बसना(जीतयादव)। बसना विधानसभा क्षेत्र के तीन गांवों पतेरापाली, गोपालपुर और जम्हर — में आयोजित हरि संकीर्तन महायज्ञ में क्षेत्र के सक्रिय कांग्रेस नेता एवं जिला पंचायत सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
पतेरापाली, गोपालपुर और जम्हर में हरि नाम महायज्ञ में शामिल होकर क्षेत्र की खुशहाली की कामना।
गांवों में गूंजते हरि नाम और भक्ति माहौल के बीच जैसे ही मोक्ष कुमार प्रधान पहुंचे, ग्रामीणों में उत्साह का माहौल बन गया। जगह-जगह फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया गया। महिलाओं ने मंगल गीत गाए, वहीं युवाओं में भी खासा उत्साह देखने को मिला। पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

मोक्ष कुमार प्रधान ने कहा कि हरि संकीर्तन महायज्ञ केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और भाईचारे का प्रतीक है, जो समाज को जोड़ने का कार्य करता है। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि “बसना विधानसभा की जनता मेरे परिवार की तरह है और उनके सुख-दुख में शामिल होना मेरी जिम्मेदारी है।”
कार्यक्रम के दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं और उनके जल्द समाधान का भरोसा दिलाया। महायज्ञ में छत्तीसगढ़ और उड़ीसा की कीर्तन मंडलियों ने भजन-कीर्तन प्रस्तुत कर माहौल को और भी भव्य बना दिया। साथ ही श्रद्धालुओं के लिए भंडारा प्रसाद की व्यवस्था की गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।

इस दौरान नंद कुमार साहू, केसीलाल साव, गोपीनाथ साहू, राधेश्याम साहू, गणेश साहू, पिंटू, चूड़ामणि साहू, चंद्रशेखर, प्रहलाद सिदार, नेपाल भोई, सुशील भोई, अनिल यादव, जगदीश ठाकुर, श्याम कुमार ठाकुर, गोविंद ठाकुर, संतराम पटेल, गजेंद्र बरीहा, लखेश्वर प्रधान, राधेश्याम ठाकुर, घनश्याम, कार्तिक, जयकुमार, ललित बरीहा, कमलनयन प्रधान, प्रशांत पंडा, संतोष पटेल और गोलू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
ग्रामीणों ने कहा कि मोक्ष कुमार प्रधान लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहते हैं और हर सामाजिक-धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेते हैं, जिससे उनकी लोकप्रियता बढ़ती जा रही है।



