Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    महासमुंद: राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान, 5 वर्ष तक के बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की दो बूंद।

    28/06/2026

    बसना: भस्करापाली में संकुल स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव, तिलक लगाकर नवप्रवेशी विद्यार्थियों का किया स्वागत।

    28/06/2026

    बसना: पिरदा में संकुल स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव, नवप्रवेशी विद्यार्थियों का हुआ भव्य स्वागत।

    28/06/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, June 29
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Chhattisgarh Vision
    • होम
    • रायपुर
    • महासमुंद
    • पिथौरा
    • बसना
    • सरायपाली
    • बागबाहरा
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
    • वेब स्टोरी
    • अन्य
    Chhattisgarh Vision
    Home»महासमुंद»महासमुंद पुलिस ने साइबर अपराध से लेकर नशा मुक्ति तक दी अहम जानकारी
    महासमुंद

    महासमुंद पुलिस ने साइबर अपराध से लेकर नशा मुक्ति तक दी अहम जानकारी

    Ashok NishadBy Ashok Nishad07/12/2025Updated:07/12/2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Cyber security by police
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram Copy Link

    महासमुंद(जीतयादव)।जिला महासमुंद पुलिस द्वारा शुक्रवार को श्रवण होटल में जन साहस कार्यक्रम के अंतर्गत एक विशेष जनजागरूकता अभियान आयोजित किया गया। इस अभियान में ग्रामीणों, छात्रों, शिक्षकों और मितानिनों को साइबर अपराध, अभिव्यक्ति ऐप, नशा मुक्ति, महिला सुरक्षा और यातायात नियमों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

    कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम ने बढ़ते साइबर अपराधों को लेकर लोगों को सावधान करते हुए टोल-फ्री नंबर 1930 पर तुरंत शिकायत करने की अपील की। पुलिस ने बताया कि ऑनलाइन फ्रॉड होने पर 1930 पर तुरंत कॉल करने से पैसे वापस मिलने की संभावना बढ़ जाती है।

    विषय सूची

    Toggle
    • साइबर अपराधों पर विस्तृत जानकारी
    •  “आपके नाम से FIR हुई है” जैसे फर्जी कॉल से सावधान
    • नशा मुक्ति और महिला सुरक्षा पर भी की गई चर्चा
    • गौ-वध व पशु तस्करी की सूचना तुरंत देने की अपील
    • डायल 112 का महत्व

    साइबर अपराधों पर विस्तृत जानकारी

    पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जागरूक किया, जिनमें शामिल हैं—

    • साइबर स्टॉकिंग, फेक प्रोफाइल, साइबर बुलिंग की तुरंत रिपोर्ट करें।

    • सोशल मीडिया पर अपनी व्यक्तिगत व संवेदनशील जानकारी साझा न करें।

    • मजबूत पासवर्ड का उपयोग करें और टू-स्टेप वेरिफिकेशन अनिवार्य रूप से ऑन रखें।

    • फेक ट्रेडिंग एप, सेक्सटॉर्शन, डिजिटल अरेस्ट, फर्जी अफसर बनकर ठगी जैसे नए साइबर अपराधों से सतर्क रहें।

    • किसी भी APK फाइल या संदिग्ध लिंक को कभी न खोलें।

    • अनजान वीडियो कॉल न उठाएँ और यदि कोई परिचित पैसे मांगे तो पहले नंबर की खुद पुष्टि करें।

    • ऑनलाइन ठगी का कोई मैसेज आए जिसमें पैसे डबल करने का लालच हो, तो उसे तुरंत ब्लॉक करें।

     “आपके नाम से FIR हुई है” जैसे फर्जी कॉल से सावधान

    पुलिस ने बताया कि कई अपराधी खुद को पुलिस अफसर, जज या बैंक अधिकारी बताकर लोगों को डराते हैं और पैसा मांगते हैं।
    ऐसी स्थिति में—

    • किसी भी प्रकार का पैसा फोन पे / गूगल पे से न भेजें।

    • तुरंत 1930 या नजदीकी थाने में शिकायत करें।

    kalpana electronics basna

    नशा मुक्ति और महिला सुरक्षा पर भी की गई चर्चा

    कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम ने नशे के खतरों और समाज पर उसके प्रभावों की जानकारी दी। महिला संबंधी अपराधों, अभिव्यक्ति ऐप के महत्व और सुरक्षा उपायों पर भी जागरूकता दी गई।

    गौ-वध व पशु तस्करी की सूचना तुरंत देने की अपील

    पुलिस ने ग्रामीणों से कहा कि क्षेत्र में किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि या पशु तस्करी दिखाई देने पर तुरंत थाने को सूचना दें।

    डायल 112 का महत्व

    पुलिस टीम ने बताया कि किसी भी आपात स्थिति में डायल 112 पर कॉल कर तुरंत मदद प्राप्त की जा सकती है।इस जागरूकता कार्यक्रम में 100 से अधिक छात्र-छात्राएं, शिक्षक-शिक्षिकाएं, ग्रामीण और मितानिनें शामिल हुए और इससे लाभान्वित हुए।

    Pritam singh jagat

    Ashok Nishad Image
    Ashok Nishad
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    Related Posts

    महासमुंद: राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान, 5 वर्ष तक के बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की दो बूंद।

    28/06/2026

    महासमुंद: मदद करना पड़ा महंगा, बस छूटने का बहाना बनाकर युवक ने उड़ाई बाइक।

    26/06/2026

    महासमुंद: युवती की हत्या का खुलासा, नाबालिग युवक पर प्रेमिका की हत्या का आरोप।

    26/06/2026

    महासमुंद: बागबाहरा में अवैध शराब तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, 2 आरोपी गिरफ्तार।

    25/06/2026

    महासमुंद: अंतरजातीय प्रेम विवाह से नाराज परिजनों ने की बेटी की हत्या, पिता गुजरात से गिरफ्तार।

    25/06/2026

    महासमुंद: शिवालिक स्टील प्लांट कर्मचारी की मौत के बाद परिजनों का प्रदर्शन, मुआवजा की मांग।

    25/06/2026
    टॉप पोस्ट
    महासमुंद

    महासमुंद: राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान, 5 वर्ष तक के बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की दो बूंद।

    Ashok Nishad
    महासमुंद

    महासमुंद: मदद करना पड़ा महंगा, बस छूटने का बहाना बनाकर युवक ने उड़ाई बाइक।

    Ashok Nishad
    महासमुंद

    महासमुंद: युवती की हत्या का खुलासा, नाबालिग युवक पर प्रेमिका की हत्या का आरोप।

    Ashok Nishad
    Editors Picks

    महासमुंद: राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान, 5 वर्ष तक के बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की दो बूंद।

    28/06/2026

    बसना: भस्करापाली में संकुल स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव, तिलक लगाकर नवप्रवेशी विद्यार्थियों का किया स्वागत।

    28/06/2026

    बसना: पिरदा में संकुल स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव, नवप्रवेशी विद्यार्थियों का हुआ भव्य स्वागत।

    28/06/2026

    सरायपाली: 160.500 लीटर अवैध शराब जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार किया गया।

    27/06/2026
    About Us

    Chhattisgarh Vision एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-विदेश की ताज़ा खबरें, विश्लेषण और जनहित से जुड़ी जानकारी पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष और सटीक समाचार प्रदान करना है।

    Editor: Ashok Nishad

    Email Us: cgvisionan@gmail.com

    Contact: +91-9977002352

    Address: Mowa, Raipur, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Use Full Pages
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    June 2026
    MTWTFSS
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930 
    « May    
    © 2026 Chhattisgarh Vision. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.