बसना(जीतयादव)। जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चौकी भंवरपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने ग्राम कलमीदादर में दबिश देकर 50 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
कलमीदादर में दबिश देकर घर से बरामद की गई अवैध शराब, भंवरपुर पुलिस की कार्रवाई।
पुलिस अधीक्षक महासमुंद के निर्देश पर जिलेभर में लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम कलमीदादर निवासी कुमार सिदार अपने घर में अवैध शराब रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने गवाहों के साथ मौके पर पहुंचकर आरोपी के घर दबिश दी।

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 50 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद हुई, जिसकी कीमत लगभग 10,000 रुपये बताई गई है। पुलिस ने मौके पर ही शराब को जब्त कर आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज किया।
आरोपी कुमार सिदार (50 वर्ष), निवासी कलमीदादर, को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस द्वारा आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और भविष्य में भी इस तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने आम जनता से भी अपील की है कि अपने आसपास हो रही किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।



