सरायपाली(जीतयादव)। विकासखंड सरायपाली के सुदूर क्षेत्र स्थित शासकीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक शाला पण्डरीपानी में ‘नेवता भोज’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों को स्वादिष्ट एवं पौष्टिक भोजन परोसा गया। यह आयोजन प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया।
कलेक्टर विनय कुमार लंगेह की माताजी के जन्मदिन पर सामुदायिक सहभागिता से हुआ नेवता भोज का आयोजन।
जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरे एवं डीएमसी रेखराज शर्मा के निर्देश तथा विकासखंड शिक्षा अधिकारी टी.सी. पटेल, सहायक बीईओ डी.एन. दीवान और बीआरसी देवानंद नायक के मार्गदर्शन में कार्यक्रम संपन्न हुआ। नेवता भोज की परंपरा समाज की सहभागिता से जुड़ी है, जिसमें विशेष अवसरों पर बच्चों को विशेष भोजन कराया जाता है।

यह आयोजन कलेक्टर विनय कुमार लंगेह की माताजी के जन्मदिन के अवसर पर किया गया। इस दौरान बच्चों को चावल, दाल, खीर, पूरी, सब्जी, केला, मिक्चर, अंगूर और मिठाई परोसी गई। प्राथमिक शाला के 28 और उच्च प्राथमिक शाला के 52, कुल 80 बच्चों ने भोजन ग्रहण किया और खुशी जाहिर की।
कार्यक्रम में शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रामरतन पटेल, सदस्य पद्मिनी भोई, संकुल प्राचार्य नरेश कुमार पारेश्वर, प्रधान पाठक वीरेंद्र प्रधान, सरोजिनी बादी, शिक्षक परमेश्वर मांझी, रिजवाना परवीन सहित अन्य सदस्य, रसोइया एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।



