Author: Ashok Nishad

सरायपाली(जीतयादव)। विकासखंड सरायपाली के अंतर्गत शैक्षणिक गुणवत्ता और व्यवस्थाओं की समीक्षा के लिए बीईओ टीकमचंद पटेल एवं बीआरसी देवानंद नायक द्वारा विभिन्न स्कूलों का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान शासकीय प्राथमिक शाला गुठानीपाली, बंदलीमाल तथा शासकीय उच्च प्राथमिक शाला घाटकछार का निरीक्षण कर विद्यालयीन गतिविधियों का जायजा लिया गया। बीईओ-बीआरसी ने गुठानीपाली, बंदलीमाल और घाटकछार स्कूलों में व्यवस्थाओं की हुई गहन समीक्षा। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बच्चों की उपस्थिति, कक्षा में पढ़ाई की गुणवत्ता, शौचालयों की स्थिति, योग शिक्षण, अपार आईडी की प्रगति, स्कूल परिसर की साफ-सफाई, कक्षा 5वीं एवं 8वीं बोर्ड परीक्षा की तैयारी, जाति प्रमाण पत्र…

Read More

महासमुंद(जीतयादव)।नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन निश्चय” के तहत महासमुंद ANTF ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए मात्र 12 घंटे के भीतर तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों में ताबड़तोड़ कार्रवाई कर कुल 187.009 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 93 लाख 50 हजार रुपये बताई जा रही है। इस दौरान कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें उत्तरप्रदेश, बिहार और छत्तीसगढ़ के निवासी शामिल हैं। पशु आहार में छिपाकर ले जा रहे थे गांजा, ANTF ने नाकाम की तस्करी। थाना कोमाखान क्षेत्र में मुखबिर की सूचना पर ANTF ने एक टाटा…

Read More

बसना(जीतयादव)। ग्राम तरेकेला के लगभग 80 ग्रामीणों ने मंगलवार को आश्रम की दान भूमि को निजी भूमि घोषित किए जाने के विरोध में कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। “आश्रम बचाओ” के नारों के साथ ग्रामीणों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और तत्काल कार्रवाई की मांग की। “आश्रम बचाओ” के नारों के साथ कलेक्टोरेट पहुंचा ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल। ग्रामीणों का आरोप है कि आश्रम को पूर्व में श्रद्धालुओं और दानदाताओं द्वारा दी गई भूमि को अब निजी भूमि के रूप में दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है, जो पूरी तरह अनुचित है। उनका कहना…

Read More

सरायपाली(जीतयादव)। पीएमश्री स्कूल सिंघोड़ा में जिला नोडल डीएमसी रेखराज शर्मा, एपीसी सम्पा बोस एवं बीआरसी देवानंद नायक द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान स्कूल की शैक्षणिक गतिविधियों, व्यवस्थाओं एवं बच्चों की प्रगति का गहन अवलोकन किया गया। पीएमश्री स्कूल सिंघोड़ा में योग शिक्षण, अपार आईडी और छात्रवृत्ति व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश। निरीक्षण के समय अधिकारियों ने बच्चों की उपस्थिति, कक्षा में शिक्षण व्यवस्था, शौचालयों की स्थिति, योग शिक्षण, अपार आईडी, स्कूल परिसर की साफ-सफाई, कक्षा पांचवीं की बोर्ड परीक्षा की तैयारी, जाति प्रमाण पत्र एवं छात्रवृत्ति संबंधी दस्तावेजों की जांच की। साथ ही इन सभी बिंदुओं को…

Read More

सरायपाली(जीतयादव)।विकासखंड सरायपाली के लिए गर्व का विषय है कि शासकीय प्राथमिक शाला अंतरला के प्रधान पाठक श्रीकांत भोई का चयन आल इंडिया सिविल सर्विसेस कैरम प्रतियोगिता के लिए हुआ है। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 17 फरवरी से 24 फरवरी 2026 तक त्यागराज स्टेडियम, नई दिल्ली में आयोजित की जा रही है, जिसमें वे छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे। आल इंडिया सिविल सर्विसेस कैरम प्रतियोगिता में चयन, क्षेत्र में खुशी का माहौल। श्रीकांत भोई विकासखंड के पहले ऐसे शिक्षक हैं, जिन्हें राष्ट्रीय स्तर की कैरम प्रतियोगिता में खेलने का अवसर प्राप्त हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से न केवल विद्यालय बल्कि पूरे सरायपाली…

