बसना।शिक्षा विभाग बसना ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए पूरे जिले में नवोदय प्रवेश परीक्षा के लिए दूसरा सबसे अधिक पंजीयन प्राप्त किया। इसी सफलता को लेकर आयोजित नवोदय एंट्रेंस एग्जाम ओरिएंटेशन कार्यक्रम के दौरान बसना शिक्षा विभाग को सम्मानित किया गया।
अधिकारियों ने किया सम्मानित
कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित
अपर कलेक्टर – सचिन भूतड़ा,
जिला शिक्षा अधिकारी – विजय कुमार लहरें,
नवोदय विद्यालय के प्रिंसिपल – रहाटे
ने बसना बीईओ बद्री विशाल जोल्हे को सम्मानित किया। अधिकारियों ने कहा कि यह उपलब्धि बसना शिक्षा विभाग की उत्कृष्ट टीमवर्क, नेतृत्व क्षमता और बच्चों के भविष्य को लेकर की जा रही निरंतर मेहनत का परिणाम है।
पूरे दल का सम्मान
कार्यक्रम में बसना शिक्षा विभाग की संपूर्ण टीम को भी सम्मानित किया गया। प्रमुख रूप से —
लोकेश्वर सिंह कंवर (असिस्टेंट ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर)
अनिल सिंह साव (ब्लॉक रिसोर्स कोऑर्डिनेटर)
सभी प्रिंसिपल
क्लस्टर कोऑर्डिनेटर
प्राइमरी हेड टीचर
नवोदय तैयारी कराने वाले सभी शिक्षक
का विशेष योगदान बताया गया।
विशेष योगदानकर्ताओं का उल्लेख
विभागीय प्रयासों को सफल बनाने में निम्न सदस्यों की भी भूमिका महत्वपूर्ण रही —वारिस कुमार, शरण कुमार दास, गजेंद्र नायक, विजय कुमार, नीलांबर नायक और गजानंद भोई।
नियमित मॉनिटरिंग और सामूहिक प्रयास का परिणाम
डीईओ विजय लहरे ने कहा कि बसना ब्लॉक की यह उपलब्धि
नियमित मॉनिटरिंग,
समय पर मार्गदर्शन,
टीम के सामूहिक प्रयास
का परिणाम है।
उन्होंने यह भी कहा कि आगे भी बच्चों को बेहतर अवसर दिलाने के लिए इसी ऊर्जा और समर्पण के साथ कार्य जारी रखा जाएगा।





