Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Ashok Nishad
महासमुंद(जीतयादव)।जिले में अवैध महुआ शराब बनाने और बेचने वालों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सरायपाली, बसना, पटेवा एवं बागबाहरा थाना पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कुल 445 लीटर अवैध महुआ शराब, 28.260 लीटर देशी प्लेन शराब तथा 1380 किलो महुआ लाहन नष्ट करते हुए करीब 1,41,560 रुपये की सामग्री जप्त की है। 445 लीटर महुआ शराब, 28.260 लीटर देशी प्लेन शराब व 1380 किलो लाहन नष्ट, 1.41 लाख की जप्ती थाना सरायपाली अपराध क्रमांक 65/26, 66/26, 68/26 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहतगिरफ्तार आरोपी: आनंद कुमार…
बसना(जीतयादव)। छत्तीसगढ़ की राजनीति में महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने कांग्रेस विधायक दल में नई जिम्मेदारियों की घोषणा की है। पार्टी नेतृत्व के निर्णय के तहत वरिष्ठ नेता लखेश्वर बघेल को उप नेता प्रतिपक्ष, दलेश्वर साहू को मुख्य सचेतक तथा दिलीप लहरिया को उप सचेतक नियुक्त किया गया है। इन नियुक्तियों को संगठनात्मक मजबूती और विधानसभा में प्रभावी रणनीति के रूप में देखा जा रहा है। कांग्रेस कमेटी के निर्णय से विधायक दल में नई जिम्मेदारियाँ, संगठनात्मक मजबूती की ओर बड़ा कदम। इन नियुक्तियों पर जिला पंचायत सदस्य एवं कांग्रेस नेता मोक्ष कुमार प्रधान ने हार्दिक…
पिथौरा(जीतयादव)। छत्तीसगढ़ शिवरीनारायण केवट (निषाद) समाज, कोड़िया परिक्षेत्र सर्कल 1 में श्री हंसराज निषाद के उपाध्यक्ष बनने पर समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। निषादराज(केवट)गुहा के आशीर्वाद संग समाज सेवा का संकल्प लिया गया। समाजजनों ने इसे निषाद समाज के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताते हुए कहा कि हंसराज निषाद के नेतृत्व में संगठन को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान प्रभु श्रीराम के सखा एवं निषाद समाज के आराध्यदेव निषादराज गुह जी का स्मरण करते हुए समाज सेवा और एकजुटता का संकल्प दोहराया गया। वरिष्ठ सदस्यों ने आशा व्यक्त…
महासमुंद(जीतयादव)। वरिष्ठजनों की सेवा में समर्पित संस्था वरिष्ठजन सेवा सदन के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। शहर के इमली भाठा स्थित परिसर में माता कौशल्या वेलफेयर फाउंडेशन (पंजीकृत संस्था) द्वारा संचालित सेवा सदन में कार्यक्रम गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। माता कौशल्या वेलफेयर फाउंडेशन के आयोजन में वरिष्ठजन,सहयोगियों और कर्मवीरों को किया गया सम्मानित। समारोह में उपस्थित समाजसेवियों ने वरिष्ठजनों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का अवलोकन किया और संस्था के सेवा कार्यों की सराहना की। उन्होंने भविष्य में भी सहयोग जारी रखने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस अवसर पर रायपुर,…
पिथौरा(जीतयादव)।लाखागढ़ स्थित प्राचीन शिव मंदिर परिसर में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 131वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और प्रधानमंत्री के विचारों को ध्यानपूर्वक सुना। “जो खेलता है, वही खिलता है” — नरेंद्र मोदी का मन की बात में युवाओं को संदेश। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष देवेश निषाद, भाजपा अजजा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मन्नूलाल ठाकुर, वरिष्ठ भाजपा नेता नरेश सिंघल एवं रैदास गोयल, जिला कार्यसमिति सदस्य एवं सांसद प्रतिनिधि मनमीत सिंह छाबड़ा, महिला मोर्चा अध्यक्ष एवं पार्षद…
