Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    महासमुंद: सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर पुलिस ने बढ़ाया विद्यार्थियों का उत्साह।

    12/08/2026

    बसना: बगारपाली में संकटमोचक बनी डायल-112 और 108, समय पर अस्पताल पहुंचाकर बचाई युवक की जान।

    12/08/2026

    बसना: सरस्वती शिशु मंदिर बसना में सावन झूला उत्सव की रही धूम।

    12/08/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, August 12
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Chhattisgarh Vision
    • होम
    • रायपुर
    • महासमुंद
    • पिथौरा
    • बसना
    • सरायपाली
    • बागबाहरा
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
    • वेब स्टोरी
    • अन्य
    Chhattisgarh Vision
    Home»महासमुंद»रायपुर में नर्स की बेरहमी से हत्या बॉयफ्रेंड ने चाकू से गोदकर मार डाला
    महासमुंद

    रायपुर में नर्स की बेरहमी से हत्या बॉयफ्रेंड ने चाकू से गोदकर मार डाला

    Ashok NishadBy Ashok Nishad10/10/2025Updated:10/10/2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    nurse mrder in raipur
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram Copy Link

    रायपुर। राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। एक नर्स की उसके ही बॉयफ्रेंड ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी। युवती की लाश कमरे में खून से लथपथ हालत में मिली। मृतका के सीने और शरीर के कई हिस्सों पर चोट के निशान पाए गए हैं। पुलिस ने आरोपी बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया है।

    मृतका की पहचान प्रियंका दास (23 वर्ष) के रूप में हुई है, जो मनेंद्रगढ़ की रहने वाली थी और रायपुर के एक निजी अस्पताल में नर्स के रूप में काम करती थी। वह टिकरापारा इलाके में किराए के कमरे में अपनी तीन सहेलियों के साथ रहती थी। प्रियंका गुरुवार को डे शिफ्ट में ड्यूटी पर थी और घटना से पहले तक अपने हॉस्टल रूम में ही थी।

    विषय सूची

    Toggle
    • बॉयफ्रेंड ने अफेयर के शक में की हत्या
    • कमरे में खून से सनी लाश देख सहेली के उड़ गए होश
    • पड़ोसी बोले – नहीं सुनी कोई आवाज
    • कांग्रेस ने सरकार को घेरा, कहा – कानून व्यवस्था ध्वस्त
    • पुलिस की कार्रवाई और जांच जारी

    बॉयफ्रेंड ने अफेयर के शक में की हत्या

    पुलिस पूछताछ में आरोपी दुर्गेश वर्मा ने हत्या की बात कबूल कर ली है। आरोपी ने बताया कि प्रियंका किसी दूसरे युवक से बात करती थी, जिससे वह नाराज था। गुस्से में उसने वारदात से एक दिन पहले ही चाकू खरीदा और प्रियंका से मिलने उसके कमरे पर पहुंच गया। बातचीत के दौरान दोनों में विवाद हुआ और इसी बीच आरोपी ने गुस्से में प्रियंका के सीने पर चाकू से वार कर उसकी हत्या कर दी।

    घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी को गुढियारी क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से हत्या में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया गया है।

    कमरे में खून से सनी लाश देख सहेली के उड़ गए होश

    घटना का खुलासा तब हुआ जब प्रियंका की सहेली नाइट ड्यूटी से लौटकर कमरे पर आई। उसने दरवाजा खोला तो अंदर प्रियंका की लाश खून से सनी हालत में पड़ी थी। सहेली ने तुरंत पड़ोसियों को बुलाया और पुलिस को सूचना दी।

    सूचना पर टिकरापारा पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। कमरे से साक्ष्य जुटाए गए और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। पुलिस के अनुसार कमरे में काफी मात्रा में खून फैला हुआ था, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि वारदात अत्यंत नृशंस तरीके से की गई।

    पड़ोसी बोले – नहीं सुनी कोई आवाज

    पड़ोसियों ने बताया कि उन्होंने प्रियंका के कमरे से किसी तरह की चीख या झगड़े की आवाज नहीं सुनी। न ही किसी को कमरे से निकलते देखा गया। इससे अंदेशा है कि आरोपी ने वारदात को बेहद शांति से अंजाम दिया और मौके से नजर बचाकर भाग गया।

    कांग्रेस ने सरकार को घेरा, कहा – कानून व्यवस्था ध्वस्त

    घटना के बाद छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने लिखा –

    “रायपुर में नर्स की बेरहमी से हत्या, भाजपा का कुशासन बेनकाब! अपराधी बेलगाम हैं, पुलिस लाचार और सरकार खामोश। यह घटना प्रदेश की बिगड़ी कानून व्यवस्था की गवाही है।”

    पुलिस की कार्रवाई और जांच जारी

    एएसपी दौलतराम पोर्ते ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। शव के पास से चाकू बरामद हुआ है। आरोपी को गुढियारी से हिरासत में लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस अब आरोपी के मोबाइल डेटा और कॉल डिटेल खंगाल रही है, ताकि वारदात की पूरी साजिश का पता लगाया जा सके।

    Ashok Nishad Image
    Ashok Nishad
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    Related Posts

    महासमुंद: सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर पुलिस ने बढ़ाया विद्यार्थियों का उत्साह।

    12/08/2026

    महासमुंद: महासमुंद में निकली भव्य तिरंगा बाइक रैली, देशभक्ति के रंग में रंगा शहर।

    11/08/2026

    महासमुंद: शीतली नाला चोरी का खुलासा, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार; पूरा सामान बरामद।

    10/08/2026

    महासमुंद: बेमचा के पनखटिया तालाब किनारे जुआ फड़ पर पुलिस की रेड, 3 गिरफ्तार।

    06/08/2026

    महासमुंद: खट्टीडीह कापा में ‘महिला सशक्तिकरण से स्वावलंबन’ कार्यक्रम, सैकड़ों महिलाओं ने लिया नशामुक्ति का संकल्प।

    06/08/2026

    महासमुंद: महारुद्राभिषेक में महासमुंद में शामिल हुए विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह।

    06/08/2026
    टॉप पोस्ट
    महासमुंद

    महासमुंद: सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर पुलिस ने बढ़ाया विद्यार्थियों का उत्साह।

    Ashok Nishad
    महासमुंद

    महासमुंद: महासमुंद में निकली भव्य तिरंगा बाइक रैली, देशभक्ति के रंग में रंगा शहर।

    Ashok Nishad
    महासमुंद

    महासमुंद: शीतली नाला चोरी का खुलासा, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार; पूरा सामान बरामद।

    Ashok Nishad
    Editors Picks

    सरायपाली: बलौदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 110 लीटर महुआ शराब के साथ दो गिरफ्तार।

    10/08/2026

    सरायपाली: पुजारीपाली में पुलिस की दबिश, 45 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ महिला गिरफ्तार।

    06/08/2026

    महासमुंद: सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर पुलिस ने बढ़ाया विद्यार्थियों का उत्साह।

    12/08/2026

    बसना: बगारपाली में संकटमोचक बनी डायल-112 और 108, समय पर अस्पताल पहुंचाकर बचाई युवक की जान।

    12/08/2026
    About Us

    Chhattisgarh Vision एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-विदेश की ताज़ा खबरें, विश्लेषण और जनहित से जुड़ी जानकारी पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष और सटीक समाचार प्रदान करना है।

    Editor: Ashok Nishad

    Email Us: cgvisionan@gmail.com

    Contact: +91-9977002352

    Address: Mowa, Raipur, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Use Full Pages
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    August 2026
    MTWTFSS
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31 
    « Jul    
    © 2026 Chhattisgarh Vision. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.