Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Ashok Nishad
महासमुंद(जीतयादव)।महासमुंद पुलिस द्वारा जुआरियों एवं जुआ सट्टा खईवालों के विरुद्ध एक के बाद एक प्रभावी कार्रवाई की गई, जिसमें कुल 6 जुआरी और 2 सट्टा खईवाल को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक महासमुंद के निर्देशन में जिले में अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। जुआ-सट्टा खईवालों से सिटी कोतवाली पुलिस ने नकदी, मोबाइल और सट्टा सामग्री जब्त किया। सट्टा खईवाल आरोपी मनहरण ध्रुव, निवासी वार्ड नंबर 19 बढ़ईपारा महासमुंद के कब्जे से एक डॉट पेन, तीन नग सट्टा पट्टी जिसमें 2410 रुपये का हिसाब लिखा हुआ, नगद 4280 रुपये एवं एक सैमसंग मोबाइल…
बसना(जीतयादव)।चनाट में विराट हिंदू सम्मेलन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, सामाजिक कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि शामिल हुए। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य हिंदू समाज में संगठन, सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्र निर्माण के प्रति जागरूकता फैलाना रहा। संघ स्थापना और विराट हिंदू सम्मेलन में हिंदुत्व विषय पर वक्ताओं ने रखे विचार। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्रीमान राजकुमार चंद्रा, प्रांत धर्मजागरण प्रमुख (छत्तीसगढ़) ने अपने उद्बोधन में संघ स्थापना की पृष्ठभूमि पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि समाज को संगठित रहकर अपनी संस्कृति और परंपराओं की रक्षा करनी चाहिए। उन्होंने युवाओं से सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का…
बसना(रूपानंदसाव)।आमापालीआज शुक्रवार 13 फरवरी से 20 फरवरी 2026 तक सार्वजनिक संगीत श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस सात दिवसीय धार्मिक आयोजन में श्रद्धालुओं को भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का रसपान कराने हेतु कोरबा जिले के दीपका क्षेत्र के प्रसिद्ध अंक ज्योतिष कथा वाचक पं. योगेश्वरानंद जी महाराज के श्रीमुख से संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का वाचन किया जाएगा। पं. योगेश्वरानंद जी महाराज के श्रीमुख से सात दिन तक श्रीमद्भागवत कथा की बहेगी भक्ति रसधारा। कार्यक्रम की शुरुआत आज शुक्रवार को कलश यात्रा एवं कलश स्थापना के साथ की गई, जिसके पश्चात कथा महात्म्य का…
सरायपाली(जीतयादव)।अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा आयोजित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में जिला स्तर पर शासकीय उच्च प्राथमिक शाला बानीगिरोला, संकुल बैदपाली, विकासखंड सरायपाली में अध्ययनरत कक्षा पांचवीं के छात्र सोनू बंछोर, पिता श्री मुरलीधर बंछोर ने जिला महासमुंद की प्रावीण्य सूची में प्रथम स्थान प्राप्त कर न केवल अपने विद्यालय बल्कि पूरे विकासखंड सरायपाली को गौरवान्वित किया है। यह उपलब्धि विद्यालय परिवार एवं क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में मोमेंटो व प्रमाण पत्र देकर किया गया सम्मानित। इस परीक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति, संस्कार, नैतिक मूल्यों एवं जीवन मूल्यों का विकास करना…
पिथौरा।सरस्वती शिशु मंदिर पूर्व माध्यमिक बया, विकासखंड कसडोल, जिला बलौदाबाजार में दिनांक 11 फरवरी 2026 को वसंत पंचमी के शुभ अवसर पर वार्षिक उत्सव, अलंकरण समारोह एवं मातृ-पितृ सम्मेलन का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम शाला परिसर में प्रातः 10 बजे प्रारंभ हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में पालक, ग्रामीणजन एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सरस्वती शिशु मंदिर बया में स्थानीय जनप्रतिनिधियों व सामाजिक संगठनों की रही सक्रिय सहभागिता। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री देवानंद नायक (उपाध्यक्ष, जनपद पंचायत कसडोल) रहे। विशेष अतिथि के रूप में श्री भगतराम नायक (भाजपा जिला मंत्री, बलौदाबाजार) एवं श्री जीवन जीवर्धन (मण्डल अध्यक्ष, बया) उपस्थित…
