Close Menu
Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    महासमुंद: DIET में पाँच दिवसीय बीआरजी प्रशिक्षण सम्पन्न, नई पाठ्यपुस्तकों पर हुआ मंथन।

    10/05/2026

    पिथौरा: गौ तस्करी का बड़ा खुलासा, 11 बैलों के साथ दो कथित तस्कर पकड़े गए।

    10/05/2026

    सरायपाली: 200 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार।

    10/05/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, May 10
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision
    • होम
    • रायपुर
    • महासमुंद
    • पिथौरा
    • बसना
    • सरायपाली
    • बागबाहरा
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
    • वेब स्टोरी
    • अन्य
    Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision
    Home»महासमुंद»नारायणपुर: नक्सलियों के बीच अबूझमाड़ के जंगलों में मुठभेड़, 5 से 6 नक्सली ढेर।
    महासमुंद

    नारायणपुर: नक्सलियों के बीच अबूझमाड़ के जंगलों में मुठभेड़, 5 से 6 नक्सली ढेर।

    Ashok NishadBy Ashok Nishad05/09/2025Updated:03/02/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    नक्सलियों Naxal attack dantewada rescue
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram Copy Link

    नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में एक बार फिर सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई है। ताज़ा जानकारी के अनुसार, दंतेवाड़ा और नारायणपुर जिले की सीमा पर स्थित अबूझमाड़ के घने जंगलों में सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम और नक्सलियों के बीच गोलीबारी हो रही है। इस एनकाउंटर में अब तक 5 से 6 नक्सलियों के मारे जाने की खबर सामने आई है।

    logo

    विषय सूची

    Toggle
    • DRG की संयुक्त कार्रवाई से नक्सलियों के शव और भारी मात्रा में हथियार व गोला-बारूद बरामद किया गया।
    • लगातार नक्सल विरोधी अभियान
    • खुफिया इनपुट पर कार्रवाई
    • अभी भी जारी है मुठभेड़
    • लगातार दबाव में नक्सली संगठन
    DRG की संयुक्त कार्रवाई से नक्सलियों के शव और भारी मात्रा में हथियार व गोला-बारूद बरामद किया गया।

    सूत्रों के मुताबिक, दंतेवाड़ा और नारायणपुर जिले की डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (DRG) की टीम नक्सल प्रभावित इलाकों में सर्च ऑपरेशन पर निकली थी। इस दौरान ने सुरक्षाबलों पर हमला कर दिया। जवानों ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की, जिसमें कई नक्सलियों को मार गिराया गया।दंतेवाड़ा एसपी गौरव राय ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। उनका कहना है कि फिलहाल इलाके में तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है।

    logo
    लगातार नक्सल विरोधी अभियान

    गौरतलब है कि बीते दिनों नक्सल मोर्चे पर सुरक्षा बलों को लगातार सफलता मिल रही है।उस समय गढ़चिरौली पुलिस की सी-60 कमांडो टीम ने ऑपरेशन चलाया था। घटना गढ़चिरौली जिले के कोपरशी गांव के पास हुई थी।जांच के दौरान पुलिस ने वहां से नक्सलियों के शव और भारी मात्रा में हथियार व गोला-बारूद बरामद किया था। यह इलाका नारायणपुर और गढ़चिरौली की सीमा से सटा हुआ है, जहाँ नक्सली अक्सर छिपकर वारदातों को अंजाम देते हैं।

    dantewada naxal attack

    खुफिया इनपुट पर कार्रवाई

    सूत्र बताते हैं कि सुरक्षाबलों को खुफिया तंत्र से नक्सलियों की मौजूदगी की जानकारी मिली थी। इसी इनपुट के आधार पर DRG की संयुक्त टीम जंगल में सर्चिंग के लिए पहुँची। तभी नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए कई नक्सलियों को ढेर कर दिया।

    अभी भी जारी है मुठभेड़

    अबूझमाड़ का इलाका बेहद दुर्गम और घने जंगलों से घिरा हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वहाँ रुक-रुककर अभी भी फायरिंग हो रही है। सुरक्षाबल स्थिति पर पूरी तरह नियंत्रण बनाए हुए हैं। अतिरिक्त बल भी इलाके में रवाना कर दिया गया है।

    लगातार दबाव में नक्सली संगठन

    विशेषज्ञों का कहना है कि हाल के महीनों में बस्तर और महाराष्ट्र सीमा पर लगातार हो रही कार्रवाई से नक्सली संगठन दबाव में हैं। बड़ी संख्या में कैडर मारे जा रहे हैं और हथियार भी बरामद हो रहे हैं। सुरक्षा एजेंसियों का दावा है कि आने वाले दिनों में नक्सली संगठन की पकड़ और कमजोर होगी।

    Chhattisgarh Vision News Logo
    Ashok Nishad
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    Related Posts

    महासमुंद: DIET में पाँच दिवसीय बीआरजी प्रशिक्षण सम्पन्न, नई पाठ्यपुस्तकों पर हुआ मंथन।

    10/05/2026

    महासमुंद: LPG गैस गबन मामले में बड़ा खुलासा, खाद्य अधिकारी निकला मास्टरमाइंड।

    10/05/2026

    महासमुंद: शातिर चोर गिरफ्तार, 32 लाख के सोने-चांदी के जेवरात बरामद।

    09/05/2026

    महासमुंद: एंबुलेंस से 77 किलो गांजा जब्त, पांच अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार।

    09/05/2026

    महासमुंद: कोमाखान में जुआ फड़ पर पुलिस की रेड, 3 आरोपी गिरफ्तार।

    06/05/2026

    महासमुंद: कोमाखान में बड़ा धान घोटाला, 50 से ज्यादा किसानों से 1.5 करोड़ की ठगी।

    03/05/2026
    टॉप पोस्ट
    महासमुंद

    महासमुंद: DIET में पाँच दिवसीय बीआरजी प्रशिक्षण सम्पन्न, नई पाठ्यपुस्तकों पर हुआ मंथन।

    Ashok Nishad
    महासमुंद

    महासमुंद: LPG गैस गबन मामले में बड़ा खुलासा, खाद्य अधिकारी निकला मास्टरमाइंड।

    Ashok Nishad
    महासमुंद

    महासमुंद: शातिर चोर गिरफ्तार, 32 लाख के सोने-चांदी के जेवरात बरामद।

    Ashok Nishad
    Editors Picks

    बसना: मंडी में शुरू होगी रबी धान खरीदी, 11 मई से खुलेगी खुली बोली व्यवस्था।

    10/05/2026

    बसना: अखिल भारतीय अमात गोंड समाज पिलवापाली सर्कल की नई कार्यकारिणी गठित।

    08/05/2026

    महासमुंद: DIET में पाँच दिवसीय बीआरजी प्रशिक्षण सम्पन्न, नई पाठ्यपुस्तकों पर हुआ मंथन।

    10/05/2026

    पिथौरा: गौ तस्करी का बड़ा खुलासा, 11 बैलों के साथ दो कथित तस्कर पकड़े गए।

    10/05/2026
    About Us

    Chhattisgarh Vision एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-विदेश की ताज़ा खबरें, विश्लेषण और जनहित से जुड़ी जानकारी पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष और सटीक समाचार प्रदान करना है।

    Editor: Ashok Nishad

    Email Us: cgvisionan@gmail.com

    Contact: +91-9977002352

    Address: Mowa, Raipur, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Use Full Pages
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    May 2026
    MTWTFSS
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    © 2026 Chhattisgarh Vision. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.