पिथौरा(जीतयादव)।पिथौरा निवासी युवराज सिन्हा ने इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित 11वें दीक्षांत समारोह में बीएससी कृषि ऑनर्स (B.Sc. Agri. Hons) की उपाधि प्राप्त कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने 70.09 प्रतिशत अंकों के साथ अपनी पढ़ाई सफलतापूर्वक पूरी की। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, मित्रों और क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है।
IGKV रायपुर के 11वें दीक्षांत समारोह में युवराज सिन्हा को 70.09 प्रतिशत अंकों के साथ मिली सफलता।
युवराज सिन्हा ने अपनी चार वर्षीय कृषि शिक्षा शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र से प्राप्त की, जो इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों और मित्रों के सहयोग को दिया। युवराज ने कहा कि कठिन परिश्रम, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन की बदौलत यह सफलता हासिल हो सकी।
उन्होंने कॉलेज के डीन, प्रोफेसरों और समस्त शिक्षण स्टाफ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्थान का सकारात्मक शैक्षणिक माहौल हमेशा प्रेरणादायक रहा। क्षेत्र के लोगों ने भी उनकी उपलब्धि पर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। कृषि क्षेत्र में आगे बेहतर कार्य करने और किसानों के लिए उपयोगी तकनीकों पर काम करने की इच्छा भी उन्होंने जताई।



