Author: Ashok Nishad

महासमुंद(जीतयादव)।अवैध महुआ शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खल्लारी थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने ग्राम बीकेबाहरा स्थित डामर प्लांट के पास छापेमारी की, जहां से अवैध महुआ शराब बरामद की गई। बीकेबाहरा डामर प्लांट के पास अवैध महुआ शराब के खिलाफ पुलिस की रेड, आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से राकेश कुमार नागवंशी (45 वर्ष) निवासी बीकेबाहरा को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से करीब 4000 ml (4 लीटर) अवैध महुआ शराब जब्त…

Read More

महासमुंद(जीतयादव)। अवैध महुआ शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत तुमगांव थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने बिरबिरा के घने जंगल में छापेमारी कर अवैध महुआ शराब बनाने वाली भट्टी का भंडाफोड़ किया। बिरबिरा जंगल से 10 लीटर कच्ची अवैध महुआ शराब व उपकरण जब्त, आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके पर जल रही हाथ भट्टी में तैयार की जा रही कच्ची शराब को पकड़ा और वहां मौजूद दो आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तोसन यादव (50…

Read More

पिथौरा(जीतयादव)। जिले में अवैध महुआ शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पिथौरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। ग्राम पिलवापाली में मुखबिर की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने छापेमारी कर करीब 20 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त की, जिससे क्षेत्र में अवैध कारोबार करने वालों में हड़कंप मच गया है। अवैध महुआ शराब के खिलाफ पिलवापाली गांव में पुलिस की रेड, आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से लक्ष्मण बरिहा और रामसिंह बरिहा को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों के कब्जे से बरामद महुआ शराब की कीमत…

Read More

बसना(जीतयादव)।अवैध महुआ शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बसना थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। ग्राम कलमीदादर और धनापाली में मुखबिर की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने छापेमारी कर करीब 54 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त की है, जिससे क्षेत्र में अवैध कारोबार करने वालों में हड़कंप मच गया है। अवैध महुआ शराब पर कलमीदादर और धनापाली में पुलिस की रेड, आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कुमार सिंह सिदार और रामप्रसाद चौहान को मौके से गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों के कब्जे…

Read More

महासमुंद(जीतयादव)। कोमाखान क्षेत्र में चेकिंग के दौरान 21.200 किलोग्राम गांजा के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई तेज करते हुए पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। जब्त मादक पदार्थ की कीमत करीब 10 लाख 60 हजार रुपये बताई जा रही है। ओडिशा के तस्कर ट्रक में कर रहे थे गांजा का परिवहन, 25.81 लाख की संपत्ति जप्त, NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक कत्था रंग की अशोक लेलैंड आईचर ट्रक में गांजा परिवहन किया जा रहा है। सूचना के आधार पर टेमरी नाका के पास…

Read More

बसना(जीतयादव)। बसना विधानसभा क्षेत्र में केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन मिशन को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। कांग्रेस नेता एवं जिला पंचायत सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान ने योजना की जमीनी स्थिति पर सवाल उठाते हुए इसे “डिफॉल्टर प्रोजेक्ट” बताया है। उनका कहना है कि कागजों में योजना पूरी दिखाई जा रही है, लेकिन हकीकत में ग्रामीणों को अब भी पानी के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। बसना में जल जीवन मिशन पर सवाल, करोड़ों खर्च के बाद भी गांवों में नहीं पहुंच रहा पानी। उन्होंने बताया कि बसना और पिथौरा ब्लॉक में करोड़ों रुपये की लागत…

Read More

बसना(रूपानंदसाव)।निजी टोल प्लाजा और आरटीओ के ई-डिटेक्शन सिस्टम से जुड़े कैमरों के कारण एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बसना क्षेत्र के एक मालवाहक वाहन पर अलग-अलग दिनों में कुल 13 बार चालान कट गया, जिससे वाहन मालिक पर ₹1,06,707 का भारी जुर्माना लग गया। टोल प्लाजा और आरटीओ के ई-डिटेक्शन कैमरों से लगातार कटे चालान, पोंसरा के सदानंद साहू परेशान। जानकारी के अनुसार पोंसरा निवासी वाहन मालिक सदानंद साहू का छोटा हाथी (मालवाहक वाहन) बीमा समाप्त होने के बाद सिंघनपुर टोल प्लाजा और झलप टोल प्लाजा से कई बार गुजरा। इस दौरान टोल प्लाजा पर लगे आरटीओ के…

Read More

बसना(रूपानंदसाव) तेली समाज बंसुला परिक्षेत्र के प्रतिभावान विद्यार्थी वीरेंद्र कुमार साहू ने अपनी मेहनत और लगन से बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्हें अजीम प्रेमजी यूनिवर्सिटी द्वारा लगभग 25 लाख रुपये की स्कॉलरशिप प्रदान की गई है, जिसके तहत वे जून-जुलाई से बेंगलुरु में आगामी चार वर्षों तक उच्च शिक्षा प्राप्त करेंगे। छात्र वीरेंद्र साहू गरीब परिवार के होनहार छात्र की बड़ी सफलता, भोपाल में करेंगे उच्च शिक्षा। वीरेंद्र साहू, शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक स्कूल बसना के छात्र रहे हैं। उन्होंने स्कॉलरशिप के लिए आयोजित प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल कर मेंस और इंटरव्यू चरण भी पास किया। उनके इस…

Read More

सरायपाली(जीतयादव)।अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स और सरायपाली पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ग्राम अवलाचक्का में दबिश देकर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आरोपी को रंगे हाथों पकड़ा। अवलाचक्का में दबिश देकर 167 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, आरोपी जेल भेजा गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 12 अप्रैल 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम अवलाचक्का कोंदा दुकान के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से अंग्रेजी शराब बिक्री के लिए रखकर ग्राहक का इंतजार…

Read More

बसना(जीतयादव)। जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चौकी भंवरपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने ग्राम कलमीदादर में दबिश देकर 50 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। कलमीदादर में दबिश देकर घर से बरामद की गई अवैध शराब, भंवरपुर पुलिस की कार्रवाई। पुलिस अधीक्षक महासमुंद के निर्देश पर जिलेभर में लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम कलमीदादर निवासी कुमार सिदार अपने घर में अवैध शराब रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम…

Read More