Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    महासमुंद: VSK app में ऑनलाइन अटेंडेंस से वेतन भुगतान के आदेश पर शिक्षक संघ ने जताई आपत्ति।

    30/07/2026

    बसना: शासकीय प्राथमिक शाला गढ़पटनी में गुरु पूर्णिमा के साथ बाल संसद का गठन किया गया।

    30/07/2026

    सरायपाली: शासकीय आदिवासी कन्या आश्रम डूडुमचुंवाँ में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई गुरु पूर्णिमा।

    30/07/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, July 30
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Chhattisgarh Vision
    • होम
    • रायपुर
    • महासमुंद
    • पिथौरा
    • बसना
    • सरायपाली
    • बागबाहरा
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
    • वेब स्टोरी
    • अन्य
    Chhattisgarh Vision
    Home»महासमुंद»महासमुंद: मुनगाशेर में 29 जुलाई को होगा शिव सायुज्य गुरु पूर्णिमा अमृत आनंद महोत्सव समारोह।
    महासमुंद

    महासमुंद: मुनगाशेर में 29 जुलाई को होगा शिव सायुज्य गुरु पूर्णिमा अमृत आनंद महोत्सव समारोह।

    Ashok NishadBy Ashok Nishad29/07/2026Updated:29/07/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    मुनगाशेर गुरु पूर्णिमा महोत्स
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram Copy Link

    महासमुंद(जीतयादव)। शिव सायुज्य गुरु पूर्णिमा अमृत आनंद महोत्सव समारोह का दो दिवसीय आयोजन 28 एवं 29 जुलाई 2026 को ग्राम मुनगाशेर (गांजर), बागबाहरा, जिला महासमुंद में आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन गुरुसत्ता आध्यात्मिक तंत्र ज्योतिष वेलफेयर सोसायटी छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में पूज्य गुरुजी डॉ. आनंद मतावले जी के सानिध्य एवं साधकों व भक्तजनों की उपस्थिति में संपन्न होगा।

    मुनगाशेर में गुरु पूजन, आध्यात्मिक प्रवचन, भजन-कीर्तन और मंत्र दीक्षा सहित होंगे विभिन्न कार्यक्रम।

    आयोजन को लेकर जारी आमंत्रण संदेश में कहा गया है कि गुरु पूर्णिमा का समय, स्थान और कालखंड विशेष महत्व रखते हैं। इसी उद्देश्य से इस वर्ष गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन ग्राम मुनगाशेर में रखा गया है। आयोजकों के अनुसार, मुनगाशेर का अर्थ मनुहंस/मनहसिर से जुड़ा बताया गया है, जिसका भाव निर्मल एवं स्थिर मन से संबंधित है। इसी कारण यहां आयोजित होने वाले गुरु पूर्णिमा महोत्सव को विशेष आध्यात्मिक महत्व दिया गया है।

    मुनगाशेर गुरु पूर्णिमा महोत्स

    आयोजन के दौरान 28 एवं 29 जुलाई को गुरु पूजन, गुरु महिमा, आध्यात्मिक प्रवचन, मंत्र दीक्षा, साधना, मार्गदर्शन एवं भजन-कीर्तन सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पूज्य गुरुजी डॉ. आनंद मतावले जी के सानिध्य में साधकों और श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। साथ ही जीवन की विभिन्न जटिल समस्याओं के समाधान के लिए मार्गदर्शन एवं इच्छुक साधकों को विशेष मंत्र दीक्षा भी प्रदान किए जाने की जानकारी दी गई है।

    महोत्सव के दौरान गुरु-शिष्य परंपरा, आध्यात्मिक साधना और जीवन मूल्यों के महत्व पर भी प्रकाश डाला जाएगा। श्रद्धालु गुरु चरणों में श्रद्धा-सुमन अर्पित कर सत्संग एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। आयोजन स्थल पर भक्तिमय एवं आध्यात्मिक वातावरण में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम संपन्न होंगे।

    आयोजन समिति ने क्षेत्र एवं प्रदेश के श्रद्धालुओं, साधकों और भक्तजनों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस आध्यात्मिक महोत्सव का लाभ लेने का आग्रह किया है। आयोजकों द्वारा साधकों एवं भक्तजनों को अपने-अपने क्षेत्रों में व्यापक प्रचार-प्रसार कर महोत्सव में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है।

    Ashok Nishad Image
    Ashok Nishad
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    Related Posts

    महासमुंद: VSK app में ऑनलाइन अटेंडेंस से वेतन भुगतान के आदेश पर शिक्षक संघ ने जताई आपत्ति।

    30/07/2026

    सारंगढ़: माधोपाली के लात नाला हादसे का दर्दनाक अंत, चार दिन बाद कार समेत मिले दंपति के शव।

    30/07/2026

    बसना: शासकीय प्राथमिक शाला देवलगढ़ में शाला प्रबंधन समिति का गठन, बच्चों को मिला नया गणवेश।

    26/07/2026

    महासमुंद: 6 साल से फरार धोखाधड़ी का आरोपी महासमुंद पुलिस की गिरफ्त में।

    26/07/2026

    बसना: संस्कार द राइजिंग स्कूल में पद-ग्रहण समारोह सम्पन्न, विद्यार्थियों ने ली नेतृत्व और जिम्मेदारी की शपथ।

    25/07/2026

    महासमुंद: 274 किलो गांजा तस्करी मामले में आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार, पूरा नेटवर्क पुलिस की गिरफ्त में।

    25/07/2026
    टॉप पोस्ट
    महासमुंद

    महासमुंद: VSK app में ऑनलाइन अटेंडेंस से वेतन भुगतान के आदेश पर शिक्षक संघ ने जताई आपत्ति।

    Ashok Nishad
    महासमुंद

    सारंगढ़: माधोपाली के लात नाला हादसे का दर्दनाक अंत, चार दिन बाद कार समेत मिले दंपति के शव।

    Ashok Nishad
    महासमुंद

    बसना: शासकीय प्राथमिक शाला देवलगढ़ में शाला प्रबंधन समिति का गठन, बच्चों को मिला नया गणवेश।

    Ashok Nishad
    Editors Picks

    सारंगढ़: माधोपाली के लात नाला हादसे का दर्दनाक अंत, चार दिन बाद कार समेत मिले दंपति के शव।

    30/07/2026

    सरायपाली: रक्तदान सेवा समिति की पहल, जरूरतमंदों की मदद के लिए लोगों से जुड़ने की अपील।

    28/07/2026

    सरायपाली: सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी डी.एन. दीवान को भावभीनी विदाई, शिक्षा जगत से जुड़े लोगों ने दी शुभकामनाएं।

    27/07/2026

    महासमुंद: अंतरजातीय प्रेम विवाह से नाराज परिजनों ने की बेटी की हत्या, पिता गुजरात से गिरफ्तार।

    25/06/2026
    About Us

    Chhattisgarh Vision एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-विदेश की ताज़ा खबरें, विश्लेषण और जनहित से जुड़ी जानकारी पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष और सटीक समाचार प्रदान करना है।

    Editor: Ashok Nishad

    Email Us: cgvisionan@gmail.com

    Contact: +91-9977002352

    Address: Mowa, Raipur, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Use Full Pages
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    July 2026
    MTWTFSS
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031 
    « Jun    
    © 2026 Chhattisgarh Vision. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.