बसना(जीत यादव)।जिले के युवाओं ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। रेमडा (बसना) निवासी हेमलाल सिदार और गनेकेरा निवासी हितेश भोई का चयन(CGPSC) छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग में हुआ है। दोनों युवाओं की इस सफलता से क्षेत्र में हर्ष और गर्व का माहौल है।
इनकी उपलब्धि पर जिला पंचायत सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जिले के युवाओं का CGPSC पर चयन होना न केवल परिवार बल्कि पूरे बसना क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि युवाओं की यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक है और साबित करती है कि अगर लक्ष्य बड़ा हो और मेहनत निरंतर हो तो सफलता निश्चित मिलती है।

मोक्ष कुमार प्रधान ने दोनों चयनित युवाओं के परिवारजनों को भी बधाई देते हुए कहा कि अभिभावकों का सहयोग, धैर्य और सकारात्मक वातावरण भी युवा सफलता की मजबूत नींव होता है।
ग्रामीण क्षेत्र से निकलकर बड़ी सफलता
हेमलाल सिदार (रेमडा) और हितेश भोई (गनेकेरा)साधारण परिवारों से होने के बावजूद दृढ़ निश्चय, कड़ी मेहनत और निरंतर अध्ययन के दम पर राज्य की प्रतिष्ठित प्रशासनिक सेवा में स्थान बनाने में सफल हुए हैं।उनकी सफलता से क्षेत्र के युवाओं में नई ऊर्जा और उत्साह जागृत हुआ है। कई स्थानीय युवाओं ने कहा कि यह उपलब्धि उन्हें भी आगे बढ़कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए प्रेरित करेगी।
अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं
दोनों सफल अभ्यर्थियों को स्थानीय जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, सामाजिक संगठनों और ग्रामीणों द्वारा शुभकामनाएं दी जा रही हैं।
मोक्ष कुमार प्रधान ने कहा —
“बसना क्षेत्र प्रतिभाओं से भरा है, और आज हमारे युवा प्रशासनिक सेवाओं में पहुंचकर जिले का नाम रोशन कर रहे हैं। मैं दोनों युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ।”




