Close Menu
Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सरायपाली: 20 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार।

    05/06/2026

    भाटापारा: रेलवे स्टेशनों पर पुलिस का आकस्मिक चेकिंग अभियान, यात्रियों में बढ़ा सुरक्षा का भरोसा।

    05/06/2026

    महासमुंद: सड़क पर उतरी किसान कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा दस सूत्रीय मांगों का ज्ञापन।

    05/06/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, June 10
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision
    • होम
    • रायपुर
    • महासमुंद
    • पिथौरा
    • बसना
    • सरायपाली
    • बागबाहरा
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
    • वेब स्टोरी
    • अन्य
    Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision
    Home»बसना»बसना: लू से बेहोश महिला की मदद को आगे आए मोक्ष कुमार प्रधान, अस्पताल पहुंचाकर बचाई जान।
    बसना

    बसना: लू से बेहोश महिला की मदद को आगे आए मोक्ष कुमार प्रधान, अस्पताल पहुंचाकर बचाई जान।

    Ashok NishadBy Ashok Nishad18/05/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    लू से बेहोश महिला
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram Copy Link

    बसना(जीतयादव)। भीषण गर्मी और तेज लू के बीच बसना क्षेत्र में मानवता की मिसाल देखने को मिली। बसना विधानसभा के सक्रिय कांग्रेस नेता एवं जिला पंचायत सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान ने सड़क किनारे बेहोश पड़ी महिला को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उसकी जान बचाने में अहम भूमिका निभाई। उनके इस मानवीय कार्य की क्षेत्रभर में सराहना हो रही है।

    inc logo
    साल्हेतराई बांध के पास सड़क किनारे मिली थी लू से बेहोश महिला, बसना अस्पताल में उपचार के बाद हालत में सुधार।

    जानकारी के अनुसार मोक्ष कुमार प्रधान अपने जनसंपर्क कार्यक्रम के तहत अष्ट प्रहरी नाम संकीर्तन महायज्ञ में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान नेशनल हाईवे-53 स्थित साल्हेतराई बांध के पास सड़क किनारे एक महिला लू से बेहोश अवस्था में दिखाई दी। तेज धूप और लू के कारण महिला की हालत गंभीर थी। महिला के पति और बेटी घबराए हुए थे तथा पानी की व्यवस्था करने की कोशिश कर रहे थे।

    स्थिति को देखते हुए मोक्ष कुमार प्रधान ने तुरंत अपनी गाड़ी रुकवाई और महिला को पानी पिलाकर प्राथमिक राहत दी। इसके बाद बिना देर किए उन्होंने महिला को अपनी निजी वाहन से सरकारी अस्पताल बसना पहुंचाया। रास्ते में ही उन्होंने अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. जे. पी. प्रधान को फोन कर महिला की गंभीर स्थिति की जानकारी दी और बेहतर उपचार की व्यवस्था करने का आग्रह किया।

    अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों की टीम ने महिला का तत्काल उपचार शुरू किया, जिससे उसकी हालत में सुधार आने लगा। समय पर उपचार मिलने से महिला की जान बच गई।

    inc logo

    इस घटना के बाद क्षेत्र के लोगों ने मोक्ष कुमार प्रधान की संवेदनशीलता और तत्परता की जमकर प्रशंसा की। लोगों का कहना है कि आज के दौर में बहुत कम जनप्रतिनिधि ऐसे हैं जो अपने कार्यक्रम छोड़कर जरूरतमंदों की मदद के लिए तुरंत आगे आते हैं।

    क्षेत्रवासियों ने कहा कि मोक्ष कुमार प्रधान लगातार सामाजिक, धार्मिक और जनहित के कार्यों में सक्रिय रहते हैं तथा हर परिस्थिति में लोगों के साथ खड़े दिखाई देते हैं। वहीं सरकारी अस्पताल बसना और डॉ. जे. पी. प्रधान की त्वरित चिकित्सा व्यवस्था की भी लोगों ने सराहना की।

    Chhattisgarh Vision News Logo
    Ashok Nishad
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    Related Posts

    बसना: अवैध महुआ शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 15 लीटर महुआ शराब जब्त।

    04/06/2026

    बसना: सिंघनपुर समाधान शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं का हुआ निराकरण, हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ।

    04/06/2026

    बसना: नल-जल योजना में सेंध लगाने वाले 8 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की तत्परता से खुला चोरी का मामला।

    04/06/2026

    बसना: त्रिकोणीय प्रेम संबंध बना हत्या की वजह, पुलिस ने चंद घंटों में सुलझाई गुत्थी।

    04/06/2026

    बसना: अरेकेल के शिक्षक प्रेमचन्द साव ने iGOT कर्मयोगी में हासिल किया द्वितीय स्थान, जिले का बढ़ाया मान।

    04/06/2026

    बसना: कंचनपुर में अखंड रामायण पाठ का हुआ भव्य आयोजन, मोक्ष कुमार प्रधान हुए शामिल।

    03/06/2026
    टॉप पोस्ट
    बसना

    बसना: अवैध महुआ शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 15 लीटर महुआ शराब जब्त।

    Ashok Nishad
    बसना

    बसना: सिंघनपुर समाधान शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं का हुआ निराकरण, हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ।

    Ashok Nishad
    बसना

    बसना: नल-जल योजना में सेंध लगाने वाले 8 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की तत्परता से खुला चोरी का मामला।

    Ashok Nishad
    Editors Picks

    पिथौरा: Gas सिलेंडर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार।

    02/06/2026

    झलप: “मिशन गांव चलो अभियान” के तहत कांग्रेस की बैठक, पंचायत व बूथ कमेटियों का गठन।

    21/03/2026

    सरायपाली: 20 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार।

    05/06/2026

    भाटापारा: रेलवे स्टेशनों पर पुलिस का आकस्मिक चेकिंग अभियान, यात्रियों में बढ़ा सुरक्षा का भरोसा।

    05/06/2026
    About Us

    Chhattisgarh Vision एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-विदेश की ताज़ा खबरें, विश्लेषण और जनहित से जुड़ी जानकारी पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष और सटीक समाचार प्रदान करना है।

    Editor: Ashok Nishad

    Email Us: cgvisionan@gmail.com

    Contact: +91-9977002352

    Address: Mowa, Raipur, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Use Full Pages
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    June 2026
    MTWTFSS
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930 
    « May    
    © 2026 Chhattisgarh Vision. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.