Author: Ashok Nishad

बसना(जीतयादव)। भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (IISER), पुणे में 2 से 4 फरवरी तक तीन दिवसीय राज्य स्तरीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला का राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत विज्ञान एवं गणित शिक्षण को अधिक प्रभावी, रोचक एवं छात्र केंद्रित बनाने के उद्देश्य से आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से चयनित शिक्षक-व्याख्याताओं ने सहभागिता की, जिसमें महासमुंद जिले से चार व्याख्याता शामिल रहे। IISER में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत विज्ञान शिक्षण को रोचक बनाने पर मिला विशेष प्रशिक्षण। महासमुंद जिले के अंतर्गत सरायपाली से श्रीमती रेखा पुरोहित (स्वामी आत्मानंद शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल, सरायपाली), नंदकुमार पटेल…

Read More

बसना(जीतयादव)।सरस्वती शिशु मंदिर, पिरदा में 11 फरवरी 2026 को विद्यालय परिसर में भव्य सांस्कृतिक उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बुलबुल ज्वेलर्स के संचालक श्री प्रमोद अग्रवाल रहे। वहीं विशिष्ट अतिथियों के रूप में जिला पंचायत सभापति श्रीमती सीमा नायक, विद्यालय के प्राचार्य श्री अमृत पटेल, पूर्व प्राचार्य श्री रमेश कर, श्रीमती मुस्कान राहुल अग्रवाल तथा मुख्य वक्ता के रूप में श्री किशोर कुमार रथ (प्राचार्य) उपस्थित रहे। शिक्षा के साथ संस्कार का संदेश, सरस्वती शिशु मंदिर पिरदा में भव्य आयोजन। कार्यक्रम का…

Read More

बसना(जीतयादव)।युवा कांग्रेस छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार बसना विधानसभा क्षेत्र में संगठनात्मक विस्तार करते हुए विभिन्न पदों पर कार्यकर्ताओं की नियुक्ति की गई है। इस संबंध में जारी आदेश के तहत युवा कांग्रेस जिला महासमुंद के अंतर्गत बसना विधानसभा कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में सक्रिय युवाओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। युवा कांग्रेस छत्तीसगढ़ के निर्देश पर बसना में हुआ संगठनात्मक विस्तार। नियुक्ति आदेश के अनुसार बसना विधानसभा महासचिव पद पर श्री दीपक प्रधान, श्री नरेश नेताम, श्री भोजराम पटेल, श्री जमोहन ठाकुर, श्री खेले कुमार यादव, श्री शिव नायक, श्री तोषण कुमार साहू, श्री सुनील भोई,…

Read More

रायपुर(जीतयादव)।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय स्थित महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में प्रदेश हित से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में छत्तीसगढ़ विधानसभा के सत्र (फरवरी–मार्च 2026) के लिए माननीय राज्यपाल के अभिभाषण का अनुमोदन किया गया। इसके साथ ही वर्ष 2026-27 के बजट अनुमान को विधानसभा में प्रस्तुत करने हेतु छत्तीसगढ़ विनियोग विधेयक-2026 के प्रारूप को भी स्वीकृति दी गई। बैठक में कृषक उन्नति योजना से किसानों को बड़ी सौगात, ₹10,000 करोड़ की मदद से बढ़ेगी खुशहाली। कैबिनेट बैठक का सबसे महत्वपूर्ण और जनहितकारी निर्णय किसानों से जुड़ा रहा। समर्थन मूल्य पर…

Read More

रायपुर(जीतयादव)।देश की 10 प्रमुख ट्रेड यूनियनों एवं 100 से अधिक जन संगठनों के आह्वान पर 12 फरवरी 2026 को होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल के समर्थन में मंगलवार को रायपुर में मशाल रैली का आयोजन किया गया। रैली की शुरुआत बुढ़ापारा स्थित कर्मचारी भवन से हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रमिक, कर्मचारी और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए। श्रमिक अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट हुए संगठन, हड़ताल को बताया जनहित की लड़ाई। मशाल रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए एक जनसभा में परिवर्तित हो गई, जहां वक्ताओं ने केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए चार नए श्रम…