सरायपाली(जीतयादव)।जोगनीपाली में माता सावित्री बाई फूले समूह द्वारा आयोजित निःशुल्क नेत्र जांच शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। जनसेवा की भावना से आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर नेत्र परीक्षण, चिकित्सकीय परामर्श एवं आवश्यक मार्गदर्शन का लाभ प्राप्त किया। माता सावित्री बाई फूले समूह की पहल, बुजुर्गों व महिलाओं ने बढ़-चढ़कर कराई निःशुल्क आंखों की जांच। शिविर के दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा लोगों की आंखों की जांच की गई तथा जरूरतमंदों को उचित सलाह दी गई। विशेष रूप से बुजुर्गों, महिलाओं और युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर अपनी आंखों की सेहत की जांच कराई। कई लोगों को…
रायगढ़(जीतयादव)। जिले में Online क्रिकेट सट्टे के खिलाफ चल रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। Chhattisgarh Police की संयुक्त टीम ने अफगानिस्तान बनाम कनाडा टी-20 मैच पर बॉल-टू-बॉल सट्टा नोट करते एक आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। Online सट्टे में UPI लेनदेन और सट्टा वेबसाइट से जुड़े नेटवर्क की जांच तेज। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में साइबर थाना और चक्रधरनगर थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर जमुनाईन चौक स्थित “अजय कोल्ड्रिंक्स एंड पान सेंटर” में दबिश दी। यहां हेमंत बत्रा नामक युवक दो मोबाइल फोन के माध्यम से…
रायपुर(जीतयादव)।ऑनलाइन ठगी के बढ़ते मामलों को देखते हुए रायपुर पुलिस ने आम नागरिकों को ‘डिजिटल अरेस्ट’ जैसे साइबर फ्रॉड से सावधान रहने की अपील की है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि किसी भी प्रकार के फर्जी कॉल, वीडियो कॉल या मैसेज के जरिए खुद को पुलिस, सीबीआई या अन्य एजेंसी का अधिकारी बताकर डराने की कोशिश की जाती है। ऐसे मामलों में घबराने के बजाय सतर्कता बरतना बेहद जरूरी है। ‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर ठगी से सावधान: डराने वाली कॉल्स से न घबराएँ, तुरंत 1930 पर करें शिकायत। पुलिस के अनुसार ठग लोगों को यह कहकर डराते हैं…
सरायपाली(जीतयादव)।स्व. राजा वीरेन्द्र बहादुर सिंह शासकीय महाविद्यालय सरायपाली द्वारा आयोजित पुरस्कार सह स्नेह सम्मेलन हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में सरायपाली विधायक चातुरी नंद मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।महाविद्यालय परिवार ने विधायक का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। विभिन्न शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं खेल गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संध्या भोई की अध्यक्षता में संपन्न हुआ समारोह, विधायक चातुरी नंद ने विद्यार्थियों को किया प्रेरित। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. संध्या भोई ने की। उन्होंने अतिथियों का स्वागत करते…
बसना(जीतयादव)। प्रधानमंत्री पोषण योजना के तहत 16वीं बार नेवता भोज का आयोजन संकुल केन्द्र जमदरहा अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला ललितपुर में किया गया। यह आयोजन शासन के निर्देशानुसार तथा विरेंद्र भोई (प्रधान पाठक पडकीपाली) की स्वप्रेरणा से संपन्न हुआ। कार्यक्रम विकासखंड शिक्षा अधिकारी बद्रीविशाल जोल्हे, विकासखंड स्रोत समन्वयक अनिल सिंह साव, एबीईओ लोकेश्वर सिंह कंवर, संकुल नोडल प्राचार्य उत्तर कुमार चौधरी एवं संकुल समन्वयक डिजेंद्र कुर्रे के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। प्रधानमंत्री पोषण योजना अंतर्गत सामुदायिक सहभागिता से बच्चों को मिला विशेष नेवता भोज। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रधान पाठक गफ्फार खान एवं सहायक शिक्षक प्रहलाद साहू द्वारा…
