बसना(जीतयादव)। बसना क्षेत्र के ग्राम खेमड़ा में अष्टप्रहरी हरिनाम यज्ञ का भव्य आयोजन श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुआ। 30 अप्रैल से 1 मई 2026 तक चले इस धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों और आसपास के क्षेत्रों से श्रद्धालु शामिल हुए।
मेधावी छात्रों और वरिष्ठजनों का सम्मान, भजन-कीर्तन से गूंजा खेमड़ा।
आयोजन की शुरुआत 30 अप्रैल को कलश स्थापना और हरिनाम उच्चारण के साथ हुई, वहीं 1 मई को पूर्णाहुति और महाप्रसाद वितरण के साथ समापन हुआ। पूरे कार्यक्रम के दौरान अखंड हरिनाम संकीर्तन, भजन-कीर्तन और धार्मिक बैठकी का आयोजन किया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।
कार्यक्रम में उड़ीसा की ख्याति प्राप्त गायिका सब्यारानी त्रिपाठी (खरमुंडा), श्रेया मेहेर (सर्गीबहाल) तथा छत्तीसगढ़ की पूनम बेहरा (रुढ़ा) सहित जय जगन्नाथ संकीर्तन मंडली और राधा माधव संकीर्तन मंडली खेमड़ा द्वारा आकर्षक प्रस्तुतियां दी गईं, जिसने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इस अवसर पर ग्राम के वरिष्ठजनों का सम्मान किया गया, जिनमें ग्राम गौटिया ऋषभ कुमार बगर्ती, बालेश्वर प्रधान, परमानंद बांक, हरिचरण पटेल, दुर्गा प्रसाद मिश्रा, राजकुमार बेहरा, राधेश्याम बगर्ती, मकरध्वज बगर्ती एवं अन्य शामिल रहे।
साथ ही ग्राम पंचायत की सरपंच उषा दुर्योधन पटेल द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं में 75% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं का तिलक लगाकर और मोमेंटो भेंट कर सम्मान किया गया। इनमें सिद्धार्थ शेखर मिश्रा (93.8%), साक्षी बांक (92.8%), प्रीतोष सिदार (88.8%), श्रष्टि यदु (86.3%), दीपांजलि प्रधान (82.5%), आंचल होता (77.6%), जयंत पटेल (83.8%), नुपूर बांक (76%) और खिरोदिनी यादव (75.4%) शामिल रहे।
कार्यक्रम के समापन पर महाप्रसाद (भंडारा) का वितरण किया गया, जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन की सफलता में ग्राम खेमड़ा के समस्त ग्रामीणों और आयोजन समिति का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन परमीत साहू ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन चंद्रहास बांक द्वारा किया गया।



