बसना ।अरेकेल ग्राम में युवा सम्राट क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में स्वर्गीय श्री मन्नबोध भोई (प्रधान पाठक) की पावन स्मृति में 5 दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को मंच प्रदान करना, खेल भावना का विकास करना एवं युवाओं में प्रतिस्पर्धात्मक खेल कौशल को प्रोत्साहित करना है।

इस कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्री मोक्ष कुमार प्रधान जी मुख्य अतिथि के रूप में विशिष्ट उपस्थिति दिए । आयोजन समिति ने उन्हें सादर आमंत्रित करते हुए प्रतियोगिता के सफल संचालन हेतु आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्रदान करने का आग्रह किया।इस स्मृति श्रृंखला का उद्घाटन समारोह 09 नवंबर 2025 (रविवार) प्रातः 10:00 बजे से प्रारंभ हुआ। वहीं समापन समारोह 14 नवंबर 2025 (शुक्रवार) सायं 04:00 बजे हुआ, जिसमें विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी व आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए गए।

प्रतियोगिता में आसपास के विभिन्न गांवों एवं क्षेत्रों की टीमों ने भाग लिया, जिससे खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला और दर्शकों को मनोरंजक व रोमांचक क्रिकेट देखने का सुनहरा मौका प्राप्त हुआ। आयोजन को लेकर ग्रामीणों, युवाओं एवं खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखा गया।
क्रिकेट प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न
अरेकेल ग्राम में आयोजित 5 दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न हुई। मैदान पर खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल और खेलभावना का परिचय दिया। समापन अवसर पर विजेता टीम को ट्रॉफी व पुरस्कार प्रदान किए गए। आयोजन समिति ने सभी ग्रामीणों, खिलाड़ियों व उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त किया।





