Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    महासमुंद: बागबाहरा चखना सेंटर चाकूबाजी मामले का अंतिम आरोपी शिवा मांझी गिरफ्तार।

    27/06/2026

    सरायपाली: ओडिशा से उत्तर प्रदेश जा रही 51 किलो गांजा की खेप जब्त, अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार।

    27/06/2026

    बसना: 2.27 करोड़ के गांजा तस्करी नेटवर्क का मास्टरमाइंड तेलंगाना से गिरफ्तार।

    27/06/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, June 27
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Chhattisgarh Vision
    • होम
    • रायपुर
    • महासमुंद
    • पिथौरा
    • बसना
    • सरायपाली
    • बागबाहरा
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
    • वेब स्टोरी
    • अन्य
    Chhattisgarh Vision
    Home»महासमुंद»नवा रायपुर में 22 दिन से हड़ताल पर NHM संविदा कर्मचारी
    महासमुंद

    नवा रायपुर में 22 दिन से हड़ताल पर NHM संविदा कर्मचारी

    Ashok NishadBy Ashok Nishad10/09/2025Updated:25/11/2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    NHM karmi jal satyagrah
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram Copy Link

    विषय सूची

    Toggle
    • 22 दिन से हड़ताल पर NHM संविदा कर्मचारी: नवा रायपुर में महिला ने जल समाधि लेने की कोशिश, दुर्ग में तालाब में उतरे 150 से ज्यादा कर्मचारी
        • दुर्ग में 150 से ज्यादा कर्मचारी तालाब में उतरे
        • सरगुजा में 240 फुट चुनरी यात्रा
        • सामूहिक इस्तीफे से स्वास्थ्य विभाग को झटका
        • 25 कर्मचारियों की बर्खास्तगी से भड़का आंदोलन
        • “सिस्टम दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है” – संगठन
        • अलग-अलग अंदाज में प्रदर्शन
        • कर्मचारियों की प्रमुख मांगें
        • सरकार पर बढ़ा दबाव

    22 दिन से हड़ताल पर NHM संविदा कर्मचारी: नवा रायपुर में महिला ने जल समाधि लेने की कोशिश, दुर्ग में तालाब में उतरे 150 से ज्यादा कर्मचारी

    रायपुर। छत्तीसगढ़ में नेशनल हेल्थ मिशन (NHM) के 16 हजार से ज्यादा संविदा कर्मचारी अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर लगातार 22वें दिन हड़ताल पर हैं। नियमितीकरण समेत प्रमुख मांगों को लेकर प्रदेशभर में विरोध प्रदर्शन जारी है। मंगलवार को आंदोलन ने और उग्र रूप लिया, जब नवा रायपुर में एक महिला कर्मचारी तालाब में कूदकर जल समाधि लेने की कोशिश की। हालांकि मौके पर मौजूद गोताखोरों ने महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

    दुर्ग में 150 से ज्यादा कर्मचारी तालाब में उतरे

    दुर्ग जिले में मंगलवार को शीतला मंदिर तालाब में 150 से ज्यादा NHM संविदा कर्मचारी “रघुपति राघव राजा राम” गाते हुए तालाब में उतरे। बड़ी संख्या में महिला कर्मचारियों ने भी इसमें भाग लिया। उनका कहना है कि सरकार हमारी समस्याओं की अनदेखी कर रही है, इसलिए हमें जल सत्याग्रह का रास्ता अपनाना पड़ा।

    सरगुजा में 240 फुट चुनरी यात्रा

    वहीं, सरगुजा में कर्मचारी चुनरी यात्रा निकालते हुए महामाया मंदिर पहुंचे। 240 फुट लंबी चुनरी के साथ कर्मचारियों ने मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और कहा कि सरकार की सद्बुद्धि के लिए यह विशेष आयोजन किया गया है।

    सामूहिक इस्तीफे से स्वास्थ्य विभाग को झटका

    हड़ताल के दौरान कर्मचारियों ने सामूहिक इस्तीफा भी देकर सरकार पर दबाव बनाने की कोशिश की। रायपुर में 1600, दुर्ग में 850 और रायगढ़ में 500 कर्मचारियों ने इस्तीफा सौंपा। हालांकि इस पर रायपुर CMHO डॉ. मिथिलेश चौधरी ने साफ किया कि ज्ञापन लिया गया है, लेकिन इस्तीफे को स्वीकार नहीं किया गया है।

    Dr Bharti Patel Saraipali

    25 कर्मचारियों की बर्खास्तगी से भड़का आंदोलन

    इससे पहले, 3 सितंबर को स्वास्थ्य विभाग ने 25 संविदा कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया था। बर्खास्त कर्मचारियों में NHM संविदा कर्मचारी संगठन के प्रदेश संरक्षक हेमंत सिन्हा और महासचिव कौशलेश तिवारी भी शामिल हैं। इस कार्रवाई के बाद कर्मचारियों का आंदोलन और तेज हो गया है।