Read More

बसना(जीतयादव)। ग्राम पंचायत बाराडोली में 12 फरवरी से 16 फरवरी 2026 तक आयोजित टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन सोमवार को फाइनल मुकाबले के साथ हुआ। मां श्यामा क्रिकेट क्लब बाराडोली के तत्वावधान में समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से आयोजित इस प्रतियोगिता में कुल 30 मैच खेले गए। सेमीफाइनल और फाइनल का रोमांच पहला सेमीफाइनल सिरसोभा और तिलाईपाली के बीच हुआ, जिसमें तिलाईपाली ने 61 रनों से जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया। इस मैच में तिलाईपाली के देव ने 89 रनों की शानदार पारी खेलकर मैन ऑफ द मैच का खिताब जीता।दूसरा सेमीफाइनल बाराडोली और नूनपानी के…

Read More

बलौदाबाजार(जीतयादव)।कसडोल विकासखंड के सोनाखान स्थित कुर्रुपाठ भगवान मंदिर को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों पर मंदिर परिसर में तोड़फोड़ करने और वर्षों से प्रज्वलित अखंड ज्योति को क्षतिग्रस्त करने का गंभीर आरोप लगाते हुए सोनाखान चौकी में लिखित आवेदन देकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। मंदिर परिसर में तोड़फोड़ और अखंड ज्योति क्षतिग्रस्त करने का आरोप, ग्रामीणों में भारी आक्रोश। ग्रामीणों के अनुसार महाशिवरात्रि की सुबह डीएफओ गणवीर धम्मशील, सोनाखान वन परिक्षेत्र अधिकारी एवं विभागीय कर्मचारियों द्वारा जंगल क्षेत्र में स्थित कुर्रुपाठ भगवान मंदिर में पहुंचकर मंदिर परिसर में लगाए गए छाया…

Read More

महासमुंद(जीतयादव)। खल्लारी पुलिस ने ग्राम बीकेबाहरा एवं आवराडबरी क्षेत्र में दबिश देकर हाथ भट्ठी से महुआ शराब बनाने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। जिले में अवैध गतिविधियों और नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए महासमुंद पुलिस द्वारा लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अवैध महुआ शराब बनाने वालों पर सख्ती, जिले में अब तक 185 प्रकरणों में बड़ी जब्ती। पुलिस को दिनांक 17 फरवरी 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम बीकेबाहरा के डामर प्लांट के पास बरगद पेड़ के नीचे दो व्यक्ति अवैध रूप से महुआ…

Read More

बसना(जीतयादव)। भारतीय जनता पार्टी महासमुंद जिला कार्यसमिति में मनमीत सिंह छाबड़ा (रिक्की) की सदस्य के रूप में नियुक्ति से पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में हर्ष का माहौल है। संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, सक्रियता और जनसेवा के प्रति समर्पण को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। मनमीत सिंह छाबड़ा बने भाजपा महासमुंद जिला कार्यसमिति सदस्य, संगठन में खुशी की लहर। मनमीत सिंह छाबड़ा लंबे समय से भाजपा की नीतियों और विचारधारा के प्रति निष्ठावान रहते हुए संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। वे सामाजिक सरोकारों, जनसेवा तथा संगठन विस्तार से जुड़े अनेक…

Read More

बसना(जीतयादव)। सरस्वती शिशु मंदिर पिरदा में आशीर्वचन (विदाई) एवं सांस्कृतिक उत्सव के साथ पुरस्कार वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं विद्यालय परिवार की गरिमामयी उपस्थिति रही। सरस्वती शिशु मंदिर में संस्कार, शिक्षा और अनुशासन का दिया गया संदेश, समारोह में उमड़ा अभिभावकों का उत्साह। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती सीमा लोकेश नायक (सभापति, जिला पंचायत महासमुंद) रहीं, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री दीनदयाल भोई (सदस्य, जिला पंचायत महासमुंद), श्री सुभाष बंजारा, श्री तोषकुमार पटेल (उपाध्यक्ष, भाजपा मंडल पिरदा) एवं श्री उत्तम कुमार उपस्थित रहे। समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया…

Read More