइबर ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार।

    26/09/2026

    महासमुंद: DISHA की बैठक में शामिल हुए बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल, विकास कार्यों की हुई समीक्षा।

    24/09/2026

    महासमुंद: स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ ने नवपदस्थ सीएमएचओ डॉ. आर.के. सिंह कुशवाहा का किया स्वागत।

    24/09/2026

    महासमुंद: शिक्षक हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा: 30 लाख की उधारी और ब्याज विवाद में साथी गुरुजी ने ली जान।

    20/09/2026

    महासमुंद: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर पटेवा थाना में सृष्टि ध्रुव ने पुलिस जवानों को बांधी राखी।

    28/08/2026
    टॉप पोस्ट
    महासमुंद

    महासमुंद: मानव तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 10 ठिकानों पर छापेमारी; 5 आरोपी गिरफ्तार।

    Ashok Nishad
    महासमुंद

    महासमुंद: शेयर मार्केट में ज्यादा मुनाफे का लालच देकर 6.80 लाख की साइबर ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार।

    Ashok Nishad
    महासमुंद

    महासमुंद: DISHA की बैठक में शामिल हुए बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल, विकास कार्यों की हुई समीक्षा।

    Ashok Nishad
    Editors Picks

    महासमुंद: नकली होलोग्राम और फर्जी लेबल से शराब तस्करी का पर्दाफाश, 7 आरोपी गिरफ्तार।

    26/09/2026

    महासमुंद: मानव तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 10 ठिकानों पर छापेमारी; 5 आरोपी गिरफ्तार।

    26/09/2026

    महासमुंद: शेयर मार्केट में ज्यादा मुनाफे का लालच देकर 6.80 लाख की साइबर ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार।

    26/09/2026

    रायपुर: भारी बारिश के चलते 26 सितंबर को छत्तीसगढ़ के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित।

    26/09/2026
    About Us

    Chhattisgarh Vision एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-विदेश की ताज़ा खबरें, विश्लेषण और जनहित से जुड़ी जानकारी पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष और सटीक समाचार प्रदान करना है।

    Editor: Ashok Nishad

    Email Us: cgvisionan@gmail.com

    Contact: +91-9977002352

    Address: Mowa, Raipur, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Use Full Pages
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    September 2026
    MTWTFSS
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930 
    « Aug    
    © 2026 Chhattisgarh Vision. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.