Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सरायपाली: विकासखंड स्तरीय समीक्षा बैठक में शिक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने पर जोर।

    25/06/2026

    सरायपाली: शासकीय उच्च प्राथमिक शाला बानीगिरोला में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव।

    25/06/2026

    महासमुंद: शिवालिक स्टील प्लांट कर्मचारी की मौत के बाद परिजनों का प्रदर्शन, मुआवजा की मांग।

    25/06/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, June 25
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Chhattisgarh Vision
    • होम
    • रायपुर
    • महासमुंद
    • पिथौरा
    • बसना
    • सरायपाली
    • बागबाहरा
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
    • वेब स्टोरी
    • अन्य
    Chhattisgarh Vision
    Home»महासमुंद»महासमुंद: साइबर थाना का छत्तीसगढ़ में 8 जिलों में वर्चुअल शुभारंभ किया गया।
    महासमुंद

    महासमुंद: साइबर थाना का छत्तीसगढ़ में 8 जिलों में वर्चुअल शुभारंभ किया गया।

    Ashok NishadBy Ashok Nishad28/01/2026Updated:28/01/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    साइबर msd police
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram Copy Link

    महासमुंद(जीतयादव)।छत्तीसगढ़ में बढ़ते साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और आम नागरिकों को डिजिटल सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से आज 28 जनवरी 2026 को राज्य के 8 जिलों—महासमुंद, बलौदाबाजार, कोरबा, रायगढ़, धमतरी, जांजगीर-चांपा, जशपुर एवं राजनांदगांव में वर्चुअल शुभारंभ किया गया।

    साइबर msd police 2
    डिजिटल अपराधों पर लगाम के लिए छत्तीसगढ़ में 8 जिलों में साइबर थाना शुरू किया गया।

    इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन श्री विष्णु देव साय एवं उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री श्री विजय शर्मा ने वर्चुअल माध्यम उद्घाटन किया। कार्यक्रम में मुख्य सचिव श्री विकास शील, अपर मुख्य सचिव (गृह) श्री मनोज कुमार पिंगुआ, पुलिस महानिदेशक श्री अरूण देव गौतम, पुलिस महानिदेशक हाउसिंग बोर्ड श्री पवन देव तथा अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (गुप्तवार्ता) श्री अमित कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे।

    साइबर msd police 3

    महासमुंद में उद्घाटन के अवसर पर स्थानीय विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा, जिलाधीश महासमुंद श्री विनय लंगेह एवं पुलिस अधीक्षक महासमुंद श्री प्रभात कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने कहा कि थानों की स्थापना आम जनता के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी, जिससे ऑनलाइन फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट, बैंकिंग धोखाधड़ी, फर्जी कॉल जैसे साइबर अपराधों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई संभव हो सकेगी। यह पहल डिजिटल इंडिया के संकल्प को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

    cyber cell1

    इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक महासमुंद प्रभात कुमार ने आम नागरिकों से अपील की कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी या संदिग्ध डिजिटल गतिविधि की सूचना तत्काल साइबर थाना अथवा हेल्पलाइन नंबर 1930 पर दें, ताकि समय रहते विधिसम्मत कार्रवाई की जा सके।

    साइबर अपराध portal

    कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रतिभा पाण्डेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती सारिका वैद्य, उप पुलिस अधीक्षक श्री अजय शंकर त्रिपाठी, श्री चुन्नू तिग्गा एवं महासमुंद के प्रथम साइबर थाना प्रभारी श्री राजीव नाहर सहित साइबर थाना महासमुंद में पदस्थ अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

    Ashok Nishad Image
    Ashok Nishad
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    Related Posts

    महासमुंद: शिवालिक स्टील प्लांट कर्मचारी की मौत के बाद परिजनों का प्रदर्शन, मुआवजा की मांग।

    25/06/2026

    महासमुंद: खल्लारी में युवती का शव मिलने से सनसनी, हत्या और दुष्कर्म की आशंका।

    25/06/2026

    महासमुंद: बलौदा-बेलमुंडी Diamond ब्लॉक में मिले हीरे, छत्तीसगढ़ के विकास को मिलेगा नया आयाम।

    23/06/2026

    महासमुंद: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी, 1.26 लाख किसानों के खातों में पहुंचे 25.23 करोड़ रुपये।

    22/06/2026

    महासमुंद: 24 घंटे में ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी का खुलासा, गांव का ही युवक निकला आरोपी।

    18/06/2026

    महासमुंद: महिला और बच्चों की आड़ में हो रही थी गांजा तस्करी, 2 आरोपी गिरफ्तार।

    18/06/2026
    टॉप पोस्ट
    महासमुंद

    महासमुंद: शिवालिक स्टील प्लांट कर्मचारी की मौत के बाद परिजनों का प्रदर्शन, मुआवजा की मांग।

    Ashok Nishad
    महासमुंद

    महासमुंद: खल्लारी में युवती का शव मिलने से सनसनी, हत्या और दुष्कर्म की आशंका।

    Ashok Nishad
    महासमुंद

    महासमुंद: बलौदा-बेलमुंडी Diamond ब्लॉक में मिले हीरे, छत्तीसगढ़ के विकास को मिलेगा नया आयाम।

    Ashok Nishad
    Editors Picks

    सरायपाली: विकासखंड स्तरीय समीक्षा बैठक में शिक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने पर जोर।

    25/06/2026

    सरायपाली: शासकीय उच्च प्राथमिक शाला बानीगिरोला में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव।

    25/06/2026

    महासमुंद: शिवालिक स्टील प्लांट कर्मचारी की मौत के बाद परिजनों का प्रदर्शन, मुआवजा की मांग।

    25/06/2026

    महासमुंद: खल्लारी में युवती का शव मिलने से सनसनी, हत्या और दुष्कर्म की आशंका।

    25/06/2026
    About Us

    Chhattisgarh Vision एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-विदेश की ताज़ा खबरें, विश्लेषण और जनहित से जुड़ी जानकारी पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष और सटीक समाचार प्रदान करना है।

    Editor: Ashok Nishad

    Email Us: cgvisionan@gmail.com

    Contact: +91-9977002352

    Address: Mowa, Raipur, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Use Full Pages
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    June 2026
    MTWTFSS
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930 
    « May    
    © 2026 Chhattisgarh Vision. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.