पिथौरा (जीत यादव) — पिथौरा नगर के शहीद भगत सिंह खेल मैदान में लालू राम डॉट कॉम के तत्वाधान में आयोजित महाकुंभ PCL डे-नाइट ड्यूस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ 16 नवंबर को किया गया। यह प्रतियोगिता 23 नवंबर तक चलेगी।
17 नवंबर को आयोजित दूसरे दिवस के मुकाबले में साहू ब्रदर्स और SSB स्ट्रीम के बीच रोमांचक मैच खेला गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ पत्रकार गौरव चंद्राकर एवं पत्रकार राजा बाबू उपाध्याय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।

क्रिकेट प्रतियोगिता उद्घाटन अवसर पर पत्रकार गौरव चंद्राकर ने कहा कि खेल अनुशासन, एकता, सकारात्मक सोच और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देता है। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाने की प्रेरणा दी।
आयोजक कौशल दास मानिकपुरी ने बताया कि इस क्रिकेट प्रतियोगिता में महासमुंद जिले की कुल 8 टीमें भाग ले रही हैं। प्रथम विजेता टीम को ₹51,000 का नकद पुरस्कार (प्रायोजक — आकाश अग्रवाल, अधिवक्ता एवं समाजसेवी) तथा द्वितीय पुरस्कार ₹31,000 (प्रायोजक — रमेश सिन्हा, उपसरपंच, ग्राम पंचायत लहरौद) प्रदान किया जाएगा।

इसके अतिरिक्त कई आकर्षक पुरस्कार भी शामिल हैं। क्रिकेट प्रतियोगिता को सफल बनाने में गोविंद शर्मा, निलेश ठक्कर, दिनेश साहू, मोनू सलूजा सहित अनेक समाजसेवकों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजन संचालन में कौशल दास मानिकपुरी, शैलेंद्र सिन्हा, नवीन साहू, सुनील यादव, कलीम खान, अविनाश पटेल, भीमा रौतिया, राजेश चौधरी, विजय गौतम, भोज राज, शुभम तिवारी, पोलिश मिश्रा, जय साहू, राहुल चौधरी, हर्ष पटेल, जय प्रकाश मिश्रा, चिंटू सिन्हा, रोमन साहू, आयुष घोष एवं समस्त खिलाड़ियों का उल्लेखनीय योगदान रहा।




