Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    महासमुंद: राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान, 5 वर्ष तक के बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की दो बूंद।

    28/06/2026

    बसना: भस्करापाली में संकुल स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव, तिलक लगाकर नवप्रवेशी विद्यार्थियों का किया स्वागत।

    28/06/2026

    बसना: पिरदा में संकुल स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव, नवप्रवेशी विद्यार्थियों का हुआ भव्य स्वागत।

    28/06/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, June 29
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Chhattisgarh Vision
    • होम
    • रायपुर
    • महासमुंद
    • पिथौरा
    • बसना
    • सरायपाली
    • बागबाहरा
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
    • वेब स्टोरी
    • अन्य
    Chhattisgarh Vision
    Home»महासमुंद»कंचनपुर में सीसी रोड निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ, ग्रामीणों में उमड़ी खुशी
    महासमुंद

    कंचनपुर में सीसी रोड निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ, ग्रामीणों में उमड़ी खुशी

    Ashok NishadBy Ashok Nishad03/12/2025Updated:03/12/2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Kanchanpur cc road image 1
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram Copy Link

    पिथौरा (जीत यादव)।पिथौरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम कंचनपुर में लंबे समय से जर्जर पड़े सीसी रोड की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों के लिए अब राहत की शुरुआत हो गई है। गांव में सीसी रोड निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ कर दिया गया है, जिससे ग्रामीणों में उत्साह और खुशी की लहर देखने को मिल रही है।

    Kanchanpur cc road image 2

    ग्रामीणों ने कई वर्षों से सड़क मरम्मत एवं निर्माण की मांग जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के सामने रखी थी। लगातार प्रयासों के बाद बसना विधायक डॉ. सम्पत अग्रवाल के प्रयास से वर्ष 2020–21 में इस निर्माण कार्य को स्वीकृति मिल गई थी। जानकारी के अनुसार, मंडी बोर्ड से 300 मीटर सीसी रोड निर्माण के लिए 12 लाख 75 हजार रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।

    Kanchanpur cc road image 3

    ग्राम सरपंच गिरधर पटेल ने बताया कि खराब सड़क के कारण स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और आम ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। बरसात में कीचड़ और जलभराव से स्थिति और भी खराब हो जाती थी। उन्होंने कहा कि नए निर्माण से गांववासियों को बड़ी राहत मिलेगी और आवागमन सुगम होगा।

    kalpana electronics basna

    निर्माण कार्य की शुरुआत गांव के वरिष्ठ जन त्रिलोचन पटेल के मार्गदर्शन में पूजा-अर्चना के साथ की गई। कार्यक्रम के दौरान
    काशीराम पटेल, पूर्व सरपंच राजेश साव, तेजराम पटेल, लवकुमार साव, बिंदा पटेल, बीरेंद्र सिदार, केतन पटेल, विद्याधर पटेल, रामचरण पटेल, बंशीधर पटेल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।ग्रामीणों ने विधायक तथा प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सड़क निर्माण गांव की अत्यंत आवश्यकता थी और अब वर्षों पुरानी समस्या का समाधान होते देख सभी लोग खुश हैं।

    Ashok Nishad Image
    Ashok Nishad
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    Related Posts

    महासमुंद: राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान, 5 वर्ष तक के बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की दो बूंद।

    28/06/2026

    महासमुंद: मदद करना पड़ा महंगा, बस छूटने का बहाना बनाकर युवक ने उड़ाई बाइक।

    26/06/2026

    महासमुंद: युवती की हत्या का खुलासा, नाबालिग युवक पर प्रेमिका की हत्या का आरोप।

    26/06/2026

    महासमुंद: बागबाहरा में अवैध शराब तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, 2 आरोपी गिरफ्तार।

    25/06/2026

    महासमुंद: अंतरजातीय प्रेम विवाह से नाराज परिजनों ने की बेटी की हत्या, पिता गुजरात से गिरफ्तार।

    25/06/2026

    महासमुंद: शिवालिक स्टील प्लांट कर्मचारी की मौत के बाद परिजनों का प्रदर्शन, मुआवजा की मांग।

    25/06/2026
    टॉप पोस्ट
    महासमुंद

    महासमुंद: राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान, 5 वर्ष तक के बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की दो बूंद।

    Ashok Nishad
    महासमुंद

    महासमुंद: मदद करना पड़ा महंगा, बस छूटने का बहाना बनाकर युवक ने उड़ाई बाइक।

    Ashok Nishad
    महासमुंद

    महासमुंद: युवती की हत्या का खुलासा, नाबालिग युवक पर प्रेमिका की हत्या का आरोप।

    Ashok Nishad
    Editors Picks

    महासमुंद: राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान, 5 वर्ष तक के बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की दो बूंद।

    28/06/2026

    बसना: भस्करापाली में संकुल स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव, तिलक लगाकर नवप्रवेशी विद्यार्थियों का किया स्वागत।

    28/06/2026

    बसना: पिरदा में संकुल स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव, नवप्रवेशी विद्यार्थियों का हुआ भव्य स्वागत।

    28/06/2026

    सरायपाली: 160.500 लीटर अवैध शराब जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार किया गया।

    27/06/2026
    About Us

    Chhattisgarh Vision एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-विदेश की ताज़ा खबरें, विश्लेषण और जनहित से जुड़ी जानकारी पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष और सटीक समाचार प्रदान करना है।

    Editor: Ashok Nishad

    Email Us: cgvisionan@gmail.com

    Contact: +91-9977002352

    Address: Mowa, Raipur, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Use Full Pages
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    June 2026
    MTWTFSS
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930 
    « May    
    © 2026 Chhattisgarh Vision. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.