बसना(जीतयादव)।महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर नगर बसना में इस वर्ष भी भक्ति, आस्था और संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। आदियोगी मंदिर समिति के तत्वावधान में 15 फरवरी को भोले बाबा की भव्य बारात एवं शिव-पार्वती विवाह समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन समिति द्वारा लगातार चौथे वर्ष किया जा रहा है, जो अब बसना क्षेत्र का एक ऐतिहासिक और बहुप्रतीक्षित धार्मिक उत्सव बन चुका है। 14 फरवरी को महाशिवरात्रि पर तेल-हल्दी अनुष्ठान, 15 फरवरी को सिद्धेश्वर मंदिर से निकलेगी शिव बारात। समिति से प्राप्त जानकारी के अनुसार कार्यक्रम की शुरुआत 14 फरवरी को पारंपरिक रीति-रिवाजों…
महासमुंद(जीतयादव)।जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर लगातार शिकंजा कस रही ANTF एवं थाना सिंघोड़ा पुलिस की संयुक्त टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 किलोग्राम गांजा के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत 5 लाख 50 हजार रुपये बताई गई है। ANTF व सिंघोड़ा पुलिस ने एनएच-53 पर नाकाबंदी कर पकड़े गए अंतरराज्यीय गांजा तस्कर। ANTF व थाना सिंघोड़ा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक सिल्वर कलर की बोलेरो वाहन क्रमांक CG 10 FA 5434 में ग्राम पुटका से अवैध गांजा लेकर सरायपाली की ओर तस्करी की जा रही…
महासमुंद(जीतयादव)।जिले में अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से महासमुंद पुलिस द्वारा लंबे समय से फरार वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु एक विशेष अभियान चलाया गया। यह अभियान दिनांक 09 फरवरी 2026 से 11 फरवरी 2026 तक कुल तीन दिवस तक पूरे जिले में संचालित किया गया, जिसमें पुलिस को बड़ी सफलता मिली। तीन दिवसीय विशेष अभियान में जिलेभर में चली पुलिस का बड़ा धरपकड़ अभियान। विशेष अभियान के तहत जिलेभर में 21 स्थायी फरारी वारंटी एवं 64 गिरफ्तारी वारंट सहित कुल 85 वारंटियों को गिरफ्तार कर संबंधित न्यायालयों में प्रस्तुत किया गया। इन वारंटों में स्थानीय…
बसना(जीतयादव)।थाना सांकरा क्षेत्र के ग्राम बिजेपुर के बीच जंगल में नहर किनारे चल रहे अवैध महुआ शराब के कारोबार पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में कच्ची शराब एवं शराब बनाने की सामग्री जब्त की है। यह कार्रवाई थाना सांकरा पुलिस एवं एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर की गई। अवैध शराब नेटवर्क को बड़ा झटका, जंगल में चल रहा था कच्ची शराब का निर्माण कार्य। पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर 150 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की। साथ ही अवैध शराब बनाने में उपयोग किए जा रहे पांच…
सरायपाली(जीतयादव)।विकासखंड सरायपाली की विभिन्न शासकीय शालाओं में नेवता भोज का आयोजन पीएम पोषण योजना के अंतर्गत बच्चों को स्वादिष्ट, पौष्टिक एवं संतुलित भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किया गया। इस पहल के माध्यम से न केवल बच्चों को बेहतर भोजन मिला, बल्कि समाज से भी विद्यालयों के प्रति सकारात्मक सहयोग देखने को मिला। पीएम पोषण योजना के तहत जन्मदिवस एवं पारिवारिक खुशी पर कराया गया विशेष नेवता भोज। विकासखंड शिक्षा अधिकारी टी.सी. पटेल एवं बीआरसी देवानंद नायक के मार्गदर्शन में शासकीय प्राथमिक शाला खम्हारपाली में शाला प्रबंधन समिति के शिक्षाविद शैलेन्द्र साहू द्वारा अपनी सुपुत्री कु. वर्षा साहू के…