Read More

सरायपाली(जीतयादव)।शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से श्री देवानंद नायक,  BRCC सरायपाली द्वारा क्षेत्र के विभिन्न शासकीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया गया। इस निरीक्षण के अंतर्गत चारभाठा और सिंघोड़ा(अ) संकुल के अंतर्गत आने वाले शासकीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक शाला चिवराकुटा तथा शासकीय प्राथमिक शाला गनियारीपाली का भ्रमण किया गया। शिक्षा गुणवत्ता सुधारने BRCC देवानंद नायक ने चारभाठा व सिंघोड़ा संकुल की शालाओं का किया औचक निरीक्षण। निरीक्षण के दौरान BRCC श्री नायक ने प्राथमिक शाला की कक्षा चौथी एवं पांचवीं के विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर का आकलन किया और पांचवीं…

Read More

सरायपाली(जीतयादव)।अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा आयोजित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में सरायपाली विकासखंड की होनहार छात्रा कु. अनुपम साहू ने शानदार सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केदुवां में अध्ययनरत कक्षा दसवीं की छात्रा अनुपम साहू ने जिला महासमुंद की प्रवीण्य सूची में तृतीय स्थान प्राप्त कर न केवल अपने विद्यालय, बल्कि पूरे विकासखंड सरायपाली को गौरवान्वित किया है। भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में मेहनत और संस्कार की जीत, अनुपम साहू बनी क्षेत्र की प्रेरणा। अनुपम साहू, पिता श्री दुर्गा प्रसाद साहू, ग्राम बिजातीपाली की निवासी हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद अनुपम ने…

Read More

सरायपाली(जीतयादव)।भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के अंतर्गत संचालित प्रेरणा कार्यक्रम के तहत पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय सरायपाली में जिला स्तरीय प्रेरणा उत्सव का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिले के 32 विद्यालयों से चयनित कुल 62 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। प्रेरणा उत्सव बना प्रतिभाओं का मंच, जिले से चुने जाएंगे एक छात्र और एक छात्रा गुजरात भ्रमण हेतु। कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों ने निर्धारित मानक संचालन नियमों के अनुसार दो प्रमुख विषयों— “विकसित भारत” तथा “समाज एवं राष्ट्र के प्रति मेरा योगदान” पर अपनी रचनात्मकता और बौद्धिक क्षमता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। छात्रों ने कविता,…

Read More

बसना(जीतयादव)।फाइलेरिया जैसी गंभीर बीमारी से बचाव के लिए शासकीय प्राथमिक शाला करनापाली में आज दिनांक 11 फरवरी 2026 को दवा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के तहत विद्यालय में अध्ययनरत सभी बच्चों को फाइलेरिया से बचाव की दवा खिलाई गई, साथ ही कृमिनाशक गोली एल्बेंडाजोल भी दी गई। फाइलेरिया मुक्त गांव की दिशा में बड़ा कदम, करनापाली में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित। यह संपूर्ण अभियान स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित किया जा रहा है, जो राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत 10 फरवरी से 25 फरवरी तक पूरे गांव में चलाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य लोगों को…

Read More

बसना(जीतयादव)।जनपद पंचायत बसना अंतर्गत ग्राम पंचायत कुड़केल (जमड़ी) में फसल नुकसान के मुआवजे को लेकर किसानों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। गांव के केवल लगभग 25 प्रतिशत किसानों को ही अब तक मुआवजा राशि प्राप्त हुई है, जबकि शेष करीब 75 प्रतिशत किसान मुआवजे से वंचित हैं। फसल मुआवजे में बड़ा अन्याय, जमड़ी के किसानों ने प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार। इस गंभीर समस्या को लेकर ग्राम पंचायत कुड़केल के सरपंच श्री भारत डड़सेना के नेतृत्व में किसानों का सामूहिक आवेदन तहसीलदार बसना को सौंपा गया, जिसमें ग्रामवासियों के हस्ताक्षर कराए गए हैं। आवेदन में स्पष्ट उल्लेख…

Read More