    “सिस्टम दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है” – संगठन

    NHM संविदा कर्मचारियों ने आरोप लगाया है कि सरकार बातचीत के रास्ते बंद कर चुकी है और विभाग दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है। उनका कहना है कि अब सिर्फ आंदोलन ही एक मात्र विकल्प है, जो तब तक जारी रहेगा जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जातीं।

    अलग-अलग अंदाज में प्रदर्शन

    पिछले 22 दिनों से कर्मचारी अलग-अलग तरीकों से विरोध जता रहे हैं। कभी पीएम-सीएम और स्वास्थ्य मंत्री का मुखौटा पहनकर डांस, तो कभी खून से पत्र लिखकर सरकार को संदेश। लगातार नए-नए तरीकों से विरोध दर्ज कराया जा रहा है, लेकिन अभी तक कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला है।

    कर्मचारियों की प्रमुख मांगें

    NHM संविदा कर्मचारियों की मुख्य मांगों में –

    • नियमितीकरण

    • समान कार्य के लिए समान वेतन

    • नौकरी में स्थायित्व

    • सेवा शर्तों में सुधार

    • भत्तों में वृद्धि
      शामिल हैं।

    सरकार पर बढ़ा दबाव

    लगातार आंदोलन और विरोध प्रदर्शनों के चलते स्वास्थ्य सेवाओं पर असर पड़ रहा है। ग्रामीण इलाकों से लेकर शहरी क्षेत्रों तक कई जगह मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अब देखना यह होगा कि सरकार और कर्मचारी संगठन के बीच कब बातचीत होती है और क्या समाधान निकलता है।

    Ashok Nishad Image
    Ashok Nishad
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    Related Posts

    महासमुंद: मदद करना पड़ा महंगा, बस छूटने का बहाना बनाकर युवक ने उड़ाई बाइक।

    26/06/2026

    महासमुंद: युवती की हत्या का खुलासा, नाबालिग युवक पर प्रेमिका की हत्या का आरोप।

    26/06/2026

    महासमुंद: बागबाहरा में अवैध शराब तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, 2 आरोपी गिरफ्तार।

    25/06/2026

    महासमुंद: अंतरजातीय प्रेम विवाह से नाराज परिजनों ने की बेटी की हत्या, पिता गुजरात से गिरफ्तार।

    25/06/2026

    महासमुंद: शिवालिक स्टील प्लांट कर्मचारी की मौत के बाद परिजनों का प्रदर्शन, मुआवजा की मांग।

    25/06/2026

    महासमुंद: खल्लारी में युवती का शव मिलने से सनसनी, हत्या और दुष्कर्म की आशंका।

    25/06/2026
    टॉप पोस्ट
    महासमुंद

    महासमुंद: मदद करना पड़ा महंगा, बस छूटने का बहाना बनाकर युवक ने उड़ाई बाइक।

    Ashok Nishad
    महासमुंद

    महासमुंद: युवती की हत्या का खुलासा, नाबालिग युवक पर प्रेमिका की हत्या का आरोप।

    Ashok Nishad
    महासमुंद

    महासमुंद: बागबाहरा में अवैध शराब तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, 2 आरोपी गिरफ्तार।

    Ashok Nishad
    Editors Picks

    महासमुंद: युवती की हत्या का खुलासा, नाबालिग युवक पर प्रेमिका की हत्या का आरोप।

    26/06/2026

    पिथौरा: कौडिया जंगल में अवैध महुआ शराब बनाने वाले पर पुलिस की कार्रवाई, 1 आरोपी गिरफ्तार।

    26/06/2026

    बसना: फाइनेंस कंपनी के 22.66 लाख रुपये गबन मामले में दो फरार आरोपी गिरफ्तार।

    11/06/2026

    महासमुंद: बागबाहरा चखना सेंटर चाकूबाजी मामले का अंतिम आरोपी शिवा मांझी गिरफ्तार।

    27/06/2026
    About Us

    Chhattisgarh Vision एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-विदेश की ताज़ा खबरें, विश्लेषण और जनहित से जुड़ी जानकारी पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष और सटीक समाचार प्रदान करना है।

    Editor: Ashok Nishad

    Email Us: cgvisionan@gmail.com

    Contact: +91-9977002352

    Address: Mowa, Raipur, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Use Full Pages
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    June 2026
    MTWTFSS
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930 
    « May    
    © 2026 Chhattisgarh Vision. